01. मीना का परिवार – 1    Worksheet Solutions

बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)

प्रश्न 1: मीना के परिवार में कितने लोग हैं?
(क) पाँच
(ख) छह
(ग) सात
(घ) आठ
उत्तर: (ग) सात

प्रश्न 2: दिवाकर कितने साल का है?
(क) पाँच
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) दो
उत्तर:
 (ख) तीन

प्रश्न 3: मीना को किसके साथ खेलना अच्छा लगता है?
(क) चाचाजी
(ख) दिवाकर
(ग) दादी
(घ) पिता
उत्तर: 
(ख) दिवाकर

प्रश्न 4: मीना और दिवाकर कहाँ जाते हैं?
(क) बगीचे
(ख) बरामदे
(ग) स्कूल
(घ) मंदिर
उत्तर: 
(ख) बरामदे

प्रश्न 5: मीना के पिता और दादाजी क्या कर रहे थे?
(अ) फल काट रहे थे
(ख) सो रहे थे
(ग) खेल रहे थे
(घ) गमलों में पानी दे रहे थे
उत्तर:
 (घ) गमलों में पानी दे रहे थे

रिक्त स्थान भरें (Fill in the Blanks)

प्रश्न 1: मीना दिवाकर को ________ सिखाती है।
उत्तर: 
गिनती

प्रश्न 2: मीना और दिवाकर ________ के साथ खेलते हैं।
उत्तर: 
चाचाजी

प्रश्न 3: मीना का परिवार ________ और ________ से भरा हुआ है।
उत्तर: 
प्यार, एकता

प्रश्न 4: मीना की माँ सबको ______ दे रही थी
उत्तर:
 फल

(v) मीना का परिवार _____ है।
उत्तर: 
खुशहाल

संक्षिप्त प्रश्न (Short Questions)

प्रश्न 1: इस कहानी में कौन-कौन है?
उत्तर: इस कहानी में मीना के दादा, दादी, माता, पिता, चाचा, मीना और उसका छोटा भाई दिवाकर शामिल हैं।

प्रश्न 2: मीना के भाई का नाम क्या है?
उत्तर: मीना के भाई का नाम दिवाकर है।

प्रश्न 3: आप अपने घर में कहाँ-कहाँ छिप सकते हैं?
उत्तर: किवाड़ के पीछे, बेड के नीचे, मेज़ के नीचे, अलमारी के अंदर, आदि।

प्रश्न 4: मीना के परिवार के सदस्य एक-दूसरे केसाथ कैसे रहते हैं?
उत्तर: कहानी में मीना के परिवार के सभी सदस्य मिल-जुल कर खुशी से रहते हैं।

प्रश्न 5: दिवाकर कौन सा गीत गिनता है?
उत्तर: दिवाकर  “एक, दो, तीन, चार” गीत गिनता है।