03. कितने पैर? – Worksheet Solutions

रिक्त स्थान भरें (Fill in the Blanks)

प्रश्न 1: केंचुए के ___________ नहीं होते।

उत्तर: पैर

प्रश्न 2: कंगारू ___________ पैरों पर कूदता है।

उत्तर: दो

प्रश्न 3: चींटी के ___________ पैर होते हैं।

उत्तर: छह

प्रश्न 4: मकड़ी के ___________ पैर होते हैं।

उत्तर: आठ

प्रश्न 5: कनखजुरे के ___________ से अधिक पैर हो सकते हैं।

उत्तर: ३० 

सही या गलत (True or False)

प्रश्न 1: चींटी के आठ पैर होते हैं।

उत्तर: गलत

चींटी छह पैरों वाली होती है, न कि आठ पैरों वाली।

प्रश्न 2: मकड़ी के छह पैर होते हैं।

उत्तर: गलत

मकड़ी के आठ पैर होते हैं, जबकि छह पैर वाले कीट चींटी, तितली, और मक्खी होते हैं।

प्रश्न 3: कंगारू को कभी-कभी पंचपाद भी कहा जाता है।

उत्तर: सही

प्रश्न 4: कनखजुरा अंधेरे और गीले स्थानों में पाया जाता है।

उत्तर: सही

प्रश्न 5: सभी चिड़ियाँ चार पैरों पर चलती हैं।

उत्तर: गलत

सभी चिड़ियों के केवल दो पैर होते हैं, चार नहीं। वे दो पैरों पर खड़ी होती हैं और अपने पंखों की मदद से उड़ती हैं।

एक शब्द में उत्तर दें (One Word Answers)

प्रश्न 1: किस जीव के पैर नहीं होते हैं?

उत्तर: केंचुआ

प्रश्न 2: दो पैरों पर कूदने वाला कौन सा पशु है?

उत्तर: कंगारू

प्रश्न 3: आठ पैरों वाला कीट कौन सा है?

उत्तर: मकड़ी

प्रश्न 4: किस कीट के छह पैर होते हैं?

उत्तर: चींटी

प्रश्न 5: बहुत सारे पैरों वाला कीट कौन सा है?

उत्तर: कनखजूरा 

प्रश्न और उत्तर (Questions and Answers)

प्रश्न 1: द्विपाद और चतुष्पाद में क्या अंतर है?

उत्तर: जिन जीवों के दो पैर होते हैं, उन्हें द्विपाद कहते हैं। जिन जीवों के चार पैर होते हैं, उन्हें चतुष्पाद कहते हैं।

प्रश्न 2: मकड़ी और चींटी में कितने पैरों का अंतर है?

उत्तर: मकड़ी के आठ पैर होते हैं, जबकि चींटी के छह पैर होते हैं।

प्रश्न 3: कंगारू को कभी-कभी पंचपाद क्यों कहा जाता है?

उत्तर: कंगारू जब धीरे चलता है तो चार पैरों पर चलता है, और अपनी पूंछ का भी उपयोग करता है, इसलिए उसे पंचपाद कहा जाता है।

प्रश्न 4: कनखजुरे का शरीर कैसा होता है?

उत्तर: कनखजुरे का शरीर लंबा और कई खंडों में बंटा होता है, जिन पर उसके ३० से ३८२ तक पैर हो सकते हैं।

प्रश्न 5: किस जीव के बारे में अध्यापिका ने बताया जिसका शरीर गीली और अंधेरी जगहों में पाया जाता है?

उत्तर: कनखजुरा