09. प्रकृति पर्व – फूलदेई – पाठ्यपुस्तक समाधान

बातचीत के लिए

1. त्‍योहार क्यों मनाए जाते हैं?
उत्तर: त्यौहार हमें खुश करते हैं। ये हमें हमारे धर्म और पुराने समय की बातें याद दिलाते हैं। हम त्यौहारों में अपने परिवार और दोस्तों के साथ खुशियाँ बाँटते हैं। इसलिए हम त्यौहार मनाते हैं।

2. आपका प्रिय त्‍योहार कौन-सा है?
उत्तर: मेरा प्रिय त्‍योहार दीवाली है, क्योंकि इस दिन हम अपने घर को दीयों और रंगोलियों से सजाते हैं और मिठाइयाँ बाँटते हैं।

3. आप अपना प्रिय त्‍योहार कैसे मनाते हैं?
उत्तर: मैं दीवाली पर अपने घर को साफ करके सजाता हूँ, रंगोली बनाता हूँ, दीयों और लाइटों से घर को रोशन करता हूँ, और परिवार के साथ मिठाइयाँ खाता हूँ और पटाखे चलाता हूँ।

4. वसंत ऋतु के आगमन पर भारत में मनाए जाने वाले त्‍योहार कौन-कौन से हैं?
उत्तर: वसंत ऋतु के आगमन पर होली, मकर संक्रांति और बसंत पंचमी जैसे त्योहार भारत में मनाए जाते हैं।

5. उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में माँ को इजा कहकर पुकारते हैं। आप अपनी माँ को क्या कहकर पुकारते हैं?
उत्तर: मैं अपनी माँ को ‘माँ’ कहकर पुकारता हूँ।

सोचिए और लिखिए

1. फूलारी किसे कहते हैं?
उत्तर: फूलारी बच्चों का एक समूह होता है, जो फूलदेई के दिन घर-घर जाकर फूल डालते हैं और गाना गाते हैं।

2. फूलारी को मिले चावल और गुड़ से क्या-क्या बनाया जाता है?
उत्तर: फूलारी को मिले चावल और गुड़ से हलवा, छोई, साई, और पापड़ी जैसे स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं।

3. फूलदेई को ‘बाल पर्व’ क्यों कहा जाता है?
उत्तर: फूलदेई को ‘बाल पर्व’ इसलिए कहते हैं क्योंकि यह त्योहार बच्चे मनाते हैं और उन्हें यह बहुत अच्छा लगता है।

4. फूलदेई पर्व बच्चों को प्रकृति से कैसे जोड़ता है?
उत्तर: फूलदेई में बच्चे फूल चुनते हैं और लोगों के घरों में डालते हैं। इससे वे पेड़-पौधों से जुड़ते हैं और उन्हें प्यार करना सीखते हैं।

भाषा की बात

ऊपर दिए गए चित्र में शिक्षक पूजा से प्रश्न पूछ रहे हैं। पूजा उत्तर देते हुए अपने और अपने मित्रों के बारे में बता रही है। इन दोनों उदाहरणों में पूर्ण विराम (|) अल्प विराम (,) और प्रश्नवाचक चिह्न (?) का प्रयोग किया गया है।
नीचे दिए गए वाक्यों में इन विराम चिह्नों का उपयोग कर वाक्य ठीक कीजिए-
गरिमा को फल खाना बहुत पसंद है वह अपने मित्र गौरव दीपक ममता और नवजोत को भी फल खाने की सलाह देती है क्या आपको भी फल खाना पसंद है

उत्तर: गरिमा को फल खाना बहुत पसंद है। वह अपने मित्र गौरवदीपकममता और नवजोत को भी फल खाने की सलाह देती है क्या आपको भी फल खाना पसंद है?

पता कीजिए

1. फूलदेई वसंत ऋतु (मार्च-अप्रैल) में मनाया जाने वाला त्योहार है। ऐसे ही शरद ऋतु (सितंबर-अक्टूबर) और हेमंत ऋतु (नवंबर-दिसंबर) में मनाए जाने वाले त्योहारों की जानकारी खोजिए और लिखिए—
उत्तर:

हमारे अवकाश 2. आपके विद्यालय में मिलने वाले अवकाशों की जानकारी प्राप्त कीजिए और ऋतुओं के आधार पर नीचे दी गई तालिका में लिखिए

उत्तर:

आइए, अपना घर सजाएँ

3. फूलदेई के दिन घरों को स्वच्छ करके मुख्य द्वार की देहली को गोबर-मिट्टी से लीपकर तैयार किया जाता है। आप अपने घर को त्योहारों के लिए सजाने हेतु किन-किन वस्तुओं का प्रयोग करते हैं?

उत्तर:

मेरी कलाकारी

फूल, आम और अशोक के पत्तों से या अन्य किसी भी वस्तु के उपयोग से सुंदर तोरण बनाइए।

उत्तर: कल्‍पना कीजिए 

मधुरानी एक दिन उद्यान में गई। वह बहुत प्रसन्न थी। वहाँ उसे मिली सूरजमुखी बहन और सूरज मामा। सोचकर लिखिए, वे तीनों आपस में क्या बातचीत कर रहे होंगे?

उत्तर:

आइए जाने

बुराँस के फूल लाल रंग के होते हैं जो गर्मी के मौसम में आते हैं। ये देखने में बहुत सुंदर लगते हैं। इनका उपयोग दवाई बनाने के लिए किया जाता है। यह हिमालयी राज्यों में बड़ी संख्या में पाया जाने वाला वृक्ष है।

फ्योंली के फूल वसंत के आगमन की सूचना देते हैं। पीले रंग के होने के कारण इनका नाम फ्योंली रखा गया है। ये पहाड़ों की सुंदरता के प्रतीक हैं। ये भी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं।

उत्तर: छात्रों की जानकारी के लिए दिया गया है।