12. अपना अपना काम – पाठ्यपुस्तक समाधान

बातचीत के लिए

1. आप क्या-क्या काम करते हैं?
उत्तर:
 मैं सुबह उठकर मुँह धोता हूँ, फिर नाश्ता करता हूँ। स्कूल जाता हूँ और पढ़ाई करता हूँ। घर आकर होमवर्क करता हूँ। शाम को पौधों को पानी देता हूँ और दोस्तों के साथ खेलता हूँ। रात में खाना खाकर सो जाता हूँ।

2. आपको कौन-कौन से काम बहुत अच्छे लगते हैं??
उत्तर: 
मुझे स्कूल जाना और नई-नई चीजें सीखना बहुत अच्छा लगता है। दोस्तों के साथ खेलना और कहानी की किताबें पढ़ना भी मुझे बहुत पसंद है। मुझे पौधों में पानी देना भी अच्छा लगता है।

3. इस कहानी में आपको किसका काम अच्छा लगा और क्यों?
उत्तर: 
इस कहानी में मुझे पेड़ का काम सबसे अच्छा लगा। पेड़ के सभी हिस्से अलग-अलग काम करते हैं। पेड़ का काम मुझे अच्छा इसलिए लगा क्योंकि पेड़ स्वयं के लिए फल नहीं उगाता। पेड़ अपना फल, पत्ती, शाखा औरों को देकर खुश होता है। परोपकार की भावना पेड़ में है एवं वह दूसरों की सेवा कर सबको प्रेरणा भी देता है।

सोचिए और लिखिए

1. सिमरन क्यों थक गई थी?
उत्तर:
 सिमरन बहुत सारा लिखने-पढ़ने के काम से थक गई थी |

2. सिमरन मधुमक्खी क्यों बनाना चाहती थी?
उत्तर: 
सिमरन मधुमक्खी बनना चाहती थी क्योंकि उसे लगा कि मधुमक्खियाँ बस उड़ती रहती हैं और उनका काम आसान है।

3. पेड़ क्या-क्या काम करते हैं?
उत्तर: 
पेड़ की जड़ें पानी खींचती हैं, पत्तियाँ भोजन बनाती हैं, और वे हमें फल और छाया देते हैं। पेड़ का हर हिस्सा मेहनत करता है।

4. सिमरन को चिड़िया का काम सरल क्यों लगा?
उत्तर: 
सिमरन को चिड़िया का काम कठिन इसलिए लगा क्योंकि चिड़िया को दिनभर उड़कर दाना ढूँढना पड़ता है और घोंसला बनाने में भी बहुत मेहनत करनी पड़ती है।

5. आपके अनुसार सिमरन अंत में पुस्तकें उठाकर काम क्यों करने लगी?
उत्तर: 
सिमरन ने अंत में समझा कि हर काम में मेहनत होती है, चाहे वह मधुमक्खी, पेड़ या चिड़िया का काम हो। इसलिए उसने सोचा कि उसे भी मेहनत से पढ़ाई करनी चाहिए और मन लगाकर काम करने लगी।

कहानी से

1. आप पूरे दिन में क्या-क्या काम करते हैं, सूची बनाइए –
उत्तर:

2. आपके घर में कौन-कौन से काम किसके द्वारा किए जाते हैं? रिक्त स्थानों में लिखिए —
उत्तर:

3. सिमरन और मधुमक्खी की बात को आगे बढ़ाइए-

उत्तर:

4. दिए गए वाक्यों को कहानी से पूरी कीजिए –
उत्तर:
 

5. मधुमक्खी एक फूल से दूसरे फूल जाकर शहद बनाती है। क्या आप बता सकते हैं कि शहद हमारे किस-किस काम आता है –
उत्तर:

भाषा की बात 

1. कहानी में कुछ संज्ञाओं (नाम वाले शब्दों) का प्रयोग किया गया है। उन्हें ढूँढ़कर रिक्ति स्थानों में लिखिए
उत्तर:

कल्पना कीजिए

1. यदि आप अपनी इच्छा से एक दिन के लिए कुछ भी बन सकते तो आप क्या बनते? कल्पना कीजिए और लिखिए –
उत्तर:
 
2. सिमरन को पेड़ ने बताया कि वे हमें फल देने के लिए बहुत सारे काम करते हैं। आप एक फलदार पेड़ का सुंदर चित्र बनाइए और उसमें रंग भरिए –
उत्तर: