14. बीज – Worksheet Solutions

पाठ पर आधारित प्रश्न

प्रश्न 1: दिए गए शब्दों से रिक्त स्थान भरिए ।
(i) मुझे एक _____________ मिला।
(ii) मैंने उसे _____________ दिया और बहुत सारी _____________ |
(iii) क्या यह _____________ होगा ?
(iv) क्या यह _____________ ही रहेगा?
(v) मुझे कोई फर्क नहीं _____________ |
उत्तर: (i) बीज
(ii) पानी, धूप
(iii) लंबा-ऊँचा
(iv) छोटा
(v) पड़ता

प्रश्न 2: दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
(i) लड़के ने बीज को किसमें डाला?
उत्तर: लड़के ने बीज को गमले में डाला।

(ii) बीज बोने के लिए किन-किन चीजों की आवश्यकता पड़ती है?
उत्तर: बीज बोने के लिए गमला, पानी, धूप एवं मिट्टी की आवश्यकता पड़ती है।

(iii) पेड़ और पौधे में क्या फर्क होता है?
उत्तर: पेड़ बड़े होते हैं और पौधे छोटे होते हैं। पौधे में नरम तने होते हैं, जबकि पेड़ में कठोर लकड़ी के तने होते हैं।

रचनात्मक प्रश्न

प्रश्न 3: दिए गए शब्दों में से चार ऐसे शब्द छाँटकर लिखिए, जिनकी बेल होती है।
(i) _____________
(ii) _____________
(iii) _____________
(iv) _____________
उत्तर: (i) अंगूर 
(ii) मनीप्लांट 
(iii) करेला 
(iv) लौकी