15. फूली रोटी – Textbook Solutions

Table of contents

बातचीत के लिए

प्रश्न 1: जमाल ने माँ से लोई माँगने के बाद क्या-क्या किया?
उत्तर: जमाल ने लोई पर सूखा आटा लगाया फिर उसने रोटी बेली परंतु रोटी गोल न बनी। रोटी गोल करने के लिए उसने कटोरी रखकर घुमाई।

प्रश्न 2: आप रोटी को गोल बनाने के लिए क्या करेंगे?
उत्तर: कटोरी या किसी गोल बर्तन से रोटी को गोल बनाएँगे।

प्रश्न 3: फूली रोटी’ की जगह पर यदि यह कहानी आपको ‘फूली पूरी’ के लिए बतानी हो, तो आप कैसे बताएँगे? छोटे समूह में चर्चा कीजिए और अपनी कक्षा में सुनाइए।
उत्तर: जमाल की माँ रसोई में पूरी बना रही थी। जमाल ने भी पूरी बनाने के लिए माँ से लोई ली। उसने बेलन से बेलकर पूरी माँ को दी और माँ ने पूरी कढ़ाई में डाल दी। पूरी फूलकर गोल हो गई।

आनंदमयी कविता

रोटी अगर गोल न बने,
बन जाए कहीं का नक्शा,
नक्शे को फिर कैसे तपाऊँ,
नक्शे को फिर कैसे पकाऊँ!
तो फिर इसका क्या करूँ,
गोल बना लूँ पूथ्वी जैसी,
या उस देश को डाक से भेजूँ,
बन गया है जहाँ का नक्शा?

पढ़िए और मिलाइए

प्रश्नों और उनके उत्तरों को रेखा खींचकर जोड़िए –

पहेली

बंद रहेगा –
1. घर के बाहर जब जाते हैं,
लटकाते दरवाज़े पर,
अगर नहीं खोलें हम इसको,
बंद रहेगा पूरा घर।
उत्तर: ताला

हम पढ़ते हैं –
2. मेरे बस्ते के भीतर है,
और मेज़ पर धरी हुई,
हम पढ़ते हैं, तुम पढ़ते हो,
तस्वीरों से भरी हुई।

उत्तर: पुस्तक।

शब्दों का खेल

प्रश्न 1: नीचे दिए गए शब्दों जैसे और शब्द बताइए। उन्हें लिखने का प्रयत्न कीजिए और पढ़कर सुनाइए –
उत्तर: 

आपने जो नए शब्द बनाए हैं, उन पर एक-एक वाक्य बनाइए –
______________
______________
उत्तर: रीता मेरी छोटी बहन है।
मुझे मूली खाना बहुत पसंद है।

प्रश्न 2: एक-सी ध्वनियों से आरंभ होने वाले शब्दों को पहचानकर घेरा लगाइए –
उत्तर: 

प्रश्न 3: अलग ध्वनि से अंत होने वाले शब्दों को पहचानकर लिखिए –
उत्तर: 

प्रश्न 4: इस कहानी में जय और जमाल हैं। ऐसे और नाम बताइए जिसमें ‘ज’ अक्षर हो-
_____ _____ _____ ______
उत्तर: जीत जुबेर जतिन जयबीर

देखिए और लिखिए

प्रश्न 1: ‘झ’, ‘ख’, ‘ड़’, ‘ऊ’ की पहचान कीजिए और अक्षर लिखिए –उत्तर:

दिए गए अक्षरों को खोजिए और घेरा लगाइए –