बातचीत के लिए1. अपने देश के विषय में आप क्या जानते हैं? बताइए।
उत्तर: मेरा देश भारत है। यह बहुत बड़ा और सुंदर देश है। यहाँ विभिन्न धर्म, भाषा और संस्कृति के लोग रहते हैं। भारत में अनेक पर्वत, नदियाँ, और समुद्र तट हैं। हमारे देश की राजधानी नई दिल्ली है।
2. अपने देश की प्रसिद्ध नदियों और पर्वतों के नाम बताइए।
उत्तर: भारत की प्रमुख नदियाँ गंगा, यमुना, नर्मदा, गोदावरी और ब्रह्मपुत्र हैं। प्रमुख पर्वतों में हिमालय, अरावली, विंध्याचल और सतपुड़ा शामिल हैं।
3. राम और कृष्ण के विषय में आप क्या जानते हैं? बताइए।
उत्तर: भगवान राम का जन्म अयोध्या में हुआ था और उन्होंने रावण का वध करके धर्म की स्थापना की थी। भगवान कृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था और उन्होंने महाभारत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

सोचिए और लिखिए1. भारत हमें क्यों प्यारा है?
उत्तर: भारत हमें प्यारा है क्योंकि यह हमारी जन्मभूमि है। यहाँ की विविधता, संस्कृतियाँ, परंपराएँ और त्योहार हमें एक विशेष पहचान देते हैं। भारत की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहर और देशभक्ति की भावना हमें गर्व का अनुभव कराती है।
2. हिमालय को सुंदर मुकुट क्यों कहा गया है?
उत्तर: हिमालय को सुंदर मुकुट इसलिए कहा गया है क्योंकि यह पर्वत भारत के उत्तर में स्थित है और इसकी बर्फ से ढकी चोटियाँ बहुत ही सुंदर और आकर्षक दिखती हैं। यह पर्वत हमारे देश की रक्षा भी करता है।
3. आप अपने देश का यश कैसे बढ़ाएँगे?
उत्तर: मैं अपने देश का यश बढ़ाने के लिए अच्छा नागरिक बनूंगा, नियमों का पालन करूंगा, अपने काम में मेहनत करूंगा और दूसरों की मदद करूगा। मैं अपने देश की सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं का सम्मान करूंगा और उन्हें आगे बढ़ाऊंगा|
4. हमारे देश के समाने हमारे गाँव और नगर भी न्यारे-न्यारे हैं। आप अपने गाँव या नगर के विषय में सोचकर लिखिए।
उत्तर: गाँव- मेरा गाँव बहुत सुंदर है। यहाँ हरे-भरे खेत, बाग-बगीचे और साफ-सुथरी गलियाँ हैं। गाँव के लोग बहुत मेहनती और मिलनसार हैं। हमारे गाँव में एक पुराना मंदिर और तालाब भी है, जहाँ लोग पूजा करने और घूमने जाते हैं। हमें अपने गाँव पर बहुत गर्व है।
नगर – मेरा नगर बहुत सुंदर और आकर्षक है। यहाँ बड़े-बड़े पार्क, ऊँची-ऊँची इमारतें हैं। हमारे नगर में कई महत्वपूर्ण स्थल और बाजार हैं, जहाँ लोग खरीदारी करने और घूमने आते हैं।
कविता से1. कविता के आधार पर पंक्तियाँ पूरी कीजिए –

उत्तर:

शब्दों का खेल
1. कविता में आए समान ध्वनि वाले शब्दों की जोड़ी बनाइए-

उत्तर:



2. दिए गए समान ध्वनि वाले शब्दों की सहायता से कविता पूरी कीजिए –

उत्तर:
खेल-खेल में खोजे1. कविता में आए शब्दों पर घेरा लगाकर लिखिए –


उत्तर:
समझिए और लिखिए

1. कुछ शब्दों के एक से अधिक अर्थ भी होते हैं। नीचे दिए गए शब्दों के दो सही अर्थ ढूँढ़कर लिखिए –

उत्तर:

2. इन वाक्यों के अर्थ वाली पंक्तियाँ कविता से ढ़ँढ़कर लिखिए –
(क) भारत सब देशों से भिन्न है।
उत्तर: भारत तू है हमको प्यारा, तू है सब देशों से न्यारा।
(ख) गंगा यमुना से सारा संसार पवित्र है।
उत्तर: गंगा यमुना की हैं धारा, जिनसे है पवित्र जग सारा।
(ग) हम सदैव तेरी प्रशंसा करें।
उत्तर: हम सदैव तेरा गुण गाएँ
(घ) हम देश का नाम ऊँचा करें।
उत्तर: सब विधि तेरा सुयश बढ़ाएँ।
3. कविता में भारत के प्रसिद्ध व्यक्तियों के बारे में बताया गया है –
“तेरे सभी पुत्र हैं नामी।” भारत के प्रसिद्ध पुत्र और पुत्रियों के नाम लिखिए –


उत्तर:
4. कविता में ‘रत्न’ शब्द आया है। रत्न यानी मूल्यवान पत्थरों के छोटे से टुकड़े। आइए, कुछ रत्नों के नाम जानें —

कला की कलाकारियाँ
1. रंग-बिरंगे कागज़ और कैंची की सहायता से अपने लिए एक मुकुट बनाइए—

2. भारत का राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) बनाकर उसमें रंग भरिए –
उत्तर:
