17. बरखा और मेघा – Textbook Solutions

बातचीत के लिए

प्रश्न 1: मेघा और बरखा ने बच्चों के साथ नदी कैसे पार की?
उत्तर: मेघा के बच्चे बरखा के बच्चों के ऊपर बैठ गए। बरखा के बच्चे तैरना जानते थे। अतः सबने मिलकर एक साथ नदी पार की।

प्रश्न 2: मेघा और बरखा के बच्चों ने मेले में क्या-क्या किया होगा?
उत्तर: चाट खाई होगी, खिलौने खरीदे होंगे।

प्रश्न 3: मेले से घर लौटते समय मेघा और बरखा के बच्चे आपस में क्या बातें कर रहे होंगे?
उत्तर: बच्चे आपस में बातें कर रहे होंगे कि मेले में उन्होंने क्या-क्या किया और कितना मजा आया।

प्रश्न 4: मेला आपके घर से कितनी दूर लगता है? आप वहाँ कैसे पहुँचते हैं?
उत्तर: मेला मेरे घर के पास में लगता है और मैं माता-पिता के साथ मेले में जाता हूँ।

प्रश्न 5: नीचे दिए चित्र को देखिए और गिनकर बताइए कि मुर्गी और बत्तख के कितने-कितने बच्चे हैं