17. बोलने वाली माँद – पाठ्यपुस्तक समाधान

बातचीत के लिए1. आपको भूख लगती है तो आप क्या-क्या खाने की कामना करते हैं?
उत्तर: 
जब मुझे भूख लगती है, तो मैं चपाती और सब्जी, चावल और दाल, फल, बिस्किट, और चॉकलेट खाने की कामना करता/करती हूँ।

2. क्या आपने किसी पशु के पैर के चिह्न देखे हैं? किस-किस पशु के देखे हैं?
उत्तर:
 हाँ, मैंने कई पशुओं के पैर के चिह्न देखे हैं। मैंने कुत्ते, बिल्ली, गाय और बकरी के पैर के चिह्न देखे हैं।

3. सिंह माँद यानी गुफा में रहता है। माँद में कौन-कौन से जानवर रहते हैं?
उत्तर:
 सिंह के अलावा, भालू, तेंदुआ और भेड़िया भी माँद यानी गुफा में रहते हैं।

4. कठिन समय में बुद्धि अधिक काम आती है या शक्ति?
उत्तर: 
कठिन समय में बुद्धि अधिक काम आती है क्योंकि बुद्धि से हम सही रास्ता ढूंढ सकते हैं और समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।

सोचिए और लिखिए1. दधिपुच्छ ने कैसे जाना कि माँद में खरनखर बैठा है?
उत्तर: 
दधिपुच्छ ने माँद के बाहर सिंह के पैरों के जाने के निशान देखे, लेकिन वापस लौटने के निशान नहीं देखे। इससे उसे पता चला कि खरनखर माँद के अंदर बैठा है।

2. इस कहानी में सिंह का नाम खरनखर है और सियार का नाम दधिपुच्छ, आप इनके क्या नाम रखेंगे?
उत्तर: सिंह का नाम मैं ‘शेरू’ रखूंगा और सियार का नाम ‘चतुर’ रखूंगा।

3. यदि आप सिंह के स्थान पर होते तो क्या करते?
उत्तर: यदि मैं सिंह के स्थान पर होता, तो मैं सियार की बातों पर विश्वास नहीं करता और पहले खुद से अच्छी तरह सोचता कि माँद बोल नहीं सकती। मैं अपने आसपास के वातावरण को ध्यान से देखता और समझने की कोशिश करता।

4. जब सियार ने पुकारा, “ऐ मेरी माँद, ऐ मेरी माँद”, तब सिंह ने उत्तर दिया। सिंह ने उत्तर में क्या कहा होगा?
उत्तर: जब सियार ने पुकारा, ‘ऐ मेरी माँद, ऐ मेरी माँद”, तब सिंह ने उत्तर दिया होगा, “हां, मैं यहाँ हूँ! आ जाओ, सब सुरक्षित है।

शब्दों का खेल1. कहानी में, ‘माँद’ शब्द कितनी बरि आया है?
उत्तर: 
कहानी में ‘माँद’ शब्द 17 बार आया है।

2. कहानी में आए चंद्रबिंदु वाले शब्द छाँटकर लिखिए –
उत्तर: 

  • अँधेरा
  • माँद 
  • लूँगा 
  • आऊँगा 
  • पुकारूँगा
  • जाऊँगा 
  • मुहँ 
  • गूँज

3. समान अर्थ वाले शब्दों की जोड़ी बनाकर लिखिए –

उत्तर: 

4. नीचे लिखे शब्दों की सहायता से वाक्य पूरा कीजिए –

उत्तर:


उदाहरण – माँद! क्या तू भूल गई?

  • तितली ! क्या तू भूल गई?
  • नदी ! क्या तू भूल गई?
  • हवा ! क्या तू भूल गई?
  • गुफा ! क्या तू भूल गई?


उदाहरण – जाल! क्या तू भूल गया?

  • पेड़ ! क्या तू भूल गया?
  • बादल ! क्या तू भूल गया?
  • पहाड़ ! क्या तू भूल गया?
  • झरना ! क्या तू भूल गया?

5. सही शब्द चुनकर रिक्त स्थान भरिए –

उदाहरण – अँधेरा हो रहा था, उजाला हो रहा था।
उत्तर: (क) सिंह इस समय भी माँद के भीतर है या बाहर निकाल गया।
(ख) आज बोलती क्यों नहीं? चुप क्यों है/
(ग)  मैं बूढ़ा हो गया हूँ। पहले तो मैं जवान था।
(घ) यह माँद झूठ-मूठ ही जवाब देती है या फिर सच-मुच बोलती है।

6. सही अर्थ की जोड़ी बनाइए –
उत्तर:
 

7. अपने मन से वाक्य बनाइए –
उदाहरण – 
यदि चुप रहा तो  →  हाथ आया शिकार भी चला जाएगा।
उत्तर: 
(क) यदि बोला तो → डरकर शिकार भाग जाएगा।
(ख) यदि अधिक वर्षा हुई तो → खेतों में पानी भर जाएगा।
(ग) यदि कड़ी धूप हुई तो → पौधे मुरझा जाएँगे।
(घ) यदि अँधेरा हुआ तो → हम रास्ता नहीं देख पाएँगे।


कला की कलाकारीयाँ

1. यहाँ सिंह व सियार का मुखौटा दिया गया है। आप दोनों में से अपनी रुचि के अनुसार मुखौटा बनाइए—