18. हम अनेक, किंतु एक – पाठ्यपुस्तक समाधान

बातचीत के लिए1. आप किस देश में रहते हैं? आपका प्रदेश कौन-सा है?
उत्तर: मैं भारत देश में रहता/रहती हूँ। मेरा प्रदेश  ______ है।

2. आपके घर में कौन-सी भाषा बोली जाती है?
उत्तर: मेरे घर में   ______ बोली जाती है।

3. आपके घर के आस-पास के लोग कौन-सी भाषा बोलते हैं?
उत्तर: मेरे घर के आस-पास के लोग  ______ बोलते हैं।

4. सभी प्रदेश अलग हैं, लेकिन सबका देश एक है। आपके मित्रों की टोली में कौन-कौन हैं?
उत्तर: मेरे मित्रों की टोली में ______ , ______  , ______,  ______ और  ______ हैं।

सोचिए और लिखिए1. ‘हम अनेक हैं किंतु एक हैं’, उदाहरण देकर इस बात को समझाइए।
उत्तर:
 हम अनेक हैं किंतु एक हैं’ का अर्थ है कि हम सभी भारतीय विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से आते है, लेकिन हम सब एक देश, भारत के नागरिक हैं। उदाहरण के लिए, मेरी कक्षा में मेरे दोस्त अलग-अलग प्रदेशों से हैं, लेकिन हम सब मिलकर एकसाथ खेलते हैं, पढ़ते हैं और त्योहार मनाते हैं। हम सब भारतीय हैं और एकता में विश्वास रखते हैं।

2. कविता में भारत के विविध रूप-रंग के बारे में बताया गया है। विविध रूप-रंग का क्या अर्थ है?
उत्तर: विविध रूप-रंग का अर्थ है भारत की विभिन्नताएँ, जैसे कि अलग-अलग भाषाएँ, पहनावे, खान-पान, त्योहार, और संस्कृतियाँ। भारत में लोग विभिन्न परंपराओं और धर्मों को मानते हैं और उनके जीवन में अनेक प्रकार के रीति-रिवाज होते हैं। यह विविधता ही भारत की विशेषता है।

3. ‘चल रहे मिला कदम’ इस पंक्ति में किनके कदम मिलाकर चलने की बात कही गई है?
उत्तर: चल रहे मिला कदम’ इस पंक्ति में सभी भारतीयों के कदम मिलाकर चलने की बात कही गई है। हम सभी भारतीय एक साथ मिलकर देश की प्रगति और विकास के लिए काम कर रहे हैं।

शब्दों का खेल

1. कविता से समान ध्वनि वाले शब्द छाँटकर लिखिए—

प्रदेश – देश, वेश
हम – कदम, दम
रंग – अंग, संग
बोलियाँ – टोलियाँ, टोलियाँ

2. समान ध्वनि वाले कुछ शब्द अपने मन से लिखिए—

बोली: तोली, गोली, डोली, झोली
एक: नेक, मेक, टेक, पेक
राग: भाग, नाग, झाग, आग

3.भूमि शब्द जोड़कर नए शब्द बनाइए—

समझिए और लिखिए

1. कविता की पंक्तियाँ पूरी कीजिए— 

2. सही अर्थ की जोड़ी बनाकर लिखिए— 

3. सही अर्थ वाले वाक्य पर सही (✓) का चिह्न लगाइए—

(क) ‘भारतीय वेश एक’ का अर्थ है— (ख) ‘बोलियाँ हजार हैं’ में हजार का अर्थ है—

पढ़िए और जानिये

1. मणिपुर की अथोइबी की खाने में क्या पसंद है?
उत्तर:
 मणिपुर की अथोइबी को खाने में एरोम्बा पसंद है।

2. महाराष्ट्र की पूर्वा कौन-सी भाषा बोलती है?
उत्तर:
 महाराष्ट्र की पूर्वा मराठी भाषा बोलती है।

3. तमिलनाडु के वेंकट को खाने में क्या पसंद है?
उत्तर: 
तमिलनाडु के वेंकट को खाने में इडली सांभर पसंद है।

4. गुजरात की हंसा को कौन-सा नृत्य पसंद है?
उत्तर:
 गुजरात की हंसा को गरबा-डांडिया नृत्य पसंद है।

पता कीजिये आप अपने प्रदेश के आस-पास के तीन-चार प्रदेशों की भाषा, खान-पान, वेश-भूषा, तीज-त्योहारों के बारे में पता कीजिए और साथियों के साठ चर्चा कीजिए।
उत्तर: