बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)
प्रश्न 1: होली पर लोगों ने किस रंग का गुलाल लगाया?
(क) काला
(ख) सफ़ेद
(ग) लाल
(घ) नीला
उत्तर: (ग) लाल
प्रश्न 2: होली पर क्या उड़ाया गया?
(क) पतंग
(ख) धूल
(ग) गुब्बारे
(घ) रंग
उत्तर: (घ) रंग

प्रश्न 3: होली पर लोगों ने क्या बजाया?
(क) ढोल
(ख) डमरू
(ग) बाँसुरी
(घ) बाजा
उत्तर: (क) ढोल
प्रश्न 4: होली में लोगों ने किस उपकरण से रंग उड़ाया?
(क) बाल्टी
(ख) पिचकारी
(ग) नली
(घ) कोई नहीं
उत्तर: (ख) पिचकारी
प्रश्न 5: होली पर क्या खाने के लिए बनाया गया?
(क) रोटी
(ख) पुए
(ग) चावल
(घ) दाल
उत्तर: (ख) पुए

रिक्त स्थान भरें (Fill in the Blanks)
प्रश्न 1: निकल पड़ी मित्रों की ______, सबने मिलकर खेली होली।
उत्तर: टोली
प्रश्न 2: आओ, ______ गुलाल लगाएँ, पिचकारी से रंग उड़ाएँ।
उत्तर: लाल
प्रश्न 3: पुए और ______ बनाएँ, जो घर आए, उसे खिलाएँ।
उत्तर: पकवान

प्रश्न 4: सबको अपने ______ लगाएँ, होली का संदेश सुनाएँ।
उत्तर: गले
प्रश्न 5: पिचकारी से ______ उड़ाएँ।
उत्तर: रंग
संक्षिप्त प्रश्न (Short Questions)
प्रश्न 1: आपका पसंदीदा त्यौहार कौन-सा हैं?
उत्तर: मेरा पसंदीदा त्यौहार होली है।
प्रश्न 2: आप होली किस चीज़ से मनाते हैं?
उत्तर: मैं होली रंगों और गुलाल से मनाता हूँ।
प्रश्न 3: होली में लोगों ने किसके साथ खुशी मनाई?
उत्तर: होली में लोगों ने दोस्तों और परिवार के साथ खुशी मनाई।
प्रश्न 4: सभी दोस्त टोली बनाकर क्यों निकल पड़ते हैं?
उत्तर: सभी दोस्त टोली बनाकर रंग खेलने और होली का आनंद लेने के लिए निकल पड़ते हैं।
प्रश्न 5: होली का त्यौहार हम सबको कौन-सा संदेश देता हैं?
उत्तर: होली का त्यौहार हम सबको प्रेम, भाईचारे और खुशियाँ बांटने का संदेश देता है।