25. गिरे ताल में चंदा मामा – Textbook Worksheet

पाठ पर आधारित प्रश्न

प्रश्न 1. दिए गए शब्दों से कविता की पंक्तियों को पूरा कीजिए।
​कहाँ, कहीं, मछुआरे, अचंभा, देखा, जाल, सबने, चंदा

(i) गिरे ताल में ___________ मामा।
(ii) सबने देखा ___________ देखा।
(iii) फँसे ___________ में चंदा मामा।
(iv) सबने ___________ सबने देखा ।
(v) सबने देखा एक ___________।
(vi) ___________ ने जाल समेटा ।
(vii) ___________ नहीं थे चंदा मामा |
(viii) ___________ गए जी चंदा मामा

प्रश्न 2. दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
(i) चंदा मामा कहाँ गिरे ?
(ii) चंदा मामा किसमें फँसे ?
(iii) जाल किसने समेटा ?
(iv) कविता में अचंभा का अर्थ क्या है?
(v) कविता में ताल का अर्थ क्या है?

प्रश्न 3. नीचे दिए हुए किस वाक्य में ‘ अचंभा’ शब्द का सही प्रयोग हुआ है। सही कथन पर (✓) तथा गलत कथन पर (✗) का निशान लगाइए।
(i) यह देखकर अचंभा हुआ कि मुर्गा अंडा देता है।
(ii) यह देखकर अचंभा हुआ कि चलती ट्रेन के सामने आने पर भी व्यक्ति को बिल्कुल भी चोट नहीं आई।
(iii) यह देखकर अचंभा हुआ कि गाय दूध देती है।
(iv) यह देखकर अचंभा हुआ कि रात में तारे दिखते हैं।

प्रश्न 4. जो मूर्ति बनाता है उसे मूर्तिकार कहते हैं। इन्हें क्या कहते हैं? सोचकर बताइए ।
(i) जो सोने के आभूषण बनाता है।
(ii) जो लोहे की चीजें बनाता है।
(iii) जो मिट्टी के बर्तन बनाता है।
(iv) जो लकड़ी के सामान बनाता है।
(v) जो मकान बनाता है।
(vi) जो शिकार करता है।