25. गिरे ताल में चंदा मामा – Worksheet Solutions

पाठ पर आधारित प्रश्न
प्रश्न 1. दिए गए शब्दों से कविता की पंक्तियों को पूरा कीजिए ।
कहाँ, कहीं, मछुआरे, अचंभा, देखा, जाल, सबने, चंदा
(i) गिरे ताल में ___________ मामा।

उत्तर: चंदा

(ii) सबने देखा ___________ देखा।

उत्तर: सबने

(iii) फँसे ___________ में चंदा मामा।

उत्तर: जाल

(iv) सबने ___________ सबने देखा ।

उत्तर: देखा

(v) सबने देखा एक ___________।

उत्तर: अचंभा

(vi) ___________ ने जाल समेटा ।

उत्तर: मछुआरे

(vii) ___________ नहीं थे चंदा मामा |

उत्तर: कहीं

(viii) ___________ गए जी चंदा मामा

उत्तर: कहाँ

प्रश्न 2. दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
(i) चंदा मामा कहाँ गिरे ?

उत्तर: चंदा मामा ताल में गिरे।

(ii) चंदा मामा किसमें फँसे ?

उत्तर: चंदा मामा जाल में फँसे।

(iii) जाल किसने समेटा ?

उत्तर: जाल मछुआरे ने समेटा।

(iv) कविता में अचंभा का अर्थ क्या है?

उत्तर: कविता में अचंभा का अर्थ आश्चर्य की बात या हैरानी है।

(v) कविता में ताल का अर्थ क्या है?

उत्तर: कविता में ताल का अर्थ तालाब है।

प्रश्न 3. नीचे दिए हुए किस वाक्य में ‘ अचंभा’ शब्द का सही प्रयोग हुआ है। सही कथन पर (✓) तथा गलत कथन पर (✗) का निशान लगाइए।
(i) यह देखकर अचंभा हुआ कि मुर्गा अंडा देता है।

​उत्तर: 

(ii) यह देखकर अचंभा हुआ कि चलती ट्रेन के सामने आने पर भी व्यक्ति को बिल्कुल भी चोट नहीं आई।

​उत्तर: ✓​​ 

(iii) यह देखकर अचंभा हुआ कि गाय दूध देती है।

​उत्तर: ✗​​

(iv) यह देखकर अचंभा हुआ कि रात में तारे दिखते हैं।

​उत्तर: ✗

प्रश्न 4. जो मूर्ति बनाता है उसे मूर्तिकार कहते हैं। इन्हें क्या कहते हैं? सोचकर बताइए ।
(i) जो सोने के आभूषण बनाता है।

​उत्तर: सुनार

(ii) जो लोहे की चीजें बनाता है।

​उत्तर: लोहार

(iii) जो मिट्टी के बर्तन बनाता है।

​उत्तर: कुम्हार

(iv) जो लकड़ी के सामान बनाता है।

​उत्तर: बढ़ई

(v) जो मकान बनाता है।

​उत्तर: मिस्त्री

(vi) जो शिकार करता है।

​उत्तर: शिकारी