27. बादल – Worksheet Solutions

प्रश्न 1. दिए गए शब्दों में से सही शब्द चुनकर कविता की पंक्तियों को पूरा कीजिए|
(i) हवा ____________ लाती सर सर । (झगड़कर / पकड़कर) 

उत्तर: पकड़कर

(ii) छाए जैसे ____________ कंबल । (नीले / काले) 

उत्तर: काले

(iii) नन्हें जल-कण, गए ____________ बन। (भाप / माप) 

उत्तर: भाप

(iv) बादल बरसे, ____________ आई। (सावन / बरसा) 

उत्तर: बरसा

(v) अँधियारे में ____________ दिखाए। (राह / जहाँ)

उत्तर: राह

प्रश्न 2. दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
(i) खुश होकर गाना कौन गाता है?

उत्तर: मोर

(ii) कविता में ठंडक किसने पाई?

उत्तर: भाप ने

(iii) आसमान में कैसे बादल आकर छाए?

उत्तर: काले-काले पानी वाले बादल

प्रश्न 3. दिए गए शब्दों के समान अर्थ वाले एक-एक शब्द लिखिए।
(i) आसमान ____________

उत्तर: नभ

(ii) हवा ____________

उत्तर: वायु

(iii) हाथी ____________

उत्तर: गज

(iv) बरसा ____________

उत्तर: बारिश

(v) घोड़ा ____________

उत्तर: तुरंग