Class 6 Social Science Chapter 9 Question Answer in Hindi

Class 6 Social Science Chapter 9 Question Answer in Hindi

परिवार और समुदाय Question Answer

कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान पाठ 9 के प्रश्न उत्तर (InText)

पृष्ठ 137

प्रश्न 1.
परिवार की इकाई क्यों महत्त्वपूर्ण है?
उत्तर:
परिवार का महत्व-

  1. परिवार किसी भी समाज की मूलभूत और सबसे प्राचीन इकाई है। यह मानव समाज का आधार है।
  2. परिवार के सदस्यों के बीच संबंध आपसी प्रेम, सहयोग और अन्तर्निर्भरता पर आधारित होते हैं अर्थात परिवार अपने सदस्यों को आपसी प्रेम, सहयोग और अन्तर्निर्भरता सिखाता है।
  3. परिवार अपने प्रत्येक सदस्य अन्य सदस्यों के प्रति उसकी भूमिका और दायित्व निर्धारित करता रहता है। इस प्रकार परिवार अपने सदस्यों को कर्त्तव्य पालन का पाठ पढ़ाता है।
  4. दैनिक अभ्यास से बच्चे पारिवारिक जीवन में भागीदारी करना सीखते हैं। वे परिवार द्वारा कई पीढ़ियों से अपनायी गई परम्पराओं तथा प्रथाओं को भी सीखते हैं। इस प्रकार परिवार अपनी संस्कृति का वाहक है।
  5. परिवार एक विद्यालय भी है, जहाँ बच्चे अहिंसा, दान सेवा और त्याग जैसे महत्त्वपूर्ण मूल्यों को सीखते हैं।

उपर्युक्त विवेचन से स्पष्ट होता है कि परिवार की इकाई मानव समाज का आधार है।

प्रश्न 2.
समुदाय क्या है और इसकी क्या भूमिका है?
उत्तर:
समुदाय – विभिन्न परिवारों के सदस्यों के आपस में जुड़ने से जो समूह बनता है, उसे समुदाय कहते हैं। समुदाय की भूमिका-

  1. समुदाय के सदस्य विभिन्न कारणों से एक साथ आते हैं, जैसे- त्यौहार मनाना, मेले, विवाह या अन्य अवसरों कृषि कार्यों में इस प्रकार जब समुदाय के किसी या कुछ सदस्यों को जब उनके सहयोग की आवश्यकता होती है, तो वे साथ आकर बिना किसी निजी स्वार्थ के परस्पर सहयोग करते हैं।
  2. समुदाय के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक है कि उसके सभी सदस्यों (परिवारों एवं व्यक्तियों) के विशिष्ट कर्तव्य हों तथा लोग बिना किसी लाभ की उम्मीद के समुदाय के हित के लिए एक साथ मिलकर कार्य करें।
  3. समुदाय आपस में एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं, जैसे आवासीय कल्याण समितियां, किराने के व्यापारी समुदाय, नगर निगम के कामगारों पर निर्भर होते हैं।
  4. एक व्यक्ति विभिन्न समुदायों का हिस्सा हो सकता है।

पृष्ठ 138

प्रश्न 1.
आपको अपने आस-पास किस प्रकार के परिवार दिखाई देते हैं? प्रत्येक प्रकार के परिवारों की उनकी संख्या के साथ सूची बनाइए।
उत्तर:
हमारे आस-पास हमें दो प्रकार के परिवार दिखाई देते हैं। (1) एकल परिवार और (2) संयुक्त परिवार।

यथा – एकल परिवार – एकल परिवारों में पति-पत्नि और संख्या तीन है जिनमें पति-पत्नी और उनका एक बच्चा उनके बच्चे ही होते हैं। कुल एकल परिवारों के सदस्यों की (पुत्र या पुत्री) है। कुछ एकल परिवारों के सदस्यों की संख्या 4 है जिनमें पति, पत्नी और उनके दो बच्चे हैं।

संयुक्त परिवार- संयुक्त परिवार में अनेक पीढ़ियाँ एक साथ रहती हैं। हमने जिस संयुक्त परिवार को देखा है, उसमें तीन पीढ़ियों के सदस्य एक साथ रह रहे हैं। ये हैं- दादा-दादी, माता-पिता, चाचा-चाची, भाई-बहन तथा चचेरे भाई-बहन।

प्रश्न 2.
किस प्रकार के परिवारों की संख्या अधिक है? आपके विचार से ऐसा क्यों है?
उत्तर:
एकल परिवारों की संख्या अधिक है। हम जयपुर शहर में रहते हैं। यहाँ नौकरी करने तथा रोजगार तलाशने के लिए लोग गाँवों से आकर बसे हैं। निवास स्थान की कमी के कारण वे अपने साथ अपने माता-पिता व अन्य सदस्यों को साथ नहीं ला सके हैं।

दूसरे, कम आय के कारण भी वे अन्य सदस्यों को अपने साथ नहीं ला पाए हैं। परिणामतः वे एकल परिवार के रूप में ही रह रहे हैं।

दूसरे, कुछ संयुक्त परिवार के लोग अपने-अपने अलग व्यवसाय, अलग रुचियों तथा महत्त्वाकांक्षाओं के कारण भी एकल परिवारों में बिखर गए हैं।

पृष्ठ 139

प्रश्न 1.
अपने परिवार के सभी सदस्यों की सूची बनाइए जिनके बारे में आप सोच पाते हैं। इनमें से कुछ दूर के संबंधी भी हो सकते हैं। अपनी मातृभाषा या क्षेत्रीय भाषा में इनके लिए प्रयुक्त होने वाले शब्द लिखिए और अंग्रेजी में इनके समकक्ष शब्द खोजने का प्रयास कीजिए-
उत्तर:
[नोट- स्वयं कीजिये।]

पृष्ठ 140

निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए और अपने सहपाठियों के उत्तरों के साथ इनकी तुलना कीजिए-

प्रश्न 1.
आपके परिवार में इसका निर्णय कौन लेता है कि बाजार से क्या लाना है?
उत्तर:
माँ.

प्रश्न 2.
आपके घर में भोजन कौन पकाता है?
उत्तर:
माँ

प्रश्न 3.
आपके परिवार में सबसे अधिक आयु किसकी है?
उत्तर:
पिताजी की।

प्रश्न 4.
आपके घर में फर्श की सफाई कौन करता है?
उत्तर:
नौकरानी।

प्रश्न 5.
आपके घर में बर्तन कौन साफ करता है?
उत्तर:
नौकरानी।

प्रश्न 6.
आपके गृहकार्य में आपकी सहायता कौन करता है?
उत्तर:
माँ।
आप अपने सहपाठियों के उत्तरों के साथ इनकी तुलना करें।

पृष्ठ 141

प्रश्न 1.
सात सदस्यों के शालिनी के परिवार की वंशावली का एक सरल चित्र बनाइए।
उत्तर:

प्रश्न 2.
आपके विचार से शालिनी के माता-पिता सभी के लिए कपड़े क्यों लाए?
उत्तर:
शालिनी के माता-पिता सबके लिए कपड़े इसलिए लाए क्योंकि शालिनी के चाचा आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहा था। इसलिए शालिनी के पिता से दादी अचम्मा ने कहा कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण वह त्यौहार पर नए कपड़े नहीं खरीद पायेगा। शालिनी के माता- पिता सबके लिए कपड़े इसलिए भी लाए कि परिवार में सभी एक-दूसरे की सहायता करते हैं और उनके पास जो कुछ भी है, उसे आपस में साझा करते हैं।

प्रश्न 3.
यदि आप शालिनी की जगह होते, तो क्या करते?
उत्तर:
यदि मैं शालिनी की जगह होता तो मैं भी सभी को नए कपड़े मिलने पर प्रसन्न होता।

पृष्ठ 142

प्रश्न 1.
तेनजिंग के पिता विशेष खर्चों के बारे में अपनी पत्नी से सलाह क्यों लेते हैं?
उत्तर:
तेनजिंग के पिता विशेष खर्चों के बारे में अपनी पत्नी से आपस में चर्चा इसलिए करते हैं ताकि भविष्य में आने वाले खर्चों के लिए भी कुछ पैसों की बचत की जा सके।

प्रश्न 2.
घरेलू कार्यों में तेनजिंग के पिता की भागीदारी के बारे में आपका क्या विचार है?
उत्तर:
परिवार के संचालन के लिए पति-पत्नि की सामूहिक जिम्मेदारी होती है। चूँकि तेनजिंग की माँ एक स्थानीय हस्तशिल्प सहकारी संगठन में कार्यरत थीं। इस कारण माँ के समयाभाव के कारण घर के कुछ कार्यों की जिम्मेदारी पिता ने संभाल ली ताकि परिवार का सुचारु संचालन चलता रहे। हमारे विचार से तेनजिंग के पिता की घरेलू . कार्यों में भागीदारी स्वाभाविक थी।

प्रश्न 3.
तेनजिंग के दादा-दादी कौन-सी भूमिकाएँ निभाते हैं?
उत्तर:
तेनजिंग की दादी भोजन पकाती हैं तथा हम बच्चों को हमेशा रोचक कहानियां सुनाती हैं, जिनमें हंसी-म‍ -मजाक और समझदारी की बातें होती हैं।

तेनजिंग के दादा पढ़ाई में तेनजिंग की सहायता करते हैं तथा उसे स्कूल बस स्टॉप पर ले जाते हैं। इसके अतिरिक्त वे तेनजिंग की कॉलोनी के सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रूप से सम्मिलित होते हैं और अन्य लोगों की सहायता के लिए सदैव तैयार रहते हैं।

पृष्ठ 143

प्रश्न 1.
शालिनी और तेनजिंग की कहानियों में हम संयुक्त परिवारों को देखते हैं। आपके विचार से आधुनिक जीवन शैली के वह कौन से आयाम हैं जिनके कारण कुछ दम्पत्ति एकल परिवार को अपनाते हैं?
उत्तर:
आधुनिक जीवन में नगरीकरण की तीव्र प्रक्रिया के कारण गाँव व कस्बों से कुछ लोग उच्च शिक्षा, रोजगार, नौकरी आदि के लिए नगरों में आते हैं। गाँव में बढ़ती जनसंख्या के कारण कृषि पर इतना अधिक दबाव बढ़ गया है कि परिवार के सभी सदस्यों का उस पर निर्भर रहना मुश्किल हो गया है, फलतः वे पास के नगरों में रोजगार हेतु पलायन करते हैं। गाँवों में जजमानी प्रथा के समाप्त हो जाने के कारण नाई, धोबी, कुम्हार, खाती, ब्राह्मण (पुजारी) आदि लोग बेरोजगार हो गए और वे अपनी रोजी-रोटी के लिए नगरों में आ गए। कुछ लोग सरकारी नौकरी या किसी कंपनी में नौकरी लगने के कारण नगरों में आकर रहने लगे। नगरों में निवास स्थान की सीमित जगह में रहने के कारण उन लोगों को एकल परिवार को अपनाना पड़ा है।

पृष्ठ 147

प्रश्न 1.
अपने परिवार के बाहर उन सभी लोगों की सूची बनाइए, जो अपने कार्यों के माध्यम से किसी न किसी रूप में आपको सहायता प्रदान करते हैं।
उत्तर:
विद्यार्थी यह कार्य स्वयं करें।

प्रश्न 2.
आप किन प्रकार के समुदायों का हिस्सा हैं?
उत्तर:
हम अपनी ‘कॉलोनी की समिति’ कक्षा के साथ साथ खेल समुदाय, राष्ट्रीय सेवा योजना तथा नाट्य समूह का हिस्सा हैं।

प्रश्न 3.
क्या आपके विद्यालय में कोई क्लब है, जिसमें आप सम्मिलित हैं? यह कैसे काम करता है?
उत्तर:
हमारे विद्यालय में कोई क्लब नहीं है।

परिवार और समुदाय कक्षा 6 प्रश्न उत्तर (Exercise)

प्रश्न 1.
आप अपने परिवार और पास-पड़ोस में किन नियमों का पालन करते हैं? ये क्यों महत्वपूर्ण हैं?
उत्तर:
परिवार के प्रत्येक सदस्य की अन्य सदस्यों के प्रति एक भूमिका और दायित्व होता है। हम बच्चे बड़ों का आदर करने, अनुशासन में रहने, बड़ों की आज्ञा का पालन करने तथा भाई-बहनों, माता-पिता की आवश्यकता व क्षमतानुसार सहायता करने के पारिवारिक नियमों का पालन करते हैं तथा परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इसके सदस्य प्रायः अपनी एकल जरूरतों को त्याग देते हैं। परिवार में सभी एक-दूसरे की सहायता करते हैं और उनके पास जो कुछ भी है, उसे आपस में साझा करते हैं।

परिवार न केवल अपने अंदर बल्कि अन्य परिवारों से और पड़ोस के लोगों से भी जुड़े होते हैं। वे संकट के समय किसी व्यक्ति या परिवार को समर्थन देने के लिए मिलकर काम करने के अलिखित नियम का पालन करते हैं। परिवार व पास-पड़ोस के लोग बिना किसी लाभ की उम्मीद के समुदाय के हित के लिए एक साथ मिलकर काम करते हैं। नगरीय क्षेत्रों में मौहल्ले के लोग मिलकर अपने नियम और क्षेत्रों की सफाई, पालतू पशुओं की देखभाल आदि के होते व्यवस्था बनाते हैं। यह नियम अपशिष्ट प्रबंधन, सामान्य हैं।

प्रश्न 2.
क्या आपको लगता है कि परिवार या समुदाय में कुछ लोगों के प्रति कुछ नियम अनुचित होते हैं? क्यों?
उत्तर:
हमें लगता है कि परिवार या समुदाय में वंचित, दृष्टिहीन, विकलांग व्यक्तियों तथा बच्चों के लिए कुछ नियम अनुचित होते हैं क्योंकि ऐसे लोगों को कुछ विशेष सुविधाओं और साधनों की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 3.
कुछ ऐसी परिस्थितियों का वर्णन कीजिए जहाँ आपने देखा है कि समुदाय के सहयोग से लाभ होता है। आप इसके बारे में लिखिए अथवा चित्र बनाइए।
उत्तर:
घर में आग लगने, जल संकट, बाढ़ आदि की परिस्थितियों में हमने देखा है कि समुदाय के सहयोग से लाभ होता है।

उदाहरण के लिए, हम एक बहुमंजिला बने मकानों के एक फ्लेट में रहते हैं। वहाँ एक दिन रात्रि के 2 बजे के आस- पास जहाँ लिफ्ट लगी है, वहाँ से आग तथा धुंआ तेजी से निकलने लगा। हमने अपने पड़ौस के लोगों को बताया तथा तेजी से यह बात पूरे अपार्टमेंट के घरों में पहुँचाई तथा सभी लोग बढ़ते धुंए के साए में सीढ़ियों से उतरने लगे लेकिन एक दो घरों में बुर्जुग दम्पत्ति थे, वे तेजी से बिना सहारे के चल नहीं सकते थे। ऐसी स्थिति में युवकों ने उनकी सहायता की और उन्हें सीढ़ियों से उतार कर ले गए। इस प्रकार पूरे समुदाय के सहयोग से उस अग्नि में कोई जनहानि नहीं हुई।

परिवार और समुदाय Class 6 Question Answer

बहुविकल्पात्मक प्रश्न

1. किसी भी समाज की मूलभूत और सबसे प्राचीन इकाई है-
(अ) समुदाय
(ब) परिवार
(स) कबीला
(द) गाँव
उत्तर:
(ब) परिवार

2. परिवार के सदस्यों के बीच संबंध किस पर आधारित होते हैं?
(अ) आपसी प्रेम
(ब) सहयोग
(स) अन्तर्निर्भरता
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी

3. बच्चे पारिवारिक जीवन में भागीदारी करना किस प्रकार सीखते हैं?
(अ) स्कूली शिक्षा से
(ब) नैतिक शिक्षा से
(स) माता-पिता के निर्देशों से
(द) दैनिक अभ्यास से
उत्तर:
(द) दैनिक अभ्यास से

4. परिवार में भोजन और कपड़े जैसी मूलभूत आवश्यकताओं का प्रबंध करते हैं-
(अ) माता-पिता
(ब) बच्चे
(स) पड़ौसी
(द) अध्यापक
उत्तर:
(अ) माता-पिता

5. समुदाय के सदस्य निम्नलिखित में किस अवसर पर एक साथ आते हैं?
(अ) त्योहार मनाने
(ब) विवाह के आयोजन
(स) फसल कटाई और बुवाई के समय
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी

6. ‘आवासीय कल्याण समितियाँ उदाहरण हैं—
(अ) जनजातीय समुदायों की
(ब) ग्रामीण समुदायों की
(स) नगरीय समुदायों की
(द) परिवार की
उत्तर:
(स) नगरीय समुदायों की

7. निम्न में से किसे एक समुदाय कहा जा सकता है?
(अ) एक परिवार
(ब) एक महानगर
(स) एक गाँव
(द) एक जाति
उत्तर:
(द) एक जाति

8. एक व्यक्ति हिस्सा हो सकता है—
(अ) केवल एक समुदाय का
(ब) दो समुदायों का
(स) तीन समुदायों का
(द) अनेक समुदायों का
उत्तर:
(द) अनेक समुदायों का

9. एक विशेष धर्म के लोगों का समुदाय निम्न में कौनसा है?
(अ) केरल का वैज्ञानिक समुदाय
(ब) अमेरिका का भारतीय समुदाय
(स) मुंबई का पारसी समुदाय
(द) गाँव का किसान समुदाय
उत्तर:
(स) मुंबई का पारसी समुदाय

10. ‘गांव का किसान समुदाय’ का सामुदायिक आधार क्या हैं?
(अ) धर्म
(ब) विशेष क्षेत्र
(स) सामान्य कार्य
(द) सामान्य रुचि
उत्तर:
(स) सामान्य कार्य

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

1. प्रेम और धर्म ……………………… जीवन के पुष्प और फल हैं।
उत्तर:
पारिवारिक

2. परिवार किसी भी समाज की ……………………… और सबसे ……………………… इकाई है।
उत्तर:
मूलभूत प्राचीन

3. ……………………… परिवार में एक दंपत्ति और उनकी संतान होती है।
उत्तर:
एकल

4. परिवार के सदस्यों के बीच सम्बन्ध आपसी प्रेम, देखभाल, सहयोग और ……………………… पर आधारित होते हैं।
उत्तर:
अन्तर्निर्भरता

5. परिवार एक ……………………… भी है जहाँ बच्चे अहिंसा, दान, सेवा तथा त्याग आदि मूल्य सीखते हैं।
उत्तर:
विद्यालय

6. विभिन्न परिवारों के आपस में जुड़े लोगों के समूह को ……………………… कहते हैं।
उत्तर:
समुदाय

सत्य / असत्य कथन बताइए

1. आवासीय कल्याण समित एक समुदाय है।
उत्तर:
सत्य

2. हमारे जटिल समाजों में प्रत्येक व्यक्ति कई अन्य व्यक्तियों और समुदायों पर निर्भर नहीं होता है।
उत्तर:
असत्य

3. एक व्यक्ति विभिन्न समुदायों का हिस्सा हो सकता है।
उत्तर:
सत्य

4. एकल परिवार में अनेक पीढ़ियां एक साथ रहती हैं।
उत्तर:
असत्य

5. परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इसके सदस्य प्रायः अपनी जरूरतों को त्याग देते हैं।
उत्तर:
सत्य

स्तंभ I का स्तंभ II से सही मिलान कीजिए

प्रश्न 1.

III
1. समाज का आधार(अ) अध्यापिका
2. शालिनी की माँ(ब) हस्तशिल्प सहकारी संगठन में कर्मचारी
3. तेनजिंग की माँ(स) शालिनी की दादी
4. अचम्मा(द) एक समुदाय
5. जाति(य) परिवार

उत्तर:

III
1. समाज का आधार(य) परिवार
2. शालिनी की माँ(अ) अध्यापिका
3. तेनजिंग की माँ(ब) हस्तशिल्प सहकारी संगठन में कर्मचारी
4. अचम्मा(स) शालिनी की दादी
5. जाति(द) एक समुदाय

प्रश्न 2.

III
1. विशेष धर्म का समुदाय(अ) अमेरिका का भारतीय समुदाय
2. एक क्षेत्रीय समूह(ब) केरल का वैज्ञानिक समुदाय
3. सामान्य रुचि के लोगों का समूह(स) गाँव का किसान समुदाय
4. सामान्य कार्य के लोगों का समूह(द) एक नगरीय समुदाय
5. आवासीय कल्याण समिति(य) चेन्नई का सिख समुदाय

उत्तर:

III
1. विशेष धर्म का समुदाय(य) चेन्नई का सिख समुदाय
2. एक क्षेत्रीय समूह(अ) अमेरिका का भारतीय समुदाय
3. सामान्य रुचि के लोगों का समूह(ब) केरल का वैज्ञानिक समुदाय
4. सामान्य कार्य के लोगों का समूह(स) गाँव का किसान समुदाय
5. आवासीय कल्याण समिति(द) एक नगरीय समुदाय

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
किसी भी समाज की मूलभूत और सबसे प्राचीन इकाई क्या है?
उत्तर:
परिवार।

प्रश्न 2.
परिवार के दो प्रमुख प्रकारों के नाम लिखिए।
उत्तर:
(i) एकल परिवार (ii) संयुक्त परिवार।

प्रश्न 3.
संयुक्त परिवार किसे कहते हैं?
उत्तर:
संयुक्त परिवार में तीन या चार पीढ़ियां एक साथ रहती हैं, जैसे-दादा-दादी, माता-पिता, चाचा-चाची, भाई-बहिन, चचेरे भाई बहिन आदि।

प्रश्न 4.
एकल परिवार कौनसा परिवार कहलाता है?
उत्तर:
वह परिवार जिसमें एक दंपत्ति और उनकी संतान होती हैं, एकल परिवार कहलाता है।

प्रश्न 5.
पारिवारिक संबंधों को वर्णन करने के लिए किस भाषा में अनेक नाम हैं?
उत्तर:
भारतीय भाषाओं में।

प्रश्न 6.
परिवार के सदस्यों के बीच संबंध किस पर आधारित होते हैं?
उत्तर:
आपसी प्रेम, देखभाल, सहयोग और अन्तर्निर्भरता पर।

प्रश्न 7.
केरल की शालिनी का परिवार किस त्यौहार की तैयारी में जुटा हुआ था?
उत्तर:
ओणम के त्यौहार की तैयारी में।

प्रश्न 8.
समय बीतने के साथ समुदाय किस पर सहमत हुए?
उत्तर:
समय बीतने के साथ समुदाय प्राकृतिक संपदा और पानी, चरागाहों और वन-उत्पादों के साझा उपयोग पर सहमत हुए।

प्रश्न 9.
समुदाय किसे कहते हैं?
उत्तर:
विभिन्न परिवारों और आस-पास के लोगों से आपस में जुड़े लोगों को समुदाय कहते हैं।

प्रश्न 10.
समुदायों के कोई दो प्रकार बताइए।
उत्तर:

  1. ग्रामीण समुदाय और
  2. नगरीय समुदाय।

प्रश्न 11.
पिछले 30-40 वर्षों में नगरीय समुदायों में नए प्रकार के समुदाय उभरे हैं? ऐसे किसी एक समुदाय का उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
अनेक नगरीय क्षेत्रों में आवासीय कल्याण समितियाँ ऐसे नये समुदायों के उदाहरण हैं।

प्रश्न 12.
समुदाय एक लचीली संकल्पना क्यों है?
उत्तर:
समुदाय एक लचीली संकल्पना है क्योंकि इसके विभिन्न रूप हैं।

प्रश्न 13.
अपने विद्यालय में आप किन-किन समुदायों का हिस्सा हो सकते हैं?
उत्तर:
अपने विद्यालय में हम विभिन्न समुदायों का हिस्सा हो सकते हैं, जैसे- कक्षा, खेल समुदाय, राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर, विज्ञान या नाट्य समूह आदि।

प्रश्न 14.
समुदाय की कोई दो विशेषताएं लिखिए।
उत्तर:

  • समुदाय आपस में जुड़े लोगों का एक समूह है।
  • समुदाय एक लचीली संकल्पना है।
  • समुदाय आपस में एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं।

प्रश्न 15.
क्या जाति एक समुदाय है?
उत्तर:
हाँ, एक जाति या इसके उपविभाजन को भी बहुधा एक समुदाय कहा जाता है।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
एकल परिवार और संयुक्त परिवार में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
एकल परिवार में जहाँ एक दंपति और उनकी सन्तान होती है, वहाँ संयुक्त परिवार में तीन या चार पीढ़ियों के सदस्य एक साथ रहते हैं, जैसे-दादा-दादी, माता-पिता, चाचा-चाची, भाई बहिन, चचेरे भाई-बहिन, आदि।

प्रश्न 2.
परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इसके सदस्य प्रायः अपनी जरूरतों को क्यों त्याग देते हैं?
उत्तर:
परिवार में सभी एक-दूसरे की सहायता करते हैं। और उनके पास जो कुछ भी है, उसे आपस में साझा करते हैं। परिवार में आवश्यकताओं की पूर्ति में भेदभाव नहीं किया जाता है। परिवार में परिवार की आवश्यकताएं पहले हैं, सदस्यों की उसके बाद। यहीं कारण है कि परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इसके सदस्य प्रायः अपनी जरूरतों को त्याग देते हैं।

प्रश्न 3.
ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में समुदाय के सदस्य किन कारणों से एक साथ आते हैं?
उत्तर:
ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में समुदाय के सदस्य विभिन्न कारणों से एक साथ आते हैं, जैसे-त्यौहार मनाना, मेले, विवाह तथा अन्य अवसरों के आयोजन पर फसल कटाई और बुवाई के समय आदि।

प्रश्न 4.
आज के ग्रामीण भारत के ग्राम समुदायों में किस अलिखित नियम से समुदायों को संसाधनों तक सुरक्षित पहुँच होती है?
उत्तर:
आज के ग्रामीण भारत के ग्राम समुदायों में प्राकृतिक संपदा और पानी, चरागाहों तथा वन-उत्पाद जैसे संसाधनों के साझा उपयोग की सहमति का एक अलिखित नियम है। जिससे समुदायों को संसाधनों तक सुरक्षित पहुँच मिलती है।

प्रश्न 5.
नगरीय क्षेत्रों की आवासीय कल्याण समितियों की विशेषताएं लिखिए।
उत्तर:

  1. आवासीय कल्याण समितियाँ अपने नियम और | व्यवस्था बनाते हैं।
  2. ये नियम अपशिष्ट प्रबंधन, सामान्य क्षेत्रों की सफाई, पालतू पशुओं की देखभाल और अन्य चीजों को लेकर हो सकते हैं।
  3. इन समुदायों में रहने वाले लोग इन नियमों के निर्माण में भागीदार होते हैं।

प्रश्न 6.
समुदाय आपस में एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं? इस कथन को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
समुदाय आपस में एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं। उदाहरण के लिए, आवासीय कल्याण समितियां किराने की आपूर्ति के लिए व्यापारी समुदाय और कूड़े के निपटान के लिए नगर निगम के कामगारों पर निर्भर होते हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
‘समुदाय एक लचीली संकल्पना है।’ स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
समुदाय की एक निश्चित परिभाषा नहीं दी जा सकती क्योंकि इसके अनेक रूप हैं। इसे अनेक प्रकार से परिभाषित किया जा सकता है। जैसे- ग्रामीण क्षेत्र में समुदाय, विभिन्न पड़ौसी परिवारों के लोगों के आपस में जुड़े होने को समुदाय कहा जाता है, जिसके परस्पर जुड़ाव के कुछ अलिखित नियम हैं। शहरी क्षेत्रों में समुदायों के स्वयं के बनाए लिखित नियम होते हैं। कुछ समुदाय जन्म के सम्बन्धों के आधार पर निर्मित होते हैं, जैसे- जाति एक समुदाय है।

प्रश्न 2.
समुदाय के अनेक प्रकार होते हैं। स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
समुदाय के अनेक प्रकार होते हैं। इसके कुछ प्रमुख प्रकार निम्नलिखित हैं-
(1) ग्रामीण एवं जनजातीय समुदाय – ये समुदाय एक अलिखित नियम के आधार पर कार्यरत हैं।

(2) नगरीय समुदाय – नगरीय समुदाय, समुदाय के सदस्यों द्वारा बनाए गए नियमों के आधार पर कार्य करते हैं।

(3) जाति – एक जाति या इसके उपविभाजन को भी बहुधा एक समुदाय कहा जाता है।

(4) अन्य समुदाय – एक विशेष धर्म, क्षेत्र, सामान्य कार्य या रुचि के लोगों का एक छोटा समूह भी समुदाय कहलाता है, जैसे-मुंबई का पारसी समुदाय, चेन्नई का सिख समुदाय, अमेरिका का भारतीय समुदाय, गाँव का किसान समुदाय आदि।

प्रश्न 3.
परिवार के प्रत्येक सदस्य की अन्य सदस्यों के प्रति एक भूमिका और दायित्व होता है। इस कथन को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
परिवार के प्रत्येक सदस्य की अन्य सदस्यों के प्रति एक भूमिका और दायित्व होता है। उदाहरण के लिए माता- पिता अपने बच्चों को खुशहाल व्यक्ति और समाज के जिम्मेदार सदस्य बनाने के लिए उत्तरदायी हैं। तथा बच्चे जब बड़े होते हैं तो वे परिवार के अन्य सदस्यों, माता-पिता, भाई-बहिन आदि की सहायता के लिए और अधिक दायित्वों का निर्वहन करते हैं।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
ग्रामीण और नगरीय समुदाय में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
ग्रामीण और नगरीय समुदाय में अन्तर ग्रामीण और नगरीय समुदाय में प्रमुख अन्तर निम्नलिखित हैं—
(1) ग्रामीण समुदायों में, सामुदायिक जीवन पर प्रकृति की प्रधानता रहती है। ग्रामीण समुदाय के सदस्य त्यौहार मनाने, मेले, विवाह तथा अन्य अवसरों के आयोजनों पर फसल की कटाई-बुवाई के समय एक-दूसरे की सहायता देने के लिए एक साथ आते हैं।

दूसरी तरफ नगरीय समुदायों में प्राकृतिक पर्यावरण के ऊपर मानव निर्मित पर्यावरण की प्रधानता रहती है। अतः वे मानव निर्मित पर्यावरण में अपने बनाए नियमों के तहत एक-दूसरे के नजदीक आते हैं।

(2) ग्रामीण समुदाय प्रायः अलिखित नियमों से संचालित होते हैं, जबकि नगरीय समुदाय लिखित नियमों से संचालित होते हैं।

(3) ग्रामीण समुदाय प्राकृतिक संपदा और पानी, चरागाहों तथा वन उत्पाद जैसे संसाधनों का साझा उपयोग करने पर सहमत हैं तथा वे इन संसाधनों का उपयोग एक तरह से अलिखित नियमों के आधार पर करते हैं। दूसरी तरफ नगरीय समुदाय पानी, बिजली, सफाई आदि के उपयोग के लिए लिखित नियमों तथा अन्य समुदायों के कार्यों पर निर्भर रहते हैं।

(4) ग्रामीण समुदाय लघु आकार के होते हैं, जबकि नगरीय समुदाय बड़े आकार के होते हैं।

(5) ग्रामीण समुदायों में इसके सदस्य व्यक्तिगत तथा प्राथमिक सम्बन्धों के आधार पर संबंधित रहते हैं, जबकि नगरीय समुदायों के सदस्यों में द्वितीयक सम्बन्धों की प्रधानता होती है। इनके सदस्य प्रायः अप्रत्यक्ष रूप से ही संबंधित रहते हैं।

परिवार और समुदाय Class 6 Notes

परिवार –

  1. परिवार किसी भी समाज की मूलभूत और सबसे प्राचीन इकाई है। परिवार मानव समाज का आधार है।
  2. भारतीय समाज में कई प्रकार के परिवार हैं, इनमें इसके दो प्रकार प्रमुख हैं- (i) संयुक्त परिवार और (ii) एकल परिवार।
  3. अंग्रेजी भाषा में पारिवारिक संबंधों का वर्णन करने के लिए बहुत अधिक शब्द नहीं हैं, लेकिन भारतीय भाषाओं में इनके अनेक नाम हैं। उदाहरण के लिए, हिंदी में बुआ, ताऊ ताई, चाचा, मौसी, नाना-नानी आदि बहुत सारे संबोधन हैं। इससे परिवार में सभी बच्चों के बीच गहरे संबंध का पता लगता है।

भूमिकाएं एवं दायित्व-

  1. परिवार के सदस्यों के बीच संबंध आपसी प्रेम, सहयोग और अंतर्निर्भरता पर आधारित होते हैं।
  2. परिवार के प्रत्येक सदस्य की अन्य सदस्यों के प्रति एक भूमिका और दायित्व होता है। अपने धर्म और कर्त्तव्य का पालन करना भारतीय संस्कृति का महत्त्वपूर्ण सिद्धांत रहा है।
  3. दैनिक अभ्यास से बच्चे पारिवारिक जीवन में भागीदारी करना सीखते हैं। वे परिवार द्वारा कई पीढ़ियों से अपनाई गई परम्पराओं तथा प्रथाओं को भी सीखते हैं।
  4. परिवार एक विद्यालय भी है, जहाँ बच्चे अहिंसा, दान सेवा और त्याग जैसे महत्वपूर्ण मूल्यों को सीखते हैं।
  5. परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इसके सदस्य प्रायः अपनी जरूरतों को त्याग देते हैं।

समुदाय-
(अ) ग्रामीण क्षेत्र के समुदाय-

  1. परिवार न केवल अपने अंदर बल्कि अन्य परिवारों से और आस-पास के लोगों से भी जुड़े होते हैं। आपस में जुड़े लोगों के इस समूह को समुदाय कहते हैं।
  2. समुदाय के सदस्य विभिन्न कारणों से एक साथ आते हैं, जैसे त्यौहार मनाने, मेले, विवाह व अन्य अवसरों पर, कृषि कार्यों में, आदि।
  3. समय बीतने के साथ समुदाय प्राकृतिक संपदा, पानी, चरागाहों तथा वन- उत्पाद जैसे संसाधनों के साझा उपयोग पर सहमत हुए। कुछ अलिखित नियमों से समुदायों को संसाधनों तक सुरक्षित पहुँच प्राप्त होती है।
  4. समुदाय के सुचारु संचालन के लिए यह आवश्यक है कि उसके अंदर सभी परिवारों तथा व्यक्तियों के विशिष्ट कर्त्तव्य हों तथा लोग बिना किसी लाभ की उम्मीद के समुदाय के हित के लिए एक साथ मिलकर कार्य करें।

(ब) शहरी क्षेत्रों में समुदाय-

  1. शहरी क्षेत्रों में भी समुदाय होते हैं, यद्यपि यह कुछ अलग तरीके से कार्य करते हैं।
  2. पिछले 30 या 40 वर्षों में नए प्रकार के समुदाय उभरे हैं। अनेक नगरीय क्षेत्रों में आवासीय कल्याण समितियां ऐसे समुदायों के उदाहरण हैं जो अपने नियम और व्यवस्था बनाते हैं।
  3. समुदाय आपस में एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं। जैसे-आवासीय कल्याण समितियां, किराने के व्यापारी समुदाय, नगर निगम के कामगारों पर निर्भर होते हैं।
  4. इस प्रकार समुदाय एक लचीली संकल्पना है।

(स) समुदाय के कुछ अन्य उदाहरण-

  1. एक जाति या इसके उपविभाजन को भी बहुधा एक समुदाय कहा जाता है।
  2. एक विशेष धर्म, क्षेत्र, सामान्य कार्य, या रुचि के लोगों का एक छोटा समूह भी समुदाय कहलाता है, जैसे- मुंबई का पारसी समुदाय, केरल का वैज्ञानिक समुदाय आदि।

(द) एक व्यक्ति विभिन्न समुदायों का हिस्सा हो सकता है। जैसे- एक विद्यार्थी कक्षा, खेल समुदाय, राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर, विज्ञान या नाट्य समूह आदि का भी हिस्सा हो सकता है।

Scroll to Top