06. बीरबल की खिचड़ी – Worksheet Solutions

रिक्त स्थान भरें (Fill in the blanks)

प्रश्न 1: अकबर के दरबार में बीरबल अपनी _______ के लिए जाने जाते थे।
उत्तर: 
चतुराई

प्रश्न 2: अकबर ने व्यक्ति से कहा कि अगर वह रातभर यमुना के _______ में खड़ा रहा, तो उसे इनाम दिया जाएगा।
उत्तर: 
ठंडे पानी

प्रश्न 3: बीरबल ने खिचड़ी पकाने के लिए हांडी को एक _______ के ऊपरी सिरे पर लटका दिया।
उत्तर: 
बाँस

प्रश्न 4: अकबर ने व्यक्ति से पूछा कि वह रातभर ठंड में कैसे खड़ा रहा, तो उसने कहा कि उसने _______ की रोशनी देखी।
उत्तर: 
दीपक

प्रश्न 5: अकबर ने अंत में व्यक्ति को _______ की थैली दी।
उत्तर:
 मोहरों 

सही या गलत (True or False)

प्रश्न 1: व्यक्ति ने यमुना के ठंडे पानी में रातभर खड़ा रहकर अकबर की चुनौती स्वीकार की।
उत्तर: 
सही

प्रश्न 2: बीरबल ने अकबर को खिचड़ी पकाते हुए देखा।
उत्तर:
 गलत

बीरबल ने अकबर को खिचड़ी पकाते हुए नहीं देखा। बल्कि, खुद बीरबल ने खिचड़ी पकाने का नाटक किया था ताकि अकबर को अपनी गलती समझ में आए।

प्रश्न 3: अकबर ने शुरुआत में व्यक्ति को दीपक की गरमी से बचने के कारण इनाम दिया।
उत्तर: 
गलत

व्यक्ति ने कहा कि उसने राजमहल के दीपक की रोशनी देखी थी, जिससे उसे रातभर ठंड में खड़े रहने में मदद मिली।अकबर ने यह सोचकर इनाम देने से मना कर दिया कि दीपक की रोशनी से व्यक्ति ठंड से बच गया होगा।

प्रश्न 4: बीरबल ने खिचड़ी पकाने का नाटक किया ताकि अकबर को समझ में आए कि उसकी सोच गलत थी।
उत्तर: 
सही

प्रश्न 5: अंत में अकबर ने अपनी गलती मानकर व्यक्ति को मोहरों की थैली दी।
उत्तर: 
सही

एक शब्द में उत्तर दें (One Word Answer)

प्रश्न 1: अकबर ने व्यक्ति को किस चुनौती के बदले इनाम देने का वादा किया था?
उत्तर: 
ठंडे पानी में खड़ा रहना

प्रश्न 2: बीरबल किस चीज़ का इस्तेमाल कर अकबर को समझाने की कोशिश कर रहे थे?
उत्तर: 
खिचड़ी

प्रश्न 3: अकबर ने व्यक्ति से किस चीज़ की गरमी से बचने की बात कही थी?
उत्तर: 
दीपक

प्रश्न 4: बीरबल ने हांडी को किस पर लटकाया था?
उत्तर: 
बाँस

प्रश्न 5: अंत में अकबर ने व्यक्ति को क्या भेंट की?
उत्तर: 
मोहरों की थैली 

प्रश्न और उत्तर (Questions and Answers)

प्रश्न 1: बीरबल अकबर के दरबार में क्यों प्रसिद्ध थे?
उत्तर: बीरबल अपनी चतुराई और बुद्धिमत्ता के लिए अकबर के दरबार में प्रसिद्ध थे।

प्रश्न 2अकबर ने व्यक्ति को इनाम में क्या देने का वादा किया था?
उत्तर: अकबर ने व्यक्ति को इनाम में थैलीभर मोहरें देने का वादा किया था।

प्रश्न 3व्यक्ति ने ठंडे पानी में खड़े रहते हुए क्या देखा, जिससे वह रातभर ठंड बर्दाश्त कर सका?

उत्तर: व्यक्ति ने महल से आ रही दीपक की रोशनी देखी, जिससे वह रातभर ठंडे पानी में खड़ा रह सका।

प्रश्न 4: बीरबल ने खिचड़ी पकाने का क्या तरीका अपनाया, और इसका उद्देश्य क्या था?
उत्तर: बीरबल ने एक लंबे बाँस के ऊपरी सिरे पर हांडी लटकाई और नीचे थोड़ी सी आग जलाकर खिचड़ी पकाने का नाटक किया। इसका उद्देश्य अकबर को यह समझाना था कि जैसे आग से दूर हांडी में खिचड़ी नहीं पक सकती, वैसे ही दीपक की गरमी से ठंड से नहीं बचा जा सकता।

प्रश्न 5अकबर को अपनी गलती कैसे समझ में आई?
उत्तर: जब बीरबल ने खिचड़ी पकाने का नाटक किया, तब अकबर को समझ में आया कि दीपक की रोशनी से ठंड से बचा नहीं जा सकता, और उन्होंने अपनी गलती मान ली।