24. चंदा मामा – Textbook Worksheet

पाठ पर आधारित प्रश्न

प्रश्न 1: दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाइए।
(i) चंदा मामा कब दिखाई देते हैं?
(क) शाम को
(ख) सुबह
(ग) रात को
(घ) दोपहर को

(ii) चंदा मामा क्यों रूठ जाएँगे?
(क) बादल के आने पर
(ख) खीर – पुए नहीं खिलाने पर
(ग) बच्चों के सो जाने पर
(घ) मम्मी के डाँटने पर

(iii) बादल के आने पर बच्चा किसे नहीं देख पा रहा था ?
(क) सूरज को
(ख) चंदा मामा को
(ग) बरसात को
(घ) घर को

(iv) बादल चंदा मामा के पास क्यों आए थे?
(क) खेलने के लिए
(ख) गपशप करने के लिए
(ग) खाना खिलाने के लिए
(घ) रोशनी करने के लिए

प्रश्न 2: दिए गए शब्दों से रिक्त स्थान भरिए ।
(i) आकाश में चारों तरफ कितना ___________ है। (अँधेरा / सन्नाटा)
(ii) चंदा मामा ___________ जाएँगे। (बिगड़/रूठ)
(iii) बच्चा चंदा मामा को ___________ भी नहीं पा रहा है। (देख / सुला)
(iv) बादल दो मिनट चंदा से ___________ कर रहा था। (गपशप / चुगली)
(v) चंदा मामा ___________ रहे हैं। (महक / मुस्कुरा)

प्रश्न 3: दिए गए वाक्यों को सही क्रम में लिखिए।
(i) चारों तरफ आकाश में कितना अँधेरा है।
(ii) देख मैं मामा चंदा को पा रहा भी नहीं ।
(iii) गोल-गोल चंदा मामा चेहरे वाले, आओ ना!
(iv) आप बादल जी जाइए ना!

वर्कशीट के समाधान “चंदा मामा