पाठ पर आधारित प्रश्न

प्रश्न 1: दिए गए शब्दों से रिक्त स्थानों को भरिए ।
(i) बबली ने कपड़े, कागज और पन्नियों को ______________ एक गोला बनाया। (मिलाकर/रगड़कर)
(ii) जीत ने ______________ उठाया। (बल्ला/कपड़ा)
(iii) गेंद खुलकर ______________ में फैल गई। (हवा/जमीन)
(iv) बबली ने उछलकर एक ______________ पकड़ लिया। (कपड़ा / बल्ला)
(v) गोले को सुतली से ______________ दिया। ( जकड़ / कस)
(vi) बबली ______________ का टुकड़ा भी ले आई। (पुतली / सुतली)
(vii) बबली ने ______________ खेलने के लिए कहा। ( पकड़म-पकड़ी/क्रिकेट)
उत्तर: (i) बबली ने कपड़े, कागज और पन्नियों को मिलाकर एक गोला बनाया।
(ii) जीत ने बल्ला उठाया।
(iii) गेंद खुलकर हवा में फैल गई।
(iv) बबली ने उछलकर एक कपड़ा पकड़ लिया।
(v) गोले को सुतली से कस दिया।
(vi) बबली सुतली का टुकड़ा भी ले आई।
(vii) बबली ने क्रिकेट खेलने के लिए कहा।
प्रश्न 2: दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
(i) जीत और बबली ने कौन-कौन से खेल खेले?
उत्तर: जीत और बबली ने कई सारे खेल खेले; जैसे- रस्सी कूदना, छुपन-छुपाई, गिल्ली डंडा, क्रिकेट।

(ii) गेंद किसके आँगन में चली गई?
उत्तर: गेंद मोहित के आँगन में चली गई।
(iii) ताला किसके घर लगा हुआ था ?
उत्तर: ताला मोहित के घर लगा हुआ था।
(iv) बबली ने गेंद कैसे बनाई ?
उत्तर: बबली ने कपड़े, कागज और पन्नी मिलाकर एक गोला बनाया, फिर उस गोले को सुतली से कस दिया। इस प्रकार गेंद बन गई।

(v) जीत के जोर से बल्ला घुमाने पर क्या हुआ?
उत्तर: जीत के जोर से बल्ला घुमाने पर गेंद खुलकर हवा में फैल गई।देखिए और मिलाइए


प्रश्न 3: खेलों के नाम को उसके लिए आवश्यक वस्तुओं से मिलाइए उत्तर: