पाठ पर आधारित प्रश्न

प्रश्न 1: दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाइए ।
(i) एक दिन सब क्या खेल रहे थे?
(क) पकड़म-पकड़ी
(ख) कबड्डी
(ग) छुपन-छुपाई ✓
(घ) चोर – सिपाही
उत्तर: (ग) छुपन-छुपाई
(ii) दरवाजे के पीछे कौन मिल गया ?
(क) बबली
(ख) मोहित ✓
(ग) नाजिया
(घ) मारिया
उत्तर: (ख) मोहित

(iii) मारिया कहाँ मिली?
(क) आँगन में
(ख) छत पर
(ग) पलंग के नीचे ✓
(घ) दादाजी के पीछे
उत्तर: (ग) पलंग के नीचे

(iv) जीत आँगन में किसे ढूंढने लगा ?
(क) मारिया
(ख) बबली
(ग) नाजिया ✓
(घ) मोहित
उत्तर: (ग) नाजिया
प्रश्न 2: दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
(i) जीत कहाँ तक गिनकर सबको ढूँढने निकला ?
उत्तर: जीत सौ तक गिनकर सबको ढूँढने निकला।
(ii) जीत ने किस किसको ढूँढ निकाला ?
उत्तर: जीत ने मोहित, बबली, मारिया और सिमरन को ढूँढ निकाला |
(iii) नाजिया कहाँ छुपी हुई थी ?
उत्तर: नाजिया पेड़ के ऊपर छुपी हुई थी।
(iv) नाजिया के धप्पा बोलने के बाद जीत ने क्या किया?
उत्तर: नाजिया के धप्पा बोलने के बाद जीत दोबारा गिनती गिनने चला गया।

प्रश्न 3: दिए गए शब्दों के उल्टे अर्थ लिखिए।
(i) जीत __________
(ii) ऊपर __________
(iii) बाहर __________
(iv) पीछे __________
(v) दिन __________
उत्तर: (i) जीत – हार
(ii) ऊपर – नीचे
(iii) बाहर – अंदर
(iv) पीछे – आगे
(v) दिन – रातशब्दों का खेल

प्रश्न 4: नीचे दिए गए शब्दों के अंतिम वर्ण से शुरू होने वाले शब्द बनाइए ।
उत्तर: (ख) मोहित → तारीफ़ → फसल → लहर
(ग) लीची → चिकना → नफरत → तमीज़
(घ) छिप → पानी → नीला → लटक