24. चंदा मामा – Worksheet Solutions

पाठ पर आधारित प्रश्न

प्रश्न 1: दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाइए।
(i) चंदा मामा कब दिखाई देते हैं?
(क) शाम को
(ख) सुबह
(ग) रात को ✓
(घ) दोपहर को

उत्तर: (ग) रात को

(ii) चंदा मामा क्यों रूठ जाएँगे?
(क) बादल के आने पर ✓
(ख) खीर – पुए नहीं खिलाने पर
(ग) बच्चों के सो जाने पर
(घ) मम्मी के डाँटने पर

उत्तर: (क) बादल के आने पर

(iii) बादल के आने पर बच्चा किसे नहीं देख पा रहा था ?
(क) सूरज को
(ख) चंदा मामा को ✓

(ग) बरसात को
(घ) घर को

उत्तर: (ख) चंदा मामा को

(iv) बादल चंदा मामा के पास क्यों आए थे?
(क) खेलने के लिए
(ख) गपशप करने के लिए ✓
(ग) खाना खिलाने के लिए
(घ) रोशनी करने के लिए
उत्तर:
 (ख) गपशप करने के लिए

प्रश्न 2: दिए गए शब्दों से रिक्त स्थान भरिए ।
(i) आकाश में चारों तरफ कितना ___________ है। (अँधेरा / सन्नाटा)
(ii) चंदा मामा ___________ जाएँगे। (बिगड़/रूठ)
(iii) बच्चा चंदा मामा को ___________ भी नहीं पा रहा है। (देख / सुला)
(iv) बादल दो मिनट चंदा से ___________ कर रहा था। (गपशप / चुगली)
(v) चंदा मामा ___________ रहे हैं। (महक / मुस्कुरा)

उत्तर: (i) आकाश में चारों तरफ कितना अँधेरा है।
(ii) चंदा मामा रूठ जाएँगे।
(iii) बच्चा चंदा मामा को देख भी नहीं पा रहा है।
(iv) बादल दो मिनट चंदा से गपशप कर रहा था।
(v) चंदा मामा मुस्कुरा रहे हैं।

प्रश्न 3: दिए गए वाक्यों को सही क्रम में लिखिए।
(i) चारों तरफ आकाश में कितना अँधेरा है।
उत्तर: आकाश में चारों तरफ कितना अँधेरा है।

(ii) देख मैं मामा चंदा को पा रहा भी नहीं ।
उत्तर: मैं चंदा मामा को देख भी नहीं पा रहा ।

(iii) गोल-गोल चंदा मामा चेहरे वाले, आओ ना!
उत्तर: गोल-गोल चेहरे वाले चंदा मामा, आओ ना !

(iv) आप बादल जी जाइए ना!
उत्तर: बादल जी आप जाइए ना !