04. रीना का दिन – Textbook Solutions

बातचीत के लिए

प्रश्न 1: रीना सुबह अपनी सहेली से मिलने पर क्या कहती है?
उत्तर: रीना सुबह अपनी सहेली से मिलने पर सुप्रभात कहती है।

प्रश्न 2: रीना की दादी रात को सोने से पहले मीना से क्या कहती हैं?
उत्तर: रीना की दादी रात को सोने से पहले मीना से शुभरात्रि कहती हैं।

प्रश्न 3: आप क्या कहकर बड़ों का अभिवादन करते हैं?
उत्तर: बच्चे अपने बड़ों से अभिवादन के लिए अपनी मातृभाषा में जिन शब्दों का प्रयोग करते हैं वे बताएँ; जैसे- नमस्ते, आदाब, सत श्री अकाल, हैलो आदि।

प्रश्न 4: घर पर जब कोई अतिथि आते हैं, तो आप क्या कहकर उनका स्वागत करते हैं?
उत्तर: बच्चे अपनी मातृभाषा में जिन स्वागत-शब्दों का प्रयोग करते हैं वे बताएँ; जैसे- वेलकम, आइए बैठिए आदि।

प्रश्न 5: अगर आपको रास्ते में कोई परिचित जन मिल जाएँ, तो आप क्या कहते हैं?
उत्तर: बच्चे अपनी मातृभाषा में उत्तर दें; जैसे- कैसे/कैसी हैं आप; आइए घर चलिए; आदि।

खोजें-जानें

प्रश्न: पता कीजिए कि आपके सहपाठियों के घर पर अभिवादन कैसे करते हैं?
अभिनय सहित समझाइए कि आप-

  • मंजन कैसे करते हैं?
  • कैसे नहाते हैं?
  • बाल कैसे बनाते हैं?
  • खाना कैसे खाते हैं?
  • हाथ कैसे धोते हैं?”
  • कैसे सोते हैं?

उत्तर: बच्चे अपने सहपाठियों से कक्षा में बातचीत करें।
बच्चे अभिनय द्वारा मंजन करना, नहाना, बाल बनाना, खाना, हाथ धोना, सोना आदि क्रियाओं को दर्शाएँ।

खेल-खेल में

प्रश्न: मिट्टी से ‘घर-घर’ खेल की चीजें बनाइए, जैसे- चूल्हा, थाली, कटोरी आदि। अब अपने मित्रों के साथ मिलकर ‘घर-घर’ खेलिए।
उत्तर: बच्चे मिट्टी से ‘घर- घर’ खेल-खेलने का सामान स्वयं बनाएँगे-बर्तन, फ़र्नीचर, चूल्हा आदि।

सबके घर

प्रश्न: रेखा खींचकर पशु-पक्षियों को उनके घर तक पहुँचाइए।

उत्तर: 

चित्रकारी और लेखन

प्रश्न: आपको अपने घर में क्या-क्या अच्छा लगता है और क्यों? चित्रों की सहायता से बताइए। इन शब्दों में से आप अपने चित्र के लिए कुछ शब्द चुन सकते हैं- रसोई, कमरा, बरामदा, आँगन, छज्जा, छत, माँ, पिता, दादी, दादा, कहानी, खीर, दूध आदि।उत्तर: 

सोचिए और बताइए

प्रश्न: आप घर में कौन-कौन से काम करते हैं? सही का चिह्न लगाइए।
हाथ हैं मेरे छोटे-छोटे,
काम करूँ मैं बड़े-बड़े।
साभार – एकलव्य
उत्तर: