बातचीत के लिए
प्रश्न 1: बच्चे क्या-क्या कर रहे हैं?
उत्तर: बच्चे अलग-अलग खेल खेल रहे हैं, जैसे: पानी-पानी, माटी-माटी, खेल-किसानी, पकड़म-पकड़ी आदि।
प्रश्न 2: आपको कौन-कौन से खेल पसंद हैं?
उत्तर: मुझे छुपन-छुपाई, घर-घर, आँख-मिचौली और पकड़म-पकड़ाई खेल पसंद हैं।
प्रश्न 3: माटी-माटी खेल कैसे खेला जाता होगा?
उत्तर: ‘माटी-माटी’ खेल में बच्चे मिट्टी से खेलते होंगे। कभी मिट्टी खोदकर उसमें बीज बोते होंगे कभी मिट्टी से घर बनाते होंगे।
शब्दों का खेल
प्रश्न 1: शब्दों का दूसरा साथी खोजकर बताइए, लिखिए और पढ़कर सुनाइए-
छुप्पम – छुप्पी झूलम – ______
पकड़म – _____ कूदम – ______
उत्तर: छुप्पम – छुप्पी
कूदम – कूदी
झूलम – झूली
पकड़म – पकड़ी
प्रश्न 2: नीचे दिए गए शब्दों के नाम सुनिए –
बताइए, इन नामों की पहली ध्वनि में क्या अंतर है?
उत्तर: शब्दों की पहली ध्वनि में अंतर यह है कि कुछ शब्द “झ”, कुछ “छ” और कुछ “ख” से शुरू होते हैं।
प्रश्न 3: नीचे दिए गए शब्दों को पढ़िए। अब इनमें ‘उ’ ( ु ) या ‘ऊ’ ( ू ) की मात्रा लगाकर नए शब्द बनाइए और लिखिए –

पढ़िए और मिलाइ


प्रश्न: कक्षा के अपने साथियों के साथ मिलकर कविता में दिए गए खेल खेलिए। खेल का चित्र बनाकर अपने परिवार के लोगों को बताइए।
उत्तर: छात्र स्वयं एक चित्र बनाएँ।