Chapter 15 Ila Sachani: Embroidering Dreams with her feet Solutions
November 5, 2024Chapter 02 Gol Solutions
November 5, 2024Chapter 01 मातृभूमि Text Book Solutions
मेरी समझ से
(क) नीचे दिए गए प्रश्नों का सटीक उत्तर कौन-सा है? उसके सामने तारा बनाइए-
(1) हिंद महासागर के लिए कविता में कौन-सा शब्द आया है?
(i) चरण
(ii) वंशी
(iii) हिमालय
(iv) सिंधु
उत्तर: सिंधु
(2) मातृभूमि कविता में मुख्य रूप से-
(i) भारत की प्रशंसा की गई है।
(ii) भारत के महापुरूषों की जय की गई है।
(iii) भारत की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की गई है।
(iv) भारतवासियों की वीरता का बखान किया गया है।
उत्तर: भारत की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की गई है।
(ख) अब अपने मित्रों के साथ चर्चा कीजिए और कारण बताइए कि आपने ये उत्तर ही क्यों चुने?
उत्तर: छात्रों को यह चर्चा करके स्वयं उत्तर देना चाहिए।

मिलकर करें मिलान
पाठ में से चुनकर कुछ शब्द नीचे दिए गए हैं। अपने समूह में इन पर चर्चा कीजिए और इन्हें इनके सही अर्थों या संदर्भों से मिलाइए। इसके लिए आप शब्दकोश, इंटरनेट या अपने शिक्षकों की सहायता ले सकते हैं।
शब्द अर्थ या संदर्भ
उत्तर:
- हिमालय – भारत की उत्तरी सीमा पर फैली पर्वत-माला।
- त्रिवेणी – तीन नदियों की मिली हुई धारा, संगम।
- मलय पवन – दक्षिणी भारत के मलय पर्वत से चलने वाली सुगंधित वायु।
- सिंधु – समुद्र, एक नदी का नाम।
- गंगा-यमुना – भारत की प्रसिद्ध नदियाँ।
- रघुपति – श्री रामचंद्र का एक नाम, दशरथ के पुत्र।
- श्रीकृष्ण – वसुदेव के पुत्र वासुदेव।
- सीता – जनक की पुत्री, जानकी।
- गीता – एक प्रसिद्ध और प्राचीन ग्रंथ ‘श्रीमद्भगवदगीता’।
- गौतम बुद्ध – एक प्रसिद्ध महापुरुष, बौद्ध धर्म के प्रवर्तक।
पंक्तियों पर चर्चा
(i) कविता में से चुनकर कुछ पंक्तियाँ नीचे दी गई हैं। इन्हें ध्यान से पढ़िए और इन पर विचार कीजिए। आपको इनका क्या अर्थ समझ में आया? अपने विचार कक्षा में अपने समूह में साझा कीजिए और अपनी लेखन पुस्तिका में लिखिए-
- “वह युद्ध-भूमि मेरी, वह बुद्ध-भूमि मेरी।
- वह मातृभूमि मेरी, वह जन्मभूमि मेरी|”
उत्तर: इन पंक्तियों का अर्थ है कि भारत न केवल महान योद्धाओं की भूमि है बल्कि यह बुद्ध की शांति और करुणा की भूमि भी है। यह कवि की मातृभूमि और जन्मभूमि है, जिससे उन्हें गहरा लगाव है
सोच-विचार के लिए
(क) कविता को एक बार फिर से पढ़िए और निम्नलिखित के बारे में पता लगाकर अपनी लेखन पुस्तिका में लिखिए।
(i) कोयल कहाँ रहती है?
उत्तर: कोयल झाड़ियों में रहती है
(ii) तन-मन कौन सँवारती है?
उत्तर: मलय पवन तन-मन को सँवारती है।
(iii) झरने कहाँ से झरते हैं?
उत्तर: झरने पहाड़ियों से झरते हैं।
(iv) श्रीकृष्ण ने क्या सुनाया था?
उत्तर: श्रीकृष्ण ने गीता सुनाई थी।
(v) गौतम ने किसका यश बढ़ाया?
उत्तर: गौतम बुद्ध ने दया का यश बढ़ाया।
(ख) “नदियाँ लहर रही हैं पग पग छहर रही हैं?
‘लहर’ का अर्थ होता है— पानी का हिलोरा, मौज, उमंग, वेग, जोश
‘छहर’ का अर्थ होता है— बिखरना, छितराना, छिटकना, फैलना

कविता पढ़कर पता लगाइए और लिखिए-
(i) कहाँ-कहाँ छटा छहर रही हैं?
उत्तर: पग पग छटा छहर रही है।
(ii) किसका पानी लहर रहा है?
उत्तर: गंगा, यमुना, त्रिवेणी का पानी लहर रहा है।
कविता की रचना
“गंगा यमुन त्रिवेणी
नदियाँ लहर रही हैंग
‘यमुन’ शब्द यहाँ ‘यमुना’ नदी के लिए आया है। कभी-कभी कवि कविता की लय और सौंदर्य को बढ़ाने के लिए इस प्रकार से शब्दों को थोड़ा बदल देते हैं। यदि आप कविता को थोड़ा और ध्यान से पढ़ेंगे तो आपको और भी बहुत-सी विशेषताएँ पता चलेंगी। आपको जो विशेष बातें दिखाई दें, उन्हें आपस में साझा कीजिए और लिखिए। जैसे सबसे ऊपर इस कविता का एक शीर्षक है।
मिलान
स्तंभ 1 और स्तंभ 2 में कुछ पंक्तियाँ दी गई हैं। मिलते-जुलते भाव वाली पंक्तियों को रेखा खींचकर जोहडए—

पाठ से आगे
आपकी बात
(क) इस कविता में भारत का सुंदर वर्णन किया गया है। आप भारत के किस स्थान पर रहते हैं? वह स्थान आपको कैसा लगता है? उस स्थान की विशेषताएँ बताइए।
(संकेत— प्रकृति, खान-पान, जलवायु, प्रसिद्ध स्थान आदि)
उत्तर: मैं भारत के राजस्थान राज्य में रहता हूँ। यहाँ की मरुस्थलीय सुंदरता और रेत के टीलों की अद्भुत छटा देखते ही बनती है। यहाँ का खान-पान मुख्यतः दाल-बाटी-चूरमा और गट्टे की सब्जी है। राजस्थान का जलवायु गर्मी में बहुत तप्त और सर्दियों में ठंडी रहती है। यहाँ का सबसे प्रसिद्ध स्थान जयपुर का हवा महल और जैसलमेर का सोनार किला है।
(ख) अपने परिवार के किसी सदस्य या मित्र के बारे में लिखिए। उसकी कौन-कौन सी बातें आपको अच्छी लगती हैं?
उत्तर: मेरे मित्र का नाम रोहन है। उसकी सबसे अच्छी बात यह है कि वह हमेशा हर किसी की मदद करने को तैयार रहता है। वह पढ़ाई में बहुत होशियार है और हर मुश्किल विषय को आसानी से समझा लेता है।
शब्दों के रूप
(क) नीचे दी गई पंक्तियों को पढ़िए-
“जगमग छटा निराली
पग पग छहर रही हैं।”
इन पंक्तियों में ‘पग’ शब्द दो बार आया है। इसका अर्थ है ‘हर पग’ या ‘हर कदम’ पर। शब्दों के ऐसे ही कुछ जोड़े नीचे दिए गए हैं। इनके अर्थ लिखिए-
घर-घर – प्रत्येक घर
बाल-बाल – हर बाल (सही सलामत)
साँस-साँस – हर साँस
देश-देश – हर देश
पर्वत-पर्वत – हर पर्वत
(ख) “वह युद्ध-भूमि मेरी, वह बुद्ध-भूमि मेरी”
कविता में ‘भूमि’ शब्द में अलग-अलग शब्द जोड़कर नए-नए शब्द बनाए गए हैं। आप भी कुछ नए शब्द बनाइए और उनके अर्थ पता कीजिए-
तपभूमि – तपस्या की भूमि
देवभूमि – देवताओं की भूमि
भारतभूमि – भारत की भूमि
जन्मभूमि – जन्म की भूमि
कर्मभूमि – कार्य की भूमि
कर्तव्यभूमि – कर्तव्य की भूमि
मरुभूमि – मरुस्थल की भूमि
मलयभूमि – मलय पर्वत की भूमि
रंगभूमि – रंगमंच की भूमि
रणभूमि – युद्ध की भूमि
सिद्धभूमि – सिद्धियों की भूमि
वंशी-से
श्रीकृष्ण ने सुनाई
वंशी पुनीत गीता
‘वंशी’ बाँसुरी को कहते हैं। यह मुँह से फूँक कर बजाया जाने वाला एक ‘वाद्य’ यानी बाजा है। नीचे फूँक कर बजाए जाने वाले कुछ वाद्यों के चित्र दिए गए हैं। इनके नाम शब्द-जाल से खोजिए और सही चित्र के नीचे लिखिए।
- शहनाई
- बाँसुरी
- सींही
- शंख
- भोंपू
- नगाड़ा
- तुरही
- रणसिंगा
आज की पहेली
नीचे दिए गए अक्षरों को मिलाकर कोई सार्थक शब्द बनाइए। अक्षरों को आगे-पीछे किया जा सकता है यानी उनका क्रम बदला जा सकता है। आप अपने मन से किसी भी अक्षर के साथ कोई मात्रा भी लगा सकते हैं। पहला शब्द हमने आपके लिए पहले ही बना दिया है।
