प्रश्न 1: कौवों की चोंच गिलहरी के बच्चे को लगी थी कि नहीं?
उत्तर: हाँ! कुछ चोंचे उसे छू गई थीं, जिससे वह और भी घायल हो गया।
प्रश्न 2: कौवे की चोंच लगने की वजह से अब यह बच नहीं सकता, कौन कहता है?
उत्तर: पड़ोस के लोग कहते हैं।
प्रश्न 3: लेखिका ने गिलहरी के बच्चे को किस से पोंछा?
उत्तर: लेखिका ने गिलहरी के बच्चे को रूई से पोंछा।

प्रश्न 4: गिलहरी के बच्चे को किस चीज से दूध पिलाने का प्रयत्न किया गया?
उत्तर: रूई की पतली बत्ती बनाकर दूध पिलाया गया।
प्रश्न 5: पहली बार गिल्लू ने क्या पिया?
उत्तर: पहली बार गिल्लू ने पानी की एक बूँद पिया।
प्रश्न 6: उसे पूर्णतः ठीक होने में कितने दिन लग गए?
उत्तर: उसे पूर्णतः ठीक होने में तीन-चार महीने लग गए।
प्रश्न 7: गिलहरी के बच्चे ने पहली बार लेखिका को किस प्रकार स्पर्श किया?
उत्तर: लेखिका की उंगली पकड़कर उसने पहली बार लेखिका को स्पर्श किया।
प्रश्न 8: गिलहरी के बच्चे की आंखों का रंग कैसा था?
उत्तर: नीले कांच के मोतियों जैसा।

प्रश्न 9: गिलहरी के बच्चे की झब्बेदार रोए, पूंछ और चंचल चमकीली आंखें क्या करती थीं?
उत्तर: उसकी झब्बेदार रोएँ, पूँछ और चंचल चमकीली आँखें सबको विस्मित करने लगीं।
प्रश्न 10: गिलहरी के बच्चे को क्या नाम दिया गया?
उत्तर: गिलहरी के बच्चे को गिल्लू नाम दिया गया।
प्रश्न 11: गिल्लू का घर किस चीज का बना था?
उत्तर: गिल्लू का घर फूल की दलिया से बना था, जिसमें लेखिका ने रूई बिछाकर बनाया था।
प्रश्न 12: फूल रखने की डलिया गिल्लू का घर कितने बरस तक रही?
उत्तर: फूल रखने की डलिया लगभग दो वर्षों तक गिल्लू के घर में रही।
प्रश्न 13: गिल्लू झूला झूलने के लिए क्या करता था?
उत्तर: गिल्लू स्वयं डलिया को हिलाकर अपने घर में झूलता था।
प्रश्न 14: गिल्लू खिड़की से बाहर क्या देखा करता था?
उत्तर: वह अपनी काँच जैसी आँखों से कमरे के भीतर और खिड़की से बाहर न जाने क्या देखता-समझता रहता था।
प्रश्न 15: लेखिका गिल्लू को लिफाफे में क्यों बंद कर देती थी?
उत्तर: गिल्लू की हरकतों से ध्यान भटकता था, इसलिए लेखिका उसे लिफाफे में इस तरह रखती थीं कि वह खड़ा रहकर उन्हें देख सके और वह अपने कार्य में ध्यान लगा सकें।