Worksheet: बगीचे का घोंघा

i) बहुविकल्पीय प्रश्न

(प्रत्येक प्रश्न के लिए सही विकल्प चुनिए।)

1. घोंघा बगीचे के एक छोर से दूसरे छोर तक पहुँचने में कितना समय लेता था?
a) एक दिन
b) दो दिन
c) तीन दिन
d) चार दिन

2. घोंघे की माँ ने उसे बाहर जाने के संबंध में क्या सलाह दी थी?
a) बाहर जाकर खेलना
b) कभी वहाँ मत जाना
c) बाहर से फल लाना
d) सिर्फ देखना

3. बगीचे की दीवार में क्या था जिससे घोंघा बाहर निकला?
a) दरवाजा
b) खिड़की
c) छेद
d) सरकने वाला ताला

4. बाहर निकलकर घोंघे ने सबसे पहले क्या देखा?
a) जंगल
b) मैदान
c) नदी
d) पहाड़

5. घोंघा डरकर चिल्लाया “उई!” क्योंकि उसके ऊपर क्या गिरा?
a) पत्ता
b) कुत्ता
c) पत्थर
d) बच्चों की गेंद

ii) रिक्त स्थान भरें

(नीचे रिक्त स्थान में सही शब्द लिखिए।)

1. बाहर जाते ही घोंघे की आँखों के सामने विशाल _______ फैला था।

2. घोंघे ने पहली बार वहाँ _______ देखी, जो लंबे-पतले पैर वाली थीं।

3. उसने एक पत्थर को देखकर सोचा कि वह कोई _______ होगा।

4. सबसे लंबा पेड़, जिसने पूरा आसमान छूता था, पाठ में _______ का पेड़ बताया गया है।

iii) अति-लघु उत्तर प्रश्न

(प्रश्नों के उत्तर एक पंक्ति में दीजिए।)

1. घोंघा बगीचे में रहते हुए भी बाहर की दुनिया के बारे में कब सोचता था?

2. घोंघा मैदान को देखकर कैसा हुआ?

3. घोंघे ने पत्थर को पहले क्या समझा था?

4. घोंघे ने बाहर की दुनिया में गति कैसी पाई?

5. पाठ का अंतिम निर्णय घोंघे ने क्या लिया?

iv) लघु उत्तर प्रश्न

(प्रश्नों के उत्तर 2–3 पंक्ति में दीजिए।)

1. घोंघा बगीचे की दीवार के छेद पर क्यों सोचता रहता था?

2. सूखे पत्ते के गिरने पर घोंघे ने कैसी प्रतिक्रिया दी और क्यों?

3. चींटियाँ देखकर घोंघे को क्या अहसास हुआ?

4. पाठ में घोंघा बच्चों के खेलने की जगह को कैसे देखता है?

5. खजूर और बड़ के पेड़ों को देखकर घोंघा कैसा महसूस करता है?

v) मिलान कीजिए

(Column A को Column B के सही विकल्प से मिलाएँ।)

Column AColumn B
1. बगीचे में घोंघा का पूरा जीवन गुज़रनाa. “उई!” चिल्लाकर होश में आना
2. घोंघा का पहला उत्साहb.तेज़ गति का अनुभव 
3. घोंघे का डरते हुए चिल्लानाc. दो दिन में पूरे बगीचे की सैर
4. चींटियाँ देखकर आश्चर्यd. बाहर की दुनिया देखने की जिज्ञासा
5. अंतिम निर्णयe. अब बाहर की दुनिया में ही रहना

Worksheet का  Solution यहां देखें