22. चाँद का बच्चा – Textbook Solutions

बातचीत के लिए

प्रश्न 1: यह कविता किसके विषय में है?
उत्तर: चाँद के विषय में।

प्रश्न 2: कविता का नाम ‘चाँद का बच्चा’ क्यों रखा गया होगा?
उत्तर: क्योंकि बच्चे को चाँद छोटा दिखाई दे रहा है अतः उसने इसे चाँद का बच्चा समझ लिया।

प्रश्न 3: आप इस कविता को क्या नाम देना चाहेंगे और क्यों?
उत्तर: छोटा चाँद।

प्रश्न 4: क्या चाँद हमेशा गोल ही दिखता है?
उत्तर: नहीं, चाँद केवल पूर्णिमा के दिन पूरा बड़ा और गोल दिखता है।

प्रश्न 5: आपकी माँ आपको क्या कहकर पुकारती हैं?
उत्तर: छात्र स्वयं बताएँ कि उनकी माँ उन्हें क्या कहकर पुकारती हैं।
शब्दों का खेल

नीचे दी गई वस्तुएँ कैसी हैं- गोल, चौकोर, तिकोनी? रेखा खींचकर मिलाइए –

तुक मिलने वाले शब्दों को खोजकर लिखिए –

उत्तर: एक बार एक प्यासा कौआ पानी की खोज में घूम रहा था। उसने एक घड़े में पानी देखा। घड़े में पानी बहुत कम था। उसकी चोंच पानी तक नहीं पहुँच सकी। उसने कुछ कंकड़ घड़े में डाले। कंकड़ डालने से पानी ऊपर आ गया। कौए ने पानी पिया और उड़ गया।

आओं कुछ बनाएँ

अपने आस-पास नीचे गिरे हुए फूल, पत्ते, डंडियाँ एकत्र कीजिए। छोटे समूह में बैठकर इनसे कुछ आकृतियाँ बनाइए। आप तितली, पेड़ आदि भी बना सकते हैं। आकृतियाँ बनाने के बाद कक्षा में सभी को बताइए कि आपने ये कैसे बनाईं। 
उत्तर: छात्र स्वयं करें।

चित्रकारी और लेखन

दिए गए चित्र में आप क्या-क्या देख पा रहे हैं? कुछ नाम लिखिए –

उत्तर: मोर
तोता
पेड़; घोंसला
फल; फूल
अब इन शब्दों से वाक्य बनाइए –
1. यह एक पेड़ है।
2. पेड़ के नीचे मोर नाच रहा है।
3. पेड़ पर कुछ फल लगे हैं।
4. पेड़ पर चिड़ियाँ का घोंसला है।
5. पेड़ पर रंग-बिरंगे फूल खिले हैं।

खेल-खेल में

दो समूह बनाइए। एक समूह प्रश्न पूछेगा और दूसरा समूह उत्तर देगा।

शब्दों का खेल

कविता में आए ‘कौन’ शब्द पर घेरा लगाइए। पेड़ पर लगे अक्षरों से शब्द बनाइए

पढ़िए और लिखिए –

कविता को आगे बढ़ाइए –
हमने तीन चीज़ें देखीं
हमने तीन चीज़ें देखीं, बाबा तीन चीज़ें देखीं
हमने बाग में देखी मकड़ी
वह तो खा रही थी ककड़ी
उसके पास पड़ी थी लकड़ी
हमने तीन चीज़ें देखीं, बाबा तीन चीज़ें देखीं
हमने बाग में देखा भालू
वह तो खा रहा था _________
नाम था उसका _________
हमने तीन चीज़ें देखीं, बाबा तीन चीज़ें देखीं
हमने बाग में देखा बंदर
वह तो खा रहा था _________
नाम था उसका _________
उत्तर: छात्र स्वयं बताएँ ।

प्रश्न: शब्दों में आए अक्षरों के अनुसार उन्हें ‘ठ’, ‘ध’, ‘ढ’ ‘ष’ के घर में छाँटकर लिखिए –

21. कितनी प्यारी है ये दुनिया – Textbook Solutions

बातचीत के लिए

प्रश्न 1: आपको इनमें से क्या-क्या अच्छा लगता है और क्यों।उत्तर: बच्चे बता सकते हैं कि उन्हें बारिश अच्छी लगती है क्योंकि तब कागज़ की नाव बनाकर तैरा सकते हैं, फूल अच्छे लगते हैं क्योंकि वे रंग-बिरंगे और खुशबूदार होते हैं। इसी प्रकार के अन्य उत्तर भी दिए जा सकते हैं।

प्रश्न 2: इसके अतिरिक्त आपको क्या अच्छा लगता है?
नीचे दिए गए वाक्य को पूरा कीजिए।
मुझे अच्छे लगते हैं ____________________________________________
अपने मित्रों से भी पूछिए कि उन्हें क्या अच्छा लगता है?
उत्तर: बच्चे अपनी पसंद की अन्य चीज़ें; जैसे- मिठाइयाँ, जूस, खाना आदि के बारे में बता सकते हैं। अपने मित्रों से भी उनकी पसंद की चीजें पूछें।

प्रश्न 3: कहानी में आए ‘प्यारी’ शब्द पर गोला लगाइए और लिखिए।
____________ ____________ ____________
उत्तर: कहानी में पाँच जगह ‘प्यारी’ शब्द का प्रयोग किया गया है। छात्र उन्हें ढूँढ़कर पाठ्यपुस्तक में गोला लगाएँ तथा लिखने का अभ्यास करें।

शब्दों का खेल

अपने शिक्षक की सहायता से नीचे दिए गए शब्दों को पढ़िए। पहली ध्वनि पहचानिए।

‘ख’, ‘फ’ और ‘ध’ की ध्वनियों वाले अन्य शब्द बताइए। ये ध्वनियाँ शब्द में कहीं भी हो सकती हैं।
उत्तर : धन, फसल, खेत, खरगोश।

शब्दों का खेल

प्रश्न 1: चित्र पहचानकर नाम लिखिए

प्रश्न 2: चित्र देखकर नाम बताइए और पढ़ने का प्रयास कीजिए। 

20. हवा – Textbook Solutions

चित्रकारी

प्रश्न: मान लीजिए कि मुन्नी ने हवा से भरे फुग्गे आपको दे दिए। आप उन फुग्गों से क्या करेंगे? सोचिए, चित्र बनाइए और कुछ शब्द भी लिखिए –
कुछ शब्द नीचे दिए गए हैं, आप उनमें से भी शब्द चुन सकते हैं।

प्रश्न: चित्र में देखकर बताइए कि मुन्नी के बाईं ओर, दाईं ओर, उसके आगे और उसके पीछे क्या-क्या दिख रहा है –               
         

भूल-भुलैया

प्रश्न: घोड़े को जंगल तक पहुँचाइए। यह घोड़ा केवल ‘ओ’ के रास्ते पर ही चलता है और अन्य अक्षरों पर रुक जाता है।

19. जन्मदिन पर पेड़ लगाओ – Textbook Solutions

Table of contentsबातचीत के लिए

प्रश्न 1: आप अपना जन्मदिन कब मनाते हैं?
उत्तर: छात्र स्वयं उत्तर दें।

प्रश्न 2: आप अपने जन्मदिन पर क्या-क्या करते हैं?
उत्तर: मैं अपने जन्मदिन पर सुबह उठकर अपने माता-पिता के पाँव छूता हूँ, फिर उनके साथ मंदिर जाकर दान करता हूँ। शाम को सबके साथ केक काटता हूँ।

प्रश्न 3: कविता में जन्मदिन पर क्या करने के लिए कहा गया है?
उत्तर: कविता में जन्मदिन पर पेड़ लगाने के लिए कहा गया है।

प्रश्न 4: क्या होता अगर –
(i) सभी अपने जन्मदिवस पर पेड़ लगाते?

उत्तर: पूरी धरती हरी-भरी हो जाती।
(ii) सभी जन्मदिवस पर स्वच्छता के कार्य करते?
उत्तर: पूरा देश साफ एवं स्वच्छ हो जाता है।खोजें-जानें

पता कीजिए और लिखिए कि इनका जन्मदिन कब आता है –
1. दादा – _________
2. दादी – _________
3. नाना – _________
4. नानी – _________
5. आपके दोस्त – _________

उत्तर: छात्र सबका जन्मदिन पता करके लिखें।शब्दों का खेल

प्रश्न 1: समान लय वाले शब्द खोजकर लिखिए –
1. फल – ________
2. माता – ________
3. फूल – ________
4. हरियाली – ________
उत्तर: 1. फल – जल
2. माता – छाता
3. फूल – भूल
4. हरियाली – घड़ियाली

प्रश्न 2: सही शब्द से वाक्य पूरे कीजिए –
1. माली ने धरती में _______ बोया। (बीज/चीज़)
2. बड़े प्यार से उसमें _______ डाला। (जल/फल)
3. छोटा-सा, नन्हा-सा ______ उग आया। (पौधा/सौदा)
उत्तर: 1. माली ने धरती में बीज बोया।
2. बड़े प्यार से उसमें जल डाला।
3. छोटा-सा, नन्हा-सा पौधा उग आया।

प्रश्न 3: पेड़ों के नाम खोजकर लिखिए –

प्रश्न 4: अपने घर के आस-पास के चार पेड़ों के नाम लिखिए –
____________ ____________
____________ ____________

उत्तर: 1. आम
2. नीम
3. पीपल
4. बरगदचित्रकारी

अपनी पसंब के किसी फूल का चित्र बनाकर रंग भरिए –
उत्तर: छात्र स्वयं बनाए और रंग भरें।

18. होली – Textbook Solutions

बातचीत के लिए

प्रश्न 1: आप होली पर क्या-क्या करते हैं?
उत्तर: रंग लगाते हैं, मीठे पकवान खाते हैं।

प्रश्न 2: आप कौन-कौन से त्योहार मनाते हैं?
उत्तर: दिपावली, होली, ईद और क्रिसमस।

प्रश्न 3: वे त्यौहार आप कैसे मनाते हैं?
उत्तर: दिपावली – दिए जलाकर, मिठाई खाकर, पटाखे फोड़कर।
होली – रंग लगाकर, मिठाई खाकर, ढोल बजाकर।

प्रश्न 4: छोटे समूह में अपने मित्रों के साथ मिलकर इन प्रश्नों के उत्तर लिखिए –
(i) कविता में किस त्योहार की बात की गई है?
उत्तर: कविता में होली त्योहार की बात की गई है।
(ii) कविता में खाने की कौन-सी वस्तुओं के नाम हैं?
उत्तर: पुए, पकवान और मिठाई।
(iii) कविता में से शब्द खोजकर लिखिए।

शब्दों का खेल

प्रश्न 1: दिए गए शब्दों को पढ़िए। पहली ध्वनि पहचानिए। अलग ध्वनि से शुरू होने वाले शब्द पर गोला बनाइए –

प्रश्न 2: नीचे दिए गए शब्दों को लिखिए –



प्रश्न 3: नीचे दिए चित्रों के नाम बताइए –

प्रश्न 4: नीचे दिए शब्दों में ‘ओ’ या ‘औ’ की मात्रा लगाकर शब्द लिखिए –

माला ने मेले में माला से माला खरीदी और मेले के मटर, मक्का और मावा मालपुए माला ने खाए।
उत्तर: छात्र बोलने का प्रयास करें।खोजें-जानें

परिवार के लोगों से बातचीत करके जानें कि आपके घर पर कौन-से त्योहार सबसे अधिक मनाए जाते हैं और क्यों?
उत्तर: छात्र स्वयं पता करके लिखें।

17. बरखा और मेघा – Textbook Solutions

बातचीत के लिए

प्रश्न 1: मेघा और बरखा ने बच्चों के साथ नदी कैसे पार की?
उत्तर: मेघा के बच्चे बरखा के बच्चों के ऊपर बैठ गए। बरखा के बच्चे तैरना जानते थे। अतः सबने मिलकर एक साथ नदी पार की।

प्रश्न 2: मेघा और बरखा के बच्चों ने मेले में क्या-क्या किया होगा?
उत्तर: चाट खाई होगी, खिलौने खरीदे होंगे।

प्रश्न 3: मेले से घर लौटते समय मेघा और बरखा के बच्चे आपस में क्या बातें कर रहे होंगे?
उत्तर: बच्चे आपस में बातें कर रहे होंगे कि मेले में उन्होंने क्या-क्या किया और कितना मजा आया।

प्रश्न 4: मेला आपके घर से कितनी दूर लगता है? आप वहाँ कैसे पहुँचते हैं?
उत्तर: मेला मेरे घर के पास में लगता है और मैं माता-पिता के साथ मेले में जाता हूँ।

प्रश्न 5: नीचे दिए चित्र को देखिए और गिनकर बताइए कि मुर्गी और बत्तख के कितने-कितने बच्चे हैं

16. मेला – Textbook Solutions

बातचीत के लिए

प्रश्न 1: आप भी इस मेले में होते, तो क्या-क्या करते?
उत्तर: मैं भी अगर मेले में होता तो बच्चों की तरह ही झूले झूलता और खिलौने लेता, साथ ही गुब्बारे भी जरूर खरीदता। खाने में चाट के साथ-साथ मिठाई भी खाता।

प्रश्न 2: मेले में छोटू ने किसका हाथ पकड़ा होगा और क्यों?
उत्तर: मेले में छोटू ने गुड़िया और गुनगुन दोनों का हाथ पकड़ा हुआ था और वह दोनों के बीच में चल रहा था। उसने हाथ इसलिए पकड़ा था क्योंकि मेले में अक्सर गुम हो जाने का डर होता है और वह गुम होना नहीं चाहता था।

प्रश्न 3: चाट के अतिरिक्त ठेले पर रखकर क्या-क्या बेचा जाता है?
उत्तर: चाट के अलावा ठेले पर सब्ज़ी, फल, गोलगप्पे, सजावट का सामान और फूल आदि बेचे जाते हैं।

प्रश्न 4: आप अपने यहाँ लगने वाले मेले के विषय में बताइए।
उत्तर: मेरे यहाँ एक बड़ा मेला लगता है, जिसमें झूले, चाट और खिलौने होते हैं। वहाँ बहुत सारी रंग-बिरंगी दुकानें और खुशियाँ होती हैं।

प्रश्न 5: कविता में देखकर इन प्रश्नों के उत्तर दीजिए। छोटे समूह में अपने के साथ मिलकर लिखिए –
(i) मेला कहाँ लगा था?
उत्तर: घर के पास।
(ii) बच्चों ने मेले में क्या खाया?
उत्तर: चाट।
(iii) बच्चों ने मेले में क्या खरीदा?
उत्तर: खिलौने।

शब्दों का खेल

प्रश्न 1: ‘मेला-ठेला’ जैसे और शब्दों की जोड़ी बताइए और लिखिए –
उत्तर: झूले-फूले
हाट-ठाट
गुड़िया-बुढ़िया

प्रश्न 2: कविता में इन शब्दों को खोजकर घेरा लगाइए –
उत्तर:


प्रश्न 3: नीचे दिए गए चित्रों के नाम बताइए और अनुमान लगाकर पढ़ने का प्रयास कीजिए –


प्रश्न 4: शब्द बनाइए, लिखिए और पढ़कर सुनाइए –

चित्रकारी

प्रश्न: मान लीजिए कि आप भी इस मेले में गए हैं। आप वहाँ क्या-क्या करेंगे? अपने मित्रों के साथ बात-चीत कीजिए।
चित्र बनाइए और कुछ शब्द भी लिखिए

15. फूली रोटी – Textbook Solutions

Table of contents

बातचीत के लिए

प्रश्न 1: जमाल ने माँ से लोई माँगने के बाद क्या-क्या किया?
उत्तर: जमाल ने लोई पर सूखा आटा लगाया फिर उसने रोटी बेली परंतु रोटी गोल न बनी। रोटी गोल करने के लिए उसने कटोरी रखकर घुमाई।

प्रश्न 2: आप रोटी को गोल बनाने के लिए क्या करेंगे?
उत्तर: कटोरी या किसी गोल बर्तन से रोटी को गोल बनाएँगे।

प्रश्न 3: फूली रोटी’ की जगह पर यदि यह कहानी आपको ‘फूली पूरी’ के लिए बतानी हो, तो आप कैसे बताएँगे? छोटे समूह में चर्चा कीजिए और अपनी कक्षा में सुनाइए।
उत्तर: जमाल की माँ रसोई में पूरी बना रही थी। जमाल ने भी पूरी बनाने के लिए माँ से लोई ली। उसने बेलन से बेलकर पूरी माँ को दी और माँ ने पूरी कढ़ाई में डाल दी। पूरी फूलकर गोल हो गई।

आनंदमयी कविता

रोटी अगर गोल न बने,
बन जाए कहीं का नक्शा,
नक्शे को फिर कैसे तपाऊँ,
नक्शे को फिर कैसे पकाऊँ!
तो फिर इसका क्या करूँ,
गोल बना लूँ पूथ्वी जैसी,
या उस देश को डाक से भेजूँ,
बन गया है जहाँ का नक्शा?

पढ़िए और मिलाइए

प्रश्नों और उनके उत्तरों को रेखा खींचकर जोड़िए –

पहेली

बंद रहेगा –
1. घर के बाहर जब जाते हैं,
लटकाते दरवाज़े पर,
अगर नहीं खोलें हम इसको,
बंद रहेगा पूरा घर।
उत्तर: ताला

हम पढ़ते हैं –
2. मेरे बस्ते के भीतर है,
और मेज़ पर धरी हुई,
हम पढ़ते हैं, तुम पढ़ते हो,
तस्वीरों से भरी हुई।

उत्तर: पुस्तक।

शब्दों का खेल

प्रश्न 1: नीचे दिए गए शब्दों जैसे और शब्द बताइए। उन्हें लिखने का प्रयत्न कीजिए और पढ़कर सुनाइए –
उत्तर: 

आपने जो नए शब्द बनाए हैं, उन पर एक-एक वाक्य बनाइए –
______________
______________
उत्तर: रीता मेरी छोटी बहन है।
मुझे मूली खाना बहुत पसंद है।

प्रश्न 2: एक-सी ध्वनियों से आरंभ होने वाले शब्दों को पहचानकर घेरा लगाइए –
उत्तर: 

प्रश्न 3: अलग ध्वनि से अंत होने वाले शब्दों को पहचानकर लिखिए –
उत्तर: 

प्रश्न 4: इस कहानी में जय और जमाल हैं। ऐसे और नाम बताइए जिसमें ‘ज’ अक्षर हो-
_____ _____ _____ ______
उत्तर: जीत जुबेर जतिन जयबीर

देखिए और लिखिए

प्रश्न 1: ‘झ’, ‘ख’, ‘ड़’, ‘ऊ’ की पहचान कीजिए और अक्षर लिखिए –उत्तर:

दिए गए अक्षरों को खोजिए और घेरा लगाइए –

14. भुट्टे – Textbook Solutions

प्रश्नों के उत्तर लिखिए

प्रश्न 1: इस कहानी में कौन-कौन है?
उत्तर: नीना और उसके नाना-नानी।

प्रश्न 2: नीना के नाना बाज़ार से क्या लाए?
उत्तर: नीना के नाना बाज़ार से भुट्टे लाए।

प्रश्न 3: तालिका में दी गई बातों के विषय में बताइए और कुछ वस्तुओं के नाम लिखने का प्रयास कीजिए

नीचे दिए गए शब्दों में ‘उ’ ( ु ) या ‘उ’ ( ू ) की मात्रा लगाएं सही शब्द लिखें –

13. झूलम-झूली – Textbook Solutions

बातचीत के लिए

प्रश्न 1: बच्चे क्या-क्या कर रहे हैं?
उत्तर: बच्चे अलग-अलग खेल खेल रहे हैं, जैसे: पानी-पानी, माटी-माटी, खेल-किसानी, पकड़म-पकड़ी आदि।

प्रश्न 2: आपको कौन-कौन से खेल पसंद हैं?
उत्तर: मुझे छुपन-छुपाई, घर-घर, आँख-मिचौली और पकड़म-पकड़ाई खेल पसंद हैं।

प्रश्न 3: माटी-माटी खेल कैसे खेला जाता होगा?
उत्तर: ‘माटी-माटी’ खेल में बच्चे मिट्टी से खेलते होंगे। कभी मिट्टी खोदकर उसमें बीज बोते होंगे कभी मिट्टी से घर बनाते होंगे।

शब्दों का खेल

प्रश्न 1: शब्दों का दूसरा साथी खोजकर बताइए, लिखिए और पढ़कर सुनाइए-
छुप्पम – छुप्पी          झूलम – ______
पकड़म  – _____            कूदम – ______
उत्तर: छुप्पम – छुप्पी
कूदम – कूदी
झूलम – झूली
पकड़म – पकड़ी

प्रश्न 2: नीचे दिए गए शब्दों के नाम सुनिए –
बताइए, इन नामों की पहली ध्वनि में क्या अंतर है?
उत्तर: शब्दों की पहली ध्वनि में अंतर यह है कि कुछ शब्द “झ”, कुछ “छ” और कुछ “ख” से शुरू होते हैं।

प्रश्न 3: नीचे दिए गए शब्दों को पढ़िए। अब इनमें ‘उ’ ( ु ) या ‘ऊ’ ( ू ) की मात्रा लगाकर नए शब्द बनाइए और लिखिए –

पढ़िए और मिलाइ

उत्तर

प्रश्न: कक्षा के अपने साथियों के साथ मिलकर कविता में दिए गए खेल खेलिए। खेल का चित्र बनाकर अपने परिवार के लोगों को बताइए।
उत्तर: छात्र स्वयं एक चित्र बनाएँ।