12. आलू की सड़क – Textbook Solutions

बातचीत के लिए

प्रश्न 1: बंदर ने कैसे पता लगाया होगा कि भालू कहाँ जा रहा है?
उत्तर: बंदर ने बोरे में से गिरे हुए आलू की मदद से भालू का पता लगाया होगा।


प्रश्न 2: भालू ने बंदर को कोई उत्तर क्यों नहीं दिया होगा?
उत्तर: भालू जल्दी में था इसलिए बंदर को कोई उत्तर नहीं दिया।

प्रश्न 3: यदि रास्ते में पानी होता, तब धप्प की जगह क्या आवाज़ आती?
उत्तर: यदि रास्ते में पानी होता, तब छप्प की आवाज़ आती।

प्रश्न 4: अगर बोरे में छेद नहीं होता, तो कहानी में आगे क्या होता? अपनी कहानी सुनाइए।
उत्तर: अगर बोरे में छेद नहीं होता तो उसमें से आलू न गिरते। फिर बंदर भालू का पता नहीं लगा पाता।

आवाज़ें तरह-तरह की

प्रश्न: हमें आस-पास कई प्रकार की आवाजें सुनाई देती हैं,
जैसे-

  • घंटी बजने पर ‘टन-टन’
  • बादल गरजने पर ‘घड़-घड़’
  • पानी टपकने पर ‘टप-टप’

बताइए, इन वस्तुओं की आवाज़ें कैसी होती हैं –उत्तर:
प्रश्न: सही उत्तर चुनकर लिखिए –
1. बंदर कौन-से पेड़ पर बैठा था? _________________ (पीपल / बेर)
2. भालू कहाँ जा रहा था? ______________________ (नानी के घर / दादी के घर)
3. भालू ने बोरे में क्या रखा था? ______________________ (आलू / मूली)
उत्तर: 1. बंदर पीपल के पेड़ पर बैठा था ।
2. भालू नानी के घर जा रहा था ।
3. भालू ने बोरे में  आलू रखा था।

प्रश्न: नीचे दिए गए चित्रों को वाक्यों के साथ जोड़िए –
उत्तर: 

शब्दों का खेल

प्रश्न 1: ‘ब’ से शुरू होने वाले शब्दों को पहचानिए, अनुमान लगाकर पढ़िए और लिखिए –

उत्तर: ‘ब’ से शुरू होने वाला शब्द- बस्ता।

प्रश्न 2: नीचे दिए गए चित्रों के नाम सुनिए –
बताइए, इन नामों की पहली ध्वनि में क्या अंतर है?
उत्तर: उल्लू, कुरता तथा सुराही के नामों की पहली ध्वनि में ‘उ’ जुड़ा है तथा ऊन, फूल तथा सूरज के नामों की पहली ध्वनि में ‘ऊ’ जुड़ा है।

प्रश्न 3: नीचे दिए गए चित्रों के नाम बताइए और लिखिए –
उत्तर: 
प्रश्न 4: ‘भालू’ शब्द में ‘भा’ और ‘लू’ अक्षर जुड़े हुए हैं। यदि ‘भा’ की जगह ‘का’, ‘ला’, ‘ता’, ‘बा’, ‘शा’ जोडें, तो क्या शब्द बनेगा? इन्हें लिखिए और पढ़कर सुनाइए –उत्तर: 


प्रश्न 5: सबसे बड़े पत्ते में हरा रंग भरिए –
उत्तर: 

10. खतरे में साँप – Textbook Solutions

बातचीत के लिए

प्रश्न 1: साँप वहीं क्यों बैठे रह गए?
उत्तर: साँप वहीं बैठे रह गए क्योंकि वह बंदर की सलाह से खुश नहीं थे और वह सोचते रहे कि क्या करना चाहिए।
प्रश्न 2: आप साँप को क्या सलाह देंगे?
उत्तर: मैं साँप को सलाह दूँगा कि वह भी खतरे से बचने के लिए जल्दी से भागकर सुरक्षित स्थान पर जाएं।

प्रश्न 3: ‘सिर पर पैर रखकर भागने’ का क्या अर्थ है?
उत्तर: सिर पर पैर रखकर भागना यानी बहुत तेज भागना।

रंग भरिए

बिना रंग-भरे चित्र में दिए गए चित्र जैसा रंग भरिए –

उत्तर: छात्र स्वयं रंग भरे।

शब्दों का खेल
आओ ‘र’ पहचानें –

प्रश्न: देखिए और बोलिए ‘र’ से क्या-क्या शब्द हैं –यहाँ कुछ शब्द दिए जा रहे हैं, इनमें से ‘र’ को खोजिए और घेरा लगाइए –
गिलहरी 
    बकरी         रिमझिम     गिरगिट     खरगोश
उत्तर:

प्रश्न: दिए गए अक्षरों को जोड़कर अपने शब्द बनाइए –उत्तर:

कहानी सुनाइए

प्रश्न: नीचे कुछ शब्द और चित्र दिए गए हैं। इनकी सहायता से कोई कहानी बनाइए और कक्षा में सुनाइए –

उत्तर: एक बार एक खरगोश को भूख लगी। वह एक खेत में गया और वहाँ गाजर उखाड़ने की कोशिश की, लेकिन गाजर नहीं उखड़ी। तभी एक भालू वहाँ से गुजरा। खरगोश ने गाजर उखाड़ने में उसकी मदद मांगी। वे दोनों मिलकर गाजर उखाड़ने लगे, लेकिन फिर भी गाजर नहीं उखड़ी। भालू ने कछुए को मदद के लिए बुलाया। अब वे तीनों मिलकर कोशिश करने लगे, लेकिन गाजर फिर भी नहीं उखड़ी। तभी एक चिड़िया वहाँ से गुजरी और उसने यह घटना बंदर को बता दी। अब बंदर भी मदद के लिए आया, लेकिन चारों मिलकर भी गाजर नहीं उखाड़ सके। जब यह घटना एक छोटी लड़की ने सुनी, तो वह उनके पास गई। उसने गाजर के चारों ओर की मिट्टी हटा दी, और अब गाजर आसानी से बाहर आ गई। खरगोश गाजर खाकर बहुत खुश हुआ।

09. वाह, मेरे घोड़े! – Textbook Solutions

शब्दों का खेल

प्रश्न 1: नीचे दिए गए शब्दों को ध्यान से सुनिए। इन शब्दों की पहली और अंतिम ध्वनि पहचानिए –

ऐसे शब्द लिखिए जिनकी अंतिम ध्वनि इन शब्दों (ताल, चाल, दाल, कमाल) जैसी हो।
____________ ____________ ____________
उत्तर: 
बच्चे शिक्षिका की सहायता से शब्दों को सुनेंगे और उसकी पहली तथा अंतिम ध्वनि पहचानने की कोशिश करेंगे।

  • हाल
  • बाल
  • धमाल

प्रश्न 2: ‘त’, ‘घ’, ‘ड़’ की ध्वनि वाले शब्दों को पहचानिए और लिखिए –

08. तीन साथी – Textbook Solutions

बातचीत के लिए

प्रश्न 1: तालाब के पास किसका पेड़ था?
उत्तर: तालाब के पास बेर का पेड़ था।
प्रश्न 2: हाथी ने बेर का पेड़ क्यों हिलाया?
उत्तर: बकरी बेर खाना चाहती थी।

प्रश्न 3: किसी ऐसी घटना के विषय में बताइए जब आपने किसी की सहायता की हो।
उत्तर: एक बार मैंने अपने दोस्त को स्कूल में पढ़ाई में मदद की थी। वह एक विषय में कठिनाई महसूस कर रहा था। मैंने उसे समझाया, और वह अच्छी तरह से समझ गया।

क्या होता अगर…

प्रश्न 1: चिड़िया का बच्चा तालाब में न गिरता।
उत्तर: बकरी तालाब में न जाती।

प्रश्न 2: हाथी तालाब के पास न होता।
उत्तर: बकरी और चिड़िया का बच्चा दोनों पानी में डूब जाते।

चित्र में कितने हाथी?

प्रश्न: कहाँ छुपे हैं सारे हाथी, आओ खोजें मिलकर साथी।
उत्तर: चित्र में दस हाथी हैं।

पहले क्या हुआ?

कहानी में जो-जो हुआ, उन्हें क्रम से अंक दीजिए –
उत्तर: 

शब्दों का खेल

प्रश्न 1: कहानी में आए तीन साथियों के नाम बताइए।
उत्तर: हाथी, बकरी और चिड़िया।

प्रश्न 2: अपने शिक्षक की सहायता से शब्द पढ़िए और बताइए कि इनमें कौन-कौन सी ध्वनियाँ हैं –
उत्तर: बकरी शब्द में ‘ब’, ‘क’ और ‘र’ की ध्वनि है। चिड़िया शब्द में ‘च’, ‘ड़’ और य की ध्वनि है और हाथी शब्द में ‘ह’ और ‘थ’ की ध्वनि है।

प्रश्न 3: नीचे दिए गए शब्दों में ‘ई’ की मात्रा ( ी) लगाइए और पढ़ने का प्रयास कीजिए –उत्तर: 

प्रश्न 4: नीचे दिए गए शब्दों में ‘इ’ की मात्रा (ि) लगाइए और पढ़ने का प्रयास कीजिएउत्तर:

चित्र और बातचीत

प्रश्न: मछली
उत्तर: बच्चे स्वयं करे

झटपट कहिए

प्रश्न: कुछ ऊँट ऊँचा,
कुछ पूँछ ऊँची:
कुछ ऊँचे ऊँट की,
पीठ ऊँची।

आप भी अपने घर में परिवार के लोगों से ऐसी ही झटपट कविता के विषय में जानिए और मित्रों के साथ मिलकर झटपट बोलिए।
उत्तर: 
बच्चे पंक्तियों को जल्दी-जल्दी और सही बोलने का प्रयास करें। ऐसी कुछ और पंक्तियाँ ढूँढ़कर मित्रों के साथ मिलकर झटपट बोलें।

आओ कुछ बनाएँ

प्रश्न: अंगूठे की छाप से आप भी अपनी पसंद के चित्र बनाइए और उनके नाम लिखिए।
उत्तर: बच्चे अँगूठे में रंग लगाकर दिए गए स्थान पर छापें और नमूने के अनुसार भिन्न-भिन्न आकृतियाँ बनाएँ।


प्रश्न: दिए गए चित्रों को पूरा कीजिए और नाम लिखिए।

उत्तर:
मछली

गेंद

06. मिठाई – Textbook Solutions

प्रश्न-उत्तर

प्रश्न 1: किसे खाने में क्या पसंद है? रेखा खींचकर मिलाइए –उत्तर: 

प्रश्न 2: नीचे दी हुई वस्तुओं को पहचानकर उनके नाम बताइए और पढ़ने का प्रयास कीजिए-
उत्तर: छात्र पढ़ने का प्रयास कीजिए।

प्रश्न 3: इस कहानी में कौन-कौन से जानवर हैं? किन्हीं तीन जानवरों के नाम लिखिए
उत्तर: गधा, खरगोश, हाथी

प्रश्न 4: सही या गलत? वाक्यों के सामने (✓) का चिह्न लगाकर बताइए-
(i) गधे ने बिल्ली की बात मान ली। (सही / गलत)
(ii) खरगोश ने आम खाने को कहा। (सही / गलत)
(iii) हाथी ने कुछ नहीं कहा। (सही / गलत)
(iv) सभी ने गधे की सहायता करने का प्रयत्न किया। (सही / गलत)
उत्तर:
(i) 
गधे ने बिल्ली की बात मान ली। (सही)
(ii) खरगोश ने आम खाने को कहा। (गलत)
(iii) हाथी ने कुछ नहीं कहा। (गलत)
(iv) सभी ने गधे की सहायता करने का प्रयत्न किया। (सही)

शब्दों का खेल

प्रश्न: नीचे दी गई कविताओ को पढ़िए –
ईख खेत में बोली,
अपने पास वाली ईख से;
मेरे ऊपर क्यों गिरती हो,
खड़ी रहो ना ठीक से!

– प्रभात

इमली की डाल पर,
बैठी थी चिड़िया;
खा रही थी इमली,
देख रही थी मुनिया।

उत्तर: बच्चे कविताएँ बोल-बोलकर गाएँ। 

खोजें-जानें

प्रश्न: अपनें घर के आस-पास अपने परिवार के लोगों के साथ घूमिए। छोटे-छोटे कीड़ों, मकोड़ों, जानवरों को देखिए। वे क्या करते हैं, क्या खाते हैं, कितने अलग-अलग रंग के हैं आदि विशेषताओं पर ध्यान दीजिए। घर आकर इनके चित्र बनाइए और कुछ शब्द भी लिखना चाहें, तो अवश्य लिखिए। अगले दिन कक्षा में सभी के साथ साझा कीजिए।
उत्तर: बच्चे छोटे-छोटे कीड़े-मकोड़े, जानवरों के क्रियाकलापों को देखकर स्वयं अनुभव करें और स्मरण शक्ति के आधार पर चित्र बनाएँ। विशेषताएँ शब्द लिखकर बता सकते हैं। अपना अनुभव कक्षा में साझा करें।

05. रानी भी – Textbook Solutions

प्रश्न 1: अनुमान लगाकर शब्दों के साथ चित्रों को जोड़िए।

उत्तर: 


प्रश्न 2: एक बार फिर से अनुमान लगाकर अपने शिक्षक के साथ ‘रानी भी’ कहानी को पढ़िए।
उत्तर: बच्चे शिक्षिका की सहायता से कहानी पढ़ें।

प्रश्न 3: यह कहानी दो बहनों की है। उनके नाम बताइए।
उन दोनों बहनों के नाम लिखिए।

उत्तर: रमा और रानी।
बच्चे बिंदुओं पर पेंसिल चलाकर नाम लिखें।

प्रश्न 4: क्या रानी रमा के साथ स्कूल गई?उत्तर: [×] हाँ। रानी रमा के साथ स्कूल गई।
             [✓] नहीं। रानी रमा के साथ स्कूल नहीं जा पाई।

बातचीत के लिए

प्रश्न 1: रानी रमा के साथ स्कूल क्यों जाना चाहती थी?
उत्तर: रानी हमेशा रमा के साथ रहती है। इसलिए वह उसके साथ स्कूल भी जाना चाहती है ताकि वहाँ भी उसके साथ रहे।

प्रश्न 2: माँ ने रानी को स्कूल क्यों नहीं जाने दिया?
उत्तर: छोटी होने के कारण माँ ने रानी को स्कूल नहीं जाने दिया।

खोजें-जानें

अपने परिवार के लोगों से बातचीत कीजिए और जानिए कि उनका स्कूल कैसा था। उनके स्कूल का चित्र उनकी सहायता से बनाइए और कक्षा में सभी के साथ साझा कीजिए।
यह भी साझा कीजिए कि आपको उनके स्कूल में और अपने स्कूल में क्या अंतर दिखाई देता है?
उत्तर: बच्चे अपने बड़ों से उनके स्कूल के बारे में जानें और उनकी सहायता से उनके स्कूल का चित्र बनाइए। प्राप्त जानकारी के आधार पर उनके और अपने स्कूल में अंतर पर विचार करें। अपने विचार कक्षा में साझा करें।

शब्दों का खेल

प्रश्न 1: नीचे दिए गए शब्दों को सुनिए। बताइए कि पहली ध्वनि कौन-सी है। दूसरी ध्वनि कौन-सी है।उत्तर: शिक्षिका शब्द की प्रत्येक ध्वनि पर बल देकर शब्दों का उच्चारण करें और बच्चों से भी अनुकरण वाचन .करवाएँ। फिर शब्दों की पहली और दूसरी ध्वनि पूछें।

प्रश्न 2: नीचे दिए गए अक्षरों की ध्वनि पहचानने और लिखने का अभ्यास कीजिए।
न – ____________________
क – ____________________
म – ____________________
प – ____________________
र – ____________________
ल – ____________________

उत्तर:  न – नाना
क – काका
म – मामा
प – पापा
र – रानी
ल – लाल

प्रश्न 3: नीचे दी गई ध्वनियों को सुनिए।बताइए क, प, न, म, र और ल के अतिरिक्त आपको कौन-सी ध्वनि सुनाई दे रही है?
उत्तर: ‘आ’ की ध्वनि सुनाई दे रही है।

प्रश्न 4: अब ‘आ’ लिखने का प्रयास कीजिए।
आ ____________________ ____________________ ____________________
उत्तर: आ आ आ आ

प्रश्न 5: नीचे दिए गए चित्रों के नाम लिखिए और पढ़ने का प्रयास कीजिए –उत्तर: 

चित्रकारी और लेखनप्रश्न: माँ, पिता, मामा, मामी, नाना, नानी, मित्र, दीदी, भैया आदि का कोई चित्र बनाइए। चित्रों के साथ कुछ शब्द लिखने का प्रयास भी कीजिए-

उत्तर: 

शब्दों का खेल

प्रश्न: दिए गए अक्षरों को जोड़कर

अपने शब्द बनाइए-

उत्तर: 
(i) नाना
(ii) काम
(iii) नाम
(iv) पान
(v) दाल
(vi) माला
(vii) काला
(viii) नल
(ix) कार
(x) पर
बच्चे अपने मन, से भी अन्य शब्द बना सकते हैं।

प्रश्न और पहेली

प्रश्न: मेरे पिता के पिता, मेरे ________
मेरी सहेली बड़ी प्यारी, उसका नाम बूझो तो जानें
मेरे नाम का उल्टा उसका नाम, मै हूँ नीरा, तो वो है __________
‘नीना की नानी’ का उल्टा है ____________
उत्तर: मेरे पिता के पिता, मेरे दादा जी
मेरी सहेली बड़ी प्यारी, उसका नाम बूझो तो जानें
मेरे नाम का उल्टा उसका नाम, मै हूँ नीरा, तो वो है रानी
‘नीना की नानी’ का उल्टा है नीना की नानी

04. रीना का दिन – Textbook Solutions

बातचीत के लिए

प्रश्न 1: रीना सुबह अपनी सहेली से मिलने पर क्या कहती है?
उत्तर: रीना सुबह अपनी सहेली से मिलने पर सुप्रभात कहती है।

प्रश्न 2: रीना की दादी रात को सोने से पहले मीना से क्या कहती हैं?
उत्तर: रीना की दादी रात को सोने से पहले मीना से शुभरात्रि कहती हैं।

प्रश्न 3: आप क्या कहकर बड़ों का अभिवादन करते हैं?
उत्तर: बच्चे अपने बड़ों से अभिवादन के लिए अपनी मातृभाषा में जिन शब्दों का प्रयोग करते हैं वे बताएँ; जैसे- नमस्ते, आदाब, सत श्री अकाल, हैलो आदि।

प्रश्न 4: घर पर जब कोई अतिथि आते हैं, तो आप क्या कहकर उनका स्वागत करते हैं?
उत्तर: बच्चे अपनी मातृभाषा में जिन स्वागत-शब्दों का प्रयोग करते हैं वे बताएँ; जैसे- वेलकम, आइए बैठिए आदि।

प्रश्न 5: अगर आपको रास्ते में कोई परिचित जन मिल जाएँ, तो आप क्या कहते हैं?
उत्तर: बच्चे अपनी मातृभाषा में उत्तर दें; जैसे- कैसे/कैसी हैं आप; आइए घर चलिए; आदि।

खोजें-जानें

प्रश्न: पता कीजिए कि आपके सहपाठियों के घर पर अभिवादन कैसे करते हैं?
अभिनय सहित समझाइए कि आप-

  • मंजन कैसे करते हैं?
  • कैसे नहाते हैं?
  • बाल कैसे बनाते हैं?
  • खाना कैसे खाते हैं?
  • हाथ कैसे धोते हैं?”
  • कैसे सोते हैं?

उत्तर: बच्चे अपने सहपाठियों से कक्षा में बातचीत करें।
बच्चे अभिनय द्वारा मंजन करना, नहाना, बाल बनाना, खाना, हाथ धोना, सोना आदि क्रियाओं को दर्शाएँ।

खेल-खेल में

प्रश्न: मिट्टी से ‘घर-घर’ खेल की चीजें बनाइए, जैसे- चूल्हा, थाली, कटोरी आदि। अब अपने मित्रों के साथ मिलकर ‘घर-घर’ खेलिए।
उत्तर: बच्चे मिट्टी से ‘घर- घर’ खेल-खेलने का सामान स्वयं बनाएँगे-बर्तन, फ़र्नीचर, चूल्हा आदि।

सबके घर

प्रश्न: रेखा खींचकर पशु-पक्षियों को उनके घर तक पहुँचाइए।

उत्तर: 

चित्रकारी और लेखन

प्रश्न: आपको अपने घर में क्या-क्या अच्छा लगता है और क्यों? चित्रों की सहायता से बताइए। इन शब्दों में से आप अपने चित्र के लिए कुछ शब्द चुन सकते हैं- रसोई, कमरा, बरामदा, आँगन, छज्जा, छत, माँ, पिता, दादी, दादा, कहानी, खीर, दूध आदि।उत्तर: 

सोचिए और बताइए

प्रश्न: आप घर में कौन-कौन से काम करते हैं? सही का चिह्न लगाइए।
हाथ हैं मेरे छोटे-छोटे,
काम करूँ मैं बड़े-बड़े।
साभार – एकलव्य
उत्तर: 

03. दादा-दादी – Textbook Solutions

प्रश्न 1: इस कविता में दादा और दादी की जगह नाना और नानी कहकर कविता को फिर से गाइए।
उत्तर: शिक्षिका बच्चों को सुझाए गए शब्द बदलकर अपनी कविता रचने और सुनाने के लिए प्रेरित करें। बच्चों का ध्यान तुकवाले शब्दों की ओर भी दिलवाएँ; जैसे-दादी के साथ ‘खादी’ की तुक बैठती है, वैसे ही नानी के साथ कहानी, पानी, रानी आदि शब्दों की तुक बैठेगी। बच्चों द्वारा रची गई कविता इस प्रकार हो सकती है।
एक हमारे नाना जी हैं,
एक हमारी नानी।
दोनों ही कहते रहते हैं,
अपनी कोई कहानी।
नानी गाना गाया करतीं,
नाना जी मुसकाते
कभी-कभी नाना जी भी,
कोई गाना गाते

झटपट कहिए

अप्पू के अप्पा, अप्पम लेने
अनोखे अनंतनगर आए।

घर-घर, घड़ी-घड़ी घड़ी घूमती।

उत्तर: बच्चे बार-बार बोलकर अभ्यास करें।

शब्दों का खेल

प्रश्न 1: ‘अप्पू अप्पा अप्पम’ की तरह ‘अ’ की जगह ‘म’, ‘न’, ‘द’ की ध्वनि से शब्द बनाकर सुनाइए।
उत्तर: बच्चे सुझावित वाक्यांश अप्पू अप्पा अप्पम में शुरू की ध्वनि ‘अ’ की जगह म, न, द लिखकर नए शब्द बनाकर बोलें; जैसे-

  • म: मप्पू, मप्पा, मप्पम
  • न: नप्पू, नप्पा, नप्पम
  • द: दप्पू, दप्पा, दप्पम

प्रश्न 2: निम्नलिखित शब्दों को सुनकर उनमें आई ध्वनियों की संख्या बताइए।
दादा, दादी, नानी, नाना, मामा, मामी, दनादन, अपना, अनार, नमन।
उत्तर:
 शब्दों में ध्वनियों की संख्या –

  • द: छह बार
  • अ: दो बार
  • न: दस बार
  • प: एक बार
  • म: पाँच बार
  • र: एक बार

प्रश्न 3: बोल मेरी मछली, कितना पानी?
नीचे दिए गए चित्र को देखकर मछलियों की संख्या बताइए।
उत्तर: चित्र में चार मछलियाँ दिखाई दे रही हैं।

आओ सुनें

प्रश्न 1: अपना, अनार
इन शब्दों में पहली ध्वनि कौन-सी है?
उत्तर: अपना, अनार शब्दों की पहली ध्वनि है – अ।

प्रश्न 2: जिन शब्दों की पहली ध्वनि ‘अ’ है, उनके आगे सही (✓) का चिह्न लगाइए।उत्तर:

खोजें-जानें

प्रश्न: ‘दादा-दादी’ और ‘नाना-नानी’ कविताओं को अपने परिवार के किसी सदस्य को सुनाएँ। उनसे ‘परिवार’ और ‘घर’ से जुड़ी कोई कविता या कहानी पूछें और सुनाने के लिए कहें।
उत्तर: बच्चे अपने ‘परिवार’ या ‘घर’ से जुड़ी कविता / कहानी अपने घर के बड़ों से सुनें और कक्षा में मित्रों के साथ साझा करें।

01. मीना का परिवार – Textbook Solutions

बातचीत के लिए

प्रश्न 1: इस कहानी में कौन-कौन है?
उत्तर: इस कहानी में मीना, उसके दादा, दादी, माता, पिता, चाचा जी और उसका छोटा भाई है।

प्रश्न 2: मीना के भाई का नाम क्या है?
उत्तर:  मीना के छोटे भाई का नाम दिवाकर है।


​प्रश्न 3: आप अपने घर में कहाँ-कहाँ छिप सकते हैं?
उत्तर: बच्चे घर में छिपने की विभिन्न जगहों के नाम बता सकते हैं; जैसे- दरवाज़े के पीछे, बालकनी में, छत की सीढ़ियों के नीचे, छत पर पड़े टीन के पीछे, बगीचे में लगे पेड़ के पीछे, मेज़ या चारपाई के नीचे आदि।

प्रश्न 4: “एक, दो, तीन, चार
चाचाजी हमको करते प्यार।”
चाचा की जगह दादा, नाना, नानी और अपने परिवार के अन्य लोगों के लिए इन पंक्तियों को गाइए।
उत्तर: बच्चे परिवार के अलग-अलग सदस्यों के लिए ये पंक्तियाँ गा सकते हैं; जैसे –
एक, दो, तीन, चार
दादा जी हमको करते प्यार
या
एक, दो, तीन, चार
नानी जी हमको करतीं प्यार
इसी प्रकार सभी सदस्यों के लिए पंक्तियाँ बनाकर बच्चों से गाने को कहा जाए।

शब्दों का खेल

प्रश्न 1: इस कहानी में दिवाकर, दादाजी और दादीजी हैं। आँखें बंद करके इन शब्दों को बोलिए। इनकी पहली ध्वनि बताइए।
उत्तर: बच्चे आँखें बंद करके दिवाकर, दादाजी, दादीजी, बार-बार बोलेंगे और इन शब्दों की पहली ध्वनि ‘द’ की पहचान करेंगे।

प्रश्न 2: ‘द’ से शुरू होने वाले कुछ और शब्द बताइए।
उत्तर‘द’ से शुरू होने वाले शब्द- दरवाजा, दवात, दो, दाँत, दाल, दवा आदि हैं।

प्रश्न 3: नीचे दिए हुए शब्दों को लिखिए।उत्तर: बच्चे बिंदुओं पर पेंसिल फिराकर लिखें- दादा, दादी
 – – – दादा – – – दादी – – –

प्रश्न 4: इस कहानी में ‘दादा’ और ‘दादी’ शब्दों को पहचानकर उन पर घेरा लगाइए।
उत्तर: शिक्षिका बच्चों को पाठ के मौन पठन के लिए कहें। बच्चे कहानी में जितनी बार भी ‘दादा’ और ‘दादी’ शब्द आए हैं, उन पर घेरा लगाएँ।

प्रश्न 5: यह कहानी मीना के परिवार के बारे में है। नीचे ‘मीना’ शब्द लिखने का प्रयास कीजिएउत्तर: बच्चे बिंदुओं पर पेंसिल चलाएँ और मीना लिखने का अभ्यास करें।
मीना — मीना — मीना

प्रश्न 6: नीचे दिए गए शब्दों को पढ़ने और लिखने का प्रयास कीजिए।उत्तर: बच्चे दिए गए ‘शब्दों को बोल-बोलकर पढ़ेंगे और बिंदुओं पर पेंसिल चलाकर लिखने का अभ्यास करेंगे-
नाना — नानी — मामा — मामी — दादा — दादी — दीदी — माँ

प्रश्न 7: नीचे दिए गए चित्रों के नाम बताइए और पढ़िए।

उत्तर: शिक्षिका बच्चों को चित्र पहचानकर नाम बोलने को कहें। फिर चित्र के नीचे लिखे नाम को पढ़ने के लिए कहें। चित्र पहचान न पाने की स्थिति में संकेत द्वारा पहचान करवाएँ।

पहेली

दो बच्चे अपने स्कूल का रास्ता भूल गए हैं। स्कूल तक पहुँचने में उनकी सहायता कीजिए-

उत्तर: छात्र स्वयं प्रयास करें।