प्रश्न 1. दिए गए शब्दों में से सही शब्द चुनकर कविता की पंक्तियों को पूरा कीजिए| (i) हवा ____________ लाती सर सर । (झगड़कर / पकड़कर) (ii) छाए जैसे ____________ कंबल । (नीले / काले) (iii) नन्हें जल-कण, गए ____________ बन। (भाप / माप) (iv) बादल बरसे, ____________ आई। (सावन / बरसा ) (v) अँधियारे में ____________ दिखाए। (राह / जहाँ)
प्रश्न 2. दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (i) खुश होकर गाना कौन गाता है? (ii) कविता में ठंडक किसने पाई? (iii) आसमान में कैसे बादल आकर छाए?
प्रश्न 3. दिए गए शब्दों के समान अर्थ वाले एक-एक शब्द लिखिए। (i) आसमान ____________ (ii) हवा ____________ (iii) हाथी ____________ (iv) बरसा ____________ (v) घोड़ा ____________
प्रश्न 1: दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाइए। (i) बच्चे ने किससे बड़ा छाता माँगा था? (क) दादी से (ख) अम्मा से (ग) दयाल चाचू से (घ) सलीम से
(ii) सबसे बड़ा छाता कितनी बार बदलने का प्रयास हुआ? (क) एक बार (ख) दो बार (ग) तीन बार (घ) चार बार
(iii) कितने लोग छाते के अंदर आए थे? (क) चार (ख) पांच (ग) सात (घ) बहुत सारे
(iv) सबसे बड़ा छाता किसके लिए बनाया जाएगा? (क) टिल्लू (ख) दादी (ग) सभी लोग (घ) सलीम
प्रश्न 2: कहानी में बारिश के दौरान क्या हो रहा था? (i) कहानी में बारिश के दौरान क्या हो रहा था? (ii) बच्चा किसके पास छाता लेकर गया था? (iii) बच्चा छाते में किसे बुलाता है? (iv) बच्चा बड़ा छाता क्यों चाहता था? (v) दयाल चाचू ने बच्चा से क्या कहा था? (vi) बच्चा बड़ा छाता बनाने के बाद किसे अपने साथ रखना चाहता है?
प्रश्न 1. दिए गए शब्दों से कविता की पंक्तियों को पूरा कीजिए। कहाँ, कहीं, मछुआरे, अचंभा, देखा, जाल, सबने, चंदा
(i) गिरे ताल में ___________ मामा। (ii) सबने देखा ___________ देखा। (iii) फँसे ___________ में चंदा मामा। (iv) सबने ___________ सबने देखा । (v) सबने देखा एक ___________। (vi) ___________ ने जाल समेटा । (vii) ___________ नहीं थे चंदा मामा | (viii) ___________ गए जी चंदा मामा
प्रश्न 2. दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (i) चंदा मामा कहाँ गिरे ? (ii) चंदा मामा किसमें फँसे ? (iii) जाल किसने समेटा ? (iv) कविता में अचंभा का अर्थ क्या है? (v) कविता में ताल का अर्थ क्या है?
प्रश्न 3. नीचे दिए हुए किस वाक्य में ‘ अचंभा’ शब्द का सही प्रयोग हुआ है। सही कथन पर (✓) तथा गलत कथन पर (✗) का निशान लगाइए। (i) यह देखकर अचंभा हुआ कि मुर्गा अंडा देता है। (ii) यह देखकर अचंभा हुआ कि चलती ट्रेन के सामने आने पर भी व्यक्ति को बिल्कुल भी चोट नहीं आई। (iii) यह देखकर अचंभा हुआ कि गाय दूध देती है। (iv) यह देखकर अचंभा हुआ कि रात में तारे दिखते हैं।
प्रश्न 4. जो मूर्ति बनाता है उसे मूर्तिकार कहते हैं। इन्हें क्या कहते हैं? सोचकर बताइए । (i) जो सोने के आभूषण बनाता है। (ii) जो लोहे की चीजें बनाता है। (iii) जो मिट्टी के बर्तन बनाता है। (iv) जो लकड़ी के सामान बनाता है। (v) जो मकान बनाता है। (vi) जो शिकार करता है।
प्रश्न 1: दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाइए। (i) चंदा मामा कब दिखाई देते हैं? (क) शाम को (ख) सुबह (ग) रात को (घ) दोपहर को
(ii) चंदा मामा क्यों रूठ जाएँगे? (क) बादल के आने पर (ख) खीर – पुए नहीं खिलाने पर (ग) बच्चों के सो जाने पर (घ) मम्मी के डाँटने पर
(iii) बादल के आने पर बच्चा किसे नहीं देख पा रहा था ? (क) सूरज को (ख) चंदा मामा को (ग) बरसात को (घ) घर को
(iv) बादल चंदा मामा के पास क्यों आए थे? (क) खेलने के लिए (ख) गपशप करने के लिए (ग) खाना खिलाने के लिए (घ) रोशनी करने के लिए
प्रश्न 2: दिए गए शब्दों से रिक्त स्थान भरिए । (i) आकाश में चारों तरफ कितना ___________ है। (अँधेरा / सन्नाटा) (ii) चंदा मामा ___________ जाएँगे। (बिगड़/रूठ) (iii) बच्चा चंदा मामा को ___________ भी नहीं पा रहा है। (देख / सुला) (iv) बादल दो मिनट चंदा से ___________ कर रहा था। (गपशप / चुगली) (v) चंदा मामा ___________ रहे हैं। (महक / मुस्कुरा)
प्रश्न 3: दिए गए वाक्यों को सही क्रम में लिखिए। (i) चारों तरफ आकाश में कितना अँधेरा है। (ii) देख मैं मामा चंदा को पा रहा भी नहीं । (iii) गोल-गोल चंदा मामा चेहरे वाले, आओ ना! (iv) आप बादल जी जाइए ना!
प्रश्न 1: दिए गए शब्दों से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए ।
(i) उगता ______ जिधर सामने (ii) उधर खड़े हो ______ करके तुम (iii) ठीक सामने ______ होता (iv) और पीठ पीछे है ______ (v) बायीं ओर दिशा ______ की (vi) ______ ओर तुम्हारे ______ (vii) चार ______ होती हैं यों (viii) पूरब ______ उत्तर ______
प्रश्न 1: दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाइए । (i) एक दिन सब क्या खेल रहे थे? (क) पकड़म-पकड़ी (ख) कबड्डी (ग) छुपन-छुपाई (घ) चोर – सिपाही
(ii) दरवाजे के पीछे कौन मिल गया ? (क) बबली (ख) मोहित (ग) नाजिया (घ) मारिया
(iii) मारिया कहाँ मिली? (क) आँगन में (ख) छत पर (ग) पलंग के नीचे (घ) दादाजी के पीछे
(iv) जीत आँगन में किसे ढूंढने लगा ? (क) मारिया (ख) बबली (ग) नाजिया (घ) मोहित
प्रश्न 2: दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (i) जीत कहाँ तक गिनकर सबको ढूँढने निकला ? (ii) जीत ने किस किसको ढूँढ निकाला ? (iii) नाजिया कहाँ छुपी हुई थी ? (iv) नाजिया के धप्पा बोलने के बाद जीत ने क्या किया?
प्रश्न 3: दिए गए शब्दों के उल्टे अर्थ लिखिए। (i) जीत __________ (ii) ऊपर __________ (iii) बाहर __________ (iv) पीछे __________ (v) दिन __________शब्दों का खेल
प्रश्न 4: नीचे दिए गए शब्दों के अंतिम वर्ण से शुरू होने वाले शब्द बनाइए ।
प्रश्न 1: दिए गए शब्दों से रिक्त स्थानों को भरिए । (i) बबली ने कपड़े, कागज और पन्नियों को ______________ एक गोला बनाया। (मिलाकर/रगड़कर) (ii) जीत ने ______________ उठाया। (बल्ला/कपड़ा) (iii) गेंद खुलकर ______________ में फैल गई। (हवा/जमीन) (iv) बबली ने उछलकर एक ______________ पकड़ लिया। (कपड़ा / बल्ला) (v) गोले को सुतली से ______________ दिया। ( जकड़ / कस) (vi) बबली ______________ का टुकड़ा भी ले आई। (पुतली / सुतली) (vii) बबली ने ______________ खेलने के लिए कहा। ( पकड़म-पकड़ी/क्रिकेट)
प्रश्न 2: दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (i) जीत और बबली ने कौन-कौन से खेल खेले?
(ii) गेंद किसके आँगन में चली गई? (iii) ताला किसके घर लगा हुआ था ? (iv) बबली ने गेंद कैसे बनाई ?
(v) जीत के जोर से बल्ला घुमाने पर क्या हुआ?देखिए और मिलाइए
प्रश्न 3: खेलों के नाम को उसके लिए आवश्यक वस्तुओं से मिलाइए
प्रश्न 1: दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाइए । (i) शेर किस तरह चला जा रहा था ? (क) शेर मतवाली चाल से चला जा रहा था । (ख) शेर क्रोध में चला जा रहा था । (ग) शेर आराम करते हुए चला जा रहा था । (घ) शेर बहुत तेजी से चला जा रहा था ।
(ii) किसकी पूँछ शेर के पंजे के नीचे आ गई थी ? (क) चूहे की पूँछ (ख) हाथी की पूँछ (ग) लोमड़ी की पूँछ (घ) कुत्ते की पूँछ
(iii) चूहा फुदककर कहाँ चला गया ? (क) जंगल में (ख) खेतों में (ग) झाड़ियों में (घ) पहाड़ों में
प्रश्न 2: दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (i) जाल किसने बिछाया ? और क्यों ? (ii) शेर की सहायता के लिए कौन आया ? (iii) चूहे ने जाल कैसे काटा ? (iv) अचानक शेर को क्या सुनाई दिया? (v) चूहा शेर की सहायता करने क्यों आ गया?
प्रश्न 3: सही कथन पर (✓) तथा गलत कथन पर (✗) का निशान लगाइए। (i) शेर पिंजरे में बंद हो गया। (ii) हाथी ने शेर की मदद की। (iii) शेर जोर-जोर से दहाड़ने लगा ।
(iv) शेर जंगल का राजा है।
प्रश्न 4: दिए गए रिक्त स्थानों में उचित शब्द भरिए । (i) शेर __________ हो गया (आजाद/मोटा) (ii) सभी पशु-पक्षियों ने __________ सुनी। (दहाड़ / चमक) (iii) चूहा अपने पैने दाँतों से __________ कुतरने लगा। (जाल / पिंजरा ) (iv) शेर ने अपना __________ हटाया। (पैर/टाँग)
प्रश्न 5: कहानी की सहायता से शुद्ध शब्दों पर (✓) का निशान लगाइए।
प्रश्न 1: दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाइए । (i) सोमारू और कमली कहाँ घूमने गए ? (क) जंगल में (ख) पाठशाला में (ग) विदेश में (घ) मेले में
(ii) लौटते समय सोमारू और कमली को क्या दिखी ? (क) भैंस (ख) गाय (ग) शेरनी (घ) बकरी
(iii) कमली और सोमारू ने नदी से पानी लाकर किसे दिया? (क) गाय को (ख) मेंढक को (ग) घास को (घ) बादल को
(iv) कमली और सोमारू क्या पीकर घर गए थे? (क) दूध (ख) जूस (ग) शरबत (घ) पानी
प्रश्न 2: रिक्त स्थानों की पूर्ति सही शब्द भरकर कीजिए । (i) नदी तो _________________________ हुई पड़ी थी । ( गीली / सूखी) (ii) मुझे हरी-हरी _________________________ खिलाओ तो मैं दूध दूँ। (मिर्च, घास) (iii) बादल आए और झूमकर _________________________ । (नाचे/ बरसे) (iv) गाय ने घास खाकर _________________________ दिया। (दूध / छाछ)
प्रश्न 3: दिए गए निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (i) बच्चे किसे पत्थर मारते हैं? (ii) बादल किसकी आवाज सुनकर आए और झूमकर बरसे ?
(iii) नदी क्यों सूखी पड़ी हुई थी ?
प्रश्न 4: किसने कहा ? (i) मुझे हरी-हरी घास खिलाओ तो मैं दूध दूँ। _________________________ (ii) मुझे पानी दो तो मैं खाने लायक बनूँ । _________________________ (iii) बरसात हो तो मुझे पानी मिले। _________________________ (iv) मेंढक टर्र-टर्र बोले तब तो हम बरसे। _________________________ (v) बच्चे हमें पत्थर मारते हैं। _________________________ शब्दों का खेल
प्रश्न 6: ‘ड’,’ड़’,’ढ़’, ‘ढ’ वाले तीन-तीन शब्द बनाकर लिखिए । (i) ‘ड’ वाले शब्द _____________ _____________ _____________ (ii) ‘ड’ वाले शब्द _____________ _____________ _____________ (iii) ‘द’ वाले शब्द _____________ _____________ _____________ (iv) ‘ढ’ वाले शब्द _____________ _____________ _____________
प्रश्न 7: सवेरा होते ही आपको क्या-क्या दिखाई देता है? दिए गए शब्दों में से छाँटकर गोला बनाइए ।