प्रश्न 1: दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाइए। (i) बच्चे ने किससे बड़ा छाता माँगा था? (क) दादी से (ख) अम्मा से (ग) दयाल चाचू से (घ) सलीम से
उत्तर: (ग) दयाल चाचू से
(ii) सबसे बड़ा छाता कितनी बार बदलने का प्रयास हुआ? (क) एक बार (ख) दो बार (ग) तीन बार (घ) चार बार
उत्तर:(घ) चार बार
(iii) कितने लोग छाते के अंदर आए थे? (क) चार (ख) पांच (ग) सात (घ) बहुत सारे
उत्तर: (घ) बहुत सारे
(iv) सबसे बड़ा छाता किसके लिए बनाया जाएगा? (क) टिल्लू (ख) दादी (ग) सभी लोग (घ) सलीम
उत्तर: (घ) सलीम
प्रश्न 2: कहानी में बारिश के दौरान क्या हो रहा था? (i) कहानी में बारिश के दौरान क्या हो रहा था?
उत्तर: बारिश के दौरान घर में टप-टप और आंगन में छप-छपाक हो रहा था। पूरा शहर गीला और सर्द हो गया था, लेकिन बच्चा और उसके दोस्त छाते के अंदर सूखे और गरम थे।
(ii) बच्चा किसके पास छाता लेकर गया था?
उत्तर:बच्चा दयाल चाचू के पास बड़ा छाता लेकर गया था, ताकि ज्यादा लोग उसमें समा सकें।
(iii) बच्चा छाते में किसे बुलाता है?
उत्तर: बच्चा छाते में टिल्लू को बुलाता है ताकि वह भी बारिश से बच सके और सूखा रहे।
(iv) बच्चा बड़ा छाता क्यों चाहता था?
उत्तर: बच्चा चाहता था कि बहुत सारे लोग एक साथ छाते के अंदर समा सकें और सब सूखे और गरम रहें।
(v) दयाल चाचू ने बच्चा से क्या कहा था?
उत्तर: दयाल चाचू ने कहा था कि अब बहुत बड़ा छाता नहीं बन सकता, लेकिन बच्चा बड़ा होकर दुनिया का सबसे बड़ा छाता बनाएगा, जो बारिश में पूरे शहर को छुपा सकेगा।
(vi) बच्चा बड़ा छाता बनाने के बाद किसे अपने साथ रखना चाहता है?
उत्तर: बच्चा चाहता है कि वह अपना सबसे बड़ा छाता बनाए, जिसमें सभी लोग जैसे टिल्लू, सलीम, अम्मा, दयाल चाचू, राकेश, हामिद, हरमीत, शलीन और सनत सब सुरक्षित और सूखे रहें।
पाठ पर आधारित प्रश्न प्रश्न 1. दिए गए शब्दों से कविता की पंक्तियों को पूरा कीजिए । कहाँ, कहीं, मछुआरे, अचंभा, देखा, जाल, सबने, चंदा (i) गिरे ताल में ___________ मामा।
उत्तर: चंदा
(ii) सबने देखा ___________ देखा।
उत्तर: सबने
(iii) फँसे ___________ में चंदा मामा।
उत्तर: जाल
(iv) सबने ___________ सबने देखा ।
उत्तर: देखा
(v) सबने देखा एक ___________।
उत्तर: अचंभा
(vi) ___________ ने जाल समेटा ।
उत्तर: मछुआरे
(vii) ___________ नहीं थे चंदा मामा |
उत्तर: कहीं
(viii) ___________ गए जी चंदा मामा
उत्तर: कहाँ
प्रश्न 2. दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (i) चंदा मामा कहाँ गिरे ?
उत्तर: चंदा मामा ताल में गिरे।
(ii) चंदा मामा किसमें फँसे ?
उत्तर: चंदा मामा जाल में फँसे।
(iii) जाल किसने समेटा ?
उत्तर: जाल मछुआरे ने समेटा।
(iv) कविता में अचंभा का अर्थ क्या है?
उत्तर:कविता में अचंभा का अर्थ आश्चर्य की बात या हैरानी है।
(v) कविता में ताल का अर्थ क्या है?
उत्तर: कविता में ताल का अर्थ तालाब है।
प्रश्न 3. नीचे दिए हुए किस वाक्य में ‘ अचंभा’ शब्द का सही प्रयोग हुआ है। सही कथन पर (✓) तथा गलत कथन पर (✗) का निशान लगाइए। (i) यह देखकर अचंभा हुआ कि मुर्गा अंडा देता है।
उत्तर: ✗
(ii) यह देखकर अचंभा हुआ कि चलती ट्रेन के सामने आने पर भी व्यक्ति को बिल्कुल भी चोट नहीं आई।
उत्तर: ✓
(iii) यह देखकर अचंभा हुआ कि गाय दूध देती है।
उत्तर: ✗
(iv) यह देखकर अचंभा हुआ कि रात में तारे दिखते हैं।
उत्तर: ✗
प्रश्न 4. जो मूर्ति बनाता है उसे मूर्तिकार कहते हैं। इन्हें क्या कहते हैं? सोचकर बताइए । (i) जो सोने के आभूषण बनाता है।
प्रश्न 1: दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाइए। (i) चंदा मामा कब दिखाई देते हैं? (क) शाम को (ख) सुबह (ग) रात को ✓ (घ) दोपहर को उत्तर: (ग) रात को
(ii) चंदा मामा क्यों रूठ जाएँगे? (क) बादल के आने पर ✓ (ख) खीर – पुए नहीं खिलाने पर (ग) बच्चों के सो जाने पर (घ) मम्मी के डाँटने पर उत्तर: (क) बादल के आने पर
(iii) बादल के आने पर बच्चा किसे नहीं देख पा रहा था ? (क) सूरज को (ख) चंदा मामा को ✓ (ग) बरसात को (घ) घर को उत्तर: (ख) चंदा मामा को
(iv) बादल चंदा मामा के पास क्यों आए थे? (क) खेलने के लिए (ख) गपशप करने के लिए ✓ (ग) खाना खिलाने के लिए (घ) रोशनी करने के लिए उत्तर: (ख) गपशप करने के लिए
प्रश्न 2: दिए गए शब्दों से रिक्त स्थान भरिए । (i) आकाश में चारों तरफ कितना ___________ है। (अँधेरा / सन्नाटा) (ii) चंदा मामा ___________ जाएँगे। (बिगड़/रूठ) (iii) बच्चा चंदा मामा को ___________ भी नहीं पा रहा है। (देख / सुला) (iv) बादल दो मिनट चंदा से ___________ कर रहा था। (गपशप / चुगली) (v) चंदा मामा ___________ रहे हैं। (महक / मुस्कुरा) उत्तर: (i) आकाश में चारों तरफ कितना अँधेरा है। (ii) चंदा मामा रूठ जाएँगे। (iii) बच्चा चंदा मामा को देख भी नहीं पा रहा है। (iv) बादल दो मिनट चंदा से गपशप कर रहा था। (v) चंदा मामा मुस्कुरा रहे हैं।
प्रश्न 3: दिए गए वाक्यों को सही क्रम में लिखिए। (i) चारों तरफ आकाश में कितना अँधेरा है। उत्तर: आकाश में चारों तरफ कितना अँधेरा है।
(ii) देख मैं मामा चंदा को पा रहा भी नहीं । उत्तर: मैं चंदा मामा को देख भी नहीं पा रहा ।
(iii) गोल-गोल चंदा मामा चेहरे वाले, आओ ना! उत्तर: गोल-गोल चेहरे वाले चंदा मामा, आओ ना !
(iv) आप बादल जी जाइए ना! उत्तर: बादल जी आप जाइए ना !
प्रश्न 1: दिए गए शब्दों से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए ।
(i) उगता ______ जिधर सामने (ii) उधर खड़े हो ______ करके तुम (iii) ठीक सामने ______ होता (iv) और पीठ पीछे है ______ (v) बायीं ओर दिशा ______ की (vi) ______ ओर तुम्हारे ______ (vii) चार ______ होती हैं यों (viii) पूरब ______ उत्तर ______ उत्तर: (i) उगता सूरज जिधर सामने (ii) उधर खड़े हो मुँह करके तुम (iii) ठीक सामने पूरब होता (iv) और पीठ पीछे है पश्चिम (v) बायीं ओर दिशा उत्तर की (vi) दायीं, दक्षिण ओर तुम्हारे (vii) चार दिशाएँ होती हैं यों (viii) पूरब व पश्चिम, दक्षिण
प्रश्न 2: दिशाएँ कितनी होती हैं ? नाम लिखिए। उत्तर: दिशाएँ चार होती हैं- पूर्व, पश्चिम, उत्तर व दक्षिण ।
(क) हाथी ______ चला रहा था। पीछे ______ बैठी थी, झूम रहा था हवा में ______ चींटी ______ से ऐंठी थी। उत्तर: (क) हाथी साइकिल चला रहा था। पीछे हाथी बैठी थी, झूम रहा था हवा में शान चींटीचिंटीसे ऐंठी थी।
प्रश्न 1: दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाइए । (i) एक दिन सब क्या खेल रहे थे? (क) पकड़म-पकड़ी (ख) कबड्डी (ग) छुपन-छुपाई ✓ (घ) चोर – सिपाही उत्तर: (ग) छुपन-छुपाई
(ii) दरवाजे के पीछे कौन मिल गया ? (क) बबली (ख) मोहित ✓ (ग) नाजिया (घ) मारिया उत्तर: (ख) मोहित
(iii) मारिया कहाँ मिली? (क) आँगन में (ख) छत पर (ग) पलंग के नीचे ✓ (घ) दादाजी के पीछे उत्तर: (ग) पलंग के नीचे
(iv) जीत आँगन में किसे ढूंढने लगा ? (क) मारिया (ख) बबली (ग) नाजिया ✓ (घ) मोहित उत्तर: (ग) नाजिया
प्रश्न 2: दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (i) जीत कहाँ तक गिनकर सबको ढूँढने निकला ? उत्तर: जीत सौ तक गिनकर सबको ढूँढने निकला।
(ii) जीत ने किस किसको ढूँढ निकाला ? उत्तर: जीत ने मोहित, बबली, मारिया और सिमरन को ढूँढ निकाला |
(iii) नाजिया कहाँ छुपी हुई थी ? उत्तर: नाजिया पेड़ के ऊपर छुपी हुई थी।
(iv) नाजिया के धप्पा बोलने के बाद जीत ने क्या किया? उत्तर: नाजिया के धप्पा बोलने के बाद जीत दोबारा गिनती गिनने चला गया।
प्रश्न 3: दिए गए शब्दों के उल्टे अर्थ लिखिए। (i) जीत __________ (ii) ऊपर __________ (iii) बाहर __________ (iv) पीछे __________ (v) दिन __________ उत्तर: (i) जीत – हार (ii) ऊपर – नीचे (iii) बाहर – अंदर (iv) पीछे – आगे (v) दिन – रातशब्दों का खेल
प्रश्न 4: नीचे दिए गए शब्दों के अंतिम वर्ण से शुरू होने वाले शब्द बनाइए । उत्तर: (ख) मोहित → तारीफ़ → फसल → लहर (ग) लीची → चिकना → नफरत → तमीज़ (घ) छिप → पानी → नीला → लटक
प्रश्न 1: दिए गए शब्दों से रिक्त स्थानों को भरिए । (i) बबली ने कपड़े, कागज और पन्नियों को ______________ एक गोला बनाया। (मिलाकर/रगड़कर) (ii) जीत ने ______________ उठाया। (बल्ला/कपड़ा) (iii) गेंद खुलकर ______________ में फैल गई। (हवा/जमीन) (iv) बबली ने उछलकर एक ______________ पकड़ लिया। (कपड़ा / बल्ला) (v) गोले को सुतली से ______________ दिया। ( जकड़ / कस) (vi) बबली ______________ का टुकड़ा भी ले आई। (पुतली / सुतली) (vii) बबली ने ______________ खेलने के लिए कहा। ( पकड़म-पकड़ी/क्रिकेट) उत्तर: (i) बबली ने कपड़े, कागज और पन्नियों को मिलाकर एक गोला बनाया। (ii) जीत ने बल्ला उठाया। (iii) गेंद खुलकर हवा में फैल गई। (iv) बबली ने उछलकर एक कपड़ा पकड़ लिया। (v) गोले को सुतली से कस दिया। (vi) बबली सुतली का टुकड़ा भी ले आई। (vii) बबली ने क्रिकेट खेलने के लिए कहा।
प्रश्न 2: दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (i) जीत और बबली ने कौन-कौन से खेल खेले? उत्तर: जीत और बबली ने कई सारे खेल खेले; जैसे- रस्सी कूदना, छुपन-छुपाई, गिल्ली डंडा, क्रिकेट।
(ii) गेंद किसके आँगन में चली गई? उत्तर: गेंद मोहित के आँगन में चली गई।
(iii) ताला किसके घर लगा हुआ था ? उत्तर: ताला मोहित के घर लगा हुआ था।
(iv) बबली ने गेंद कैसे बनाई ? उत्तर: बबली ने कपड़े, कागज और पन्नी मिलाकर एक गोला बनाया, फिर उस गोले को सुतली से कस दिया। इस प्रकार गेंद बन गई।
(v) जीत के जोर से बल्ला घुमाने पर क्या हुआ? उत्तर: जीत के जोर से बल्ला घुमाने पर गेंद खुलकर हवा में फैल गई।देखिए और मिलाइए
प्रश्न 3: खेलों के नाम को उसके लिए आवश्यक वस्तुओं से मिलाइए उत्तर:
प्रश्न 1: दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाइए । (i) शेर किस तरह चला जा रहा था ? (क) शेर मतवाली चाल से चला जा रहा था । ✓ (ख) शेर क्रोध में चला जा रहा था । (ग) शेर आराम करते हुए चला जा रहा था । (घ) शेर बहुत तेजी से चला जा रहा था । उत्तर: (क) शेर मतवाली चाल से चला जा रहा था ।
(ii) किसकी पूँछ शेर के पंजे के नीचे आ गई थी ? (क) चूहे की पूँछ ✓ (ख) हाथी की पूँछ (ग) लोमड़ी की पूँछ (घ) कुत्ते की पूँछ उत्तर: (क) चूहे की पूँछ
(iii) चूहा फुदककर कहाँ चला गया ? (क) जंगल में (ख) खेतों में (ग) झाड़ियों में ✓ (घ) पहाड़ों में उत्तर: (ग) झाड़ियों में
प्रश्न 2: दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (i) जाल किसने बिछाया ? और क्यों ? उत्तर: जाल शिकारी ने शिकार पकड़ने के लिए बिछाया।
(ii) शेर की सहायता के लिए कौन आया ? उत्तर: शेर की सहायता के लिए चूहा भागा-भागा आया।
(iii) चूहे ने जाल कैसे काटा ? उत्तर: चूहे ने अपने पैने दाँतों से जल्दी-जल्दी जाल काटा। कुछ ही पल में सारा जाल कट गया।
(iv) अचानक शेर को क्या सुनाई दिया? उत्तर: अचानक शेर को एक हल्की सी चीख सुनाई दी।
(v) चूहा शेर की सहायता करने क्यों आ गया? उत्तर: चूहा शेर की सहायता करने इसलिए आया, क्योंकि शेर ने उस पर दया दिखाई थी और उसे छोड़ दिया था, वह इस उपकार का बदला चुकाना चाहता था।
प्रश्न 3: सही कथन पर (✓) तथा गलत कथन पर (✗) का निशान लगाइए। (i) शेर पिंजरे में बंद हो गया। उत्तर: शेर पिंजरे में बंद हो गया। ✗
(ii) हाथी ने शेर की मदद की। उत्तर: हाथी ने शेर की मदद की। ✗
(iii) शेर जोर-जोर से दहाड़ने लगा । उत्तर: शेर जोर-जोर से दहाड़ने लगा । ✓
(iv) शेर जंगल का राजा है। उत्तर: शेर जंगल का राजा है। ✓
प्रश्न 4: दिए गए रिक्त स्थानों में उचित शब्द भरिए । (i) शेर __________ हो गया (आजाद/मोटा) (ii) सभी पशु-पक्षियों ने __________ सुनी। (दहाड़ / चमक) (iii) चूहा अपने पैने दाँतों से __________ कुतरने लगा। (जाल / पिंजरा ) (iv) शेर ने अपना __________ हटाया। (पैर/टाँग) उत्तर: (i) शेर आजाद हो गया। (ii) सभी पशु-पक्षियों ने दहाड़ सुनी। (iii) चूहा अपने पैने दाँतों से जाल कुतरने लगा। (iv) शेर ने अपना पैर हटाया।
प्रश्न 5: कहानी की सहायता से शुद्ध शब्दों पर (✓) का निशान लगाइए।
प्रश्न 1: दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाइए । (i) सोमारू और कमली कहाँ घूमने गए ? (क) जंगल में ✓ (ख) पाठशाला में (ग) विदेश में (घ) मेले में उत्तर: (क) जंगल में
(ii) लौटते समय सोमारू और कमली को क्या दिखी ? (क) भैंस (ख) गाय ✓ (ग) शेरनी (घ) बकरी उत्तर: (ख) गाय
(iii) कमली और सोमारू ने नदी से पानी लाकर किसे दिया? (क) गाय को (ख) मेंढक को (ग) घास को ✓ (घ) बादल को उत्तर: (ग) घास को
(iv) कमली और सोमारू क्या पीकर घर गए थे? (क) दूध ✓ (ख) जूस (ग) शरबत (घ) पानी उत्तर: (क) दूध
प्रश्न 2: रिक्त स्थानों की पूर्ति सही शब्द भरकर कीजिए । (i) नदी तो _________________________ हुई पड़ी थी । ( गीली / सूखी) (ii) मुझे हरी-हरी _________________________ खिलाओ तो मैं दूध दूँ। (मिर्च, घास) (iii) बादल आए और झूमकर _________________________ । (नाचे/ बरसे) (iv) गाय ने घास खाकर _________________________ दिया। (दूध / छाछ) उत्तर: (i) नदी तो सूखी हुई पड़ी थी। (ii) मुझे हरी-हरी घास खिलाओ तो मैं दूध दूँ। (iii) बादल आए और झूमकर बरसे । (iv) गाय ने घास खाकर दूध दिया।
प्रश्न 3: दिए गए निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (i) बच्चे किसे पत्थर मारते हैं? उत्तर: बच्चे मेंढक को पत्थर मारते हैं।
(ii) बादल किसकी आवाज सुनकर आए और झूमकर बरसे ? उत्तर: बादल मेंढक की टर्र-टर्र की आवाज सुनकर आए और झूमकर बरसे।
(iii) नदी क्यों सूखी पड़ी हुई थी ? उत्तर: बरसात न होने के कारण नदी सूखी पड़ी हुई थी।
प्रश्न 4: किसने कहा ? (i) मुझे हरी-हरी घास खिलाओ तो मैं दूध दूँ। _________________________ (ii) मुझे पानी दो तो मैं खाने लायक बनूँ । _________________________ (iii) बरसात हो तो मुझे पानी मिले। _________________________ (iv) मेंढक टर्र-टर्र बोले तब तो हम बरसे। _________________________ (v) बच्चे हमें पत्थर मारते हैं। _________________________ उत्तर: (i) मुझे हरी-हरी घास खिलाओ तो मैं दूध दूँ। गाय (ii) मुझे पानी दो तो मैं खाने लायक बनूँ। घास (iii) बरसात हो तो मुझे पानी मिले। नदी (iv) मेंढक टर्र-टर्र बोले तब तो हम बरसे। बादल (v) बच्चे हमें पत्थर मारते हैं। मेंढक
शब्दों का खेल
प्रश्न 6: ‘ड’,’ड़’,’ढ़’, ‘ढ’ वाले तीन-तीन शब्द बनाकर लिखिए । (i) ‘ड’ वाले शब्द _____________ _____________ _____________ (ii) ‘ड’ वाले शब्द _____________ _____________ _____________ (iii) ‘द’ वाले शब्द _____________ _____________ _____________ (iv) ‘ढ’ वाले शब्द _____________ _____________ _____________ उत्तर: (i) ‘ड’ वाले शब्द डर, डाकू, डाली (ii) ‘ड़’ वाले शब्द सड़क, थोड़ा, झोंपड़ी (iii) ‘ढ़’ वाले शब्द सीढ़ी, कढ़ाही, बढ़ई (iv) ‘ढ’ वाले शब्द ढोंग, ढिंढोरा, ढंग
प्रश्न 7: सवेरा होते ही आपको क्या-क्या दिखाई देता है? दिए गए शब्दों में से छाँटकर गोला बनाइए ।उत्तर: सवेरा होते ही जो चीजें दिखाई देती हैं, वे हैं: ✅ सूरज की लालिमा ✅ पक्षियों का चहचहाना ✅ रंग-बिरंगे फूल ✅ लहराते पेड़-पौधे ❌ चंद्रमा और ❌ अंधकार नहीं दिखाई देते, क्योंकि वे रात से संबंधित हैं।