16. मूली – Worksheet Solutions

पाठ पर आधारित प्रश्न

प्रश्न 1: दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाइए ।
(i) नानाजी ने बगीचे में क्या बोई ?
(क) गाजर
(ख) बैंगन
(ग) गोभी
(घ) मूली ✓
उत्तर: (घ) मूली

(ii) मूली कैसी उग आई  ?
(क) छोटी और पतली
(ख) मोटी और लंबी ✓
(ग) लंबी और पतली
(घ) मोटी और छोटी
उत्तर: (ख) मोटी और लंबी

(iii) नानाजी ने किसे आवाज लगाई ?
(क) नानी को ✓
(ख) नातिन को
(ग) कौवे को
(घ) नौकर को
उत्तर: (क) नानी को

(iv) नानी ने किसे थामा था?
(क) नाना को ✓
(ग) मूली को
(ख) नातिन को
(घ) कुत्ते को
उत्तर: (क) नाना को

प्रश्न 2: दिए गए शब्दों से रिक्त स्थान भरिए ।

(i) मूली से नानाजी बोले ‘उगो-उगो ________________| मजबूत बनो और ________________| हो।
(ii) नानी ने ________________ को थामा, नाना ने ________________ को थामा।
(iii) तब नातिन ने ________________ को बुलाया।
(iv) सभी ने मिलकर ________________ लगाया।

उत्तर: i) मूली से नानाजी बोले ‘उगो-उगो मूली! मजबूत बनो और लंबी हो।
(ii) नानी ने नाना को थामा, नाना ने मूली को थामा।
(iii) तब नातिन ने  कुत्ते को बुलाया।
(iv) सभी ने मिलकर जोर लगाया।

प्रश्न 3: दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए ।
(i) नातिन ने किसे थामा ?
उत्तर: नातिन ने नानी को थामा।

(ii) क्या, सबने मिलकर मूली को बाहर निकाल लिया?
उत्तर: हाँ! सबने मिलकर मूली को बाहर निकाल लिया।

(iii) मूली किस रंग की होती है ?
उत्तर: मूली सफेद रंग की होती है।शब्दों का खेल

प्रश्न 4: नातिन ने थामा नानी को, नानी ने थामा नाना को, नाना ने थामा मूली को, सबने मिलकर खींचा।
इस वाक्य में ‘ थामा’ शब्द का प्रयोग कई बार किया गया है, जिसका अर्थ है – ‘सहारा देना’ या ‘पकड़ना’ |
दिए गए वाक्यों में ‘ थामा’ शब्द का सही अर्थ चुनकर सही का निशान लगाइए।

(i) बुढ़ापे में माँ ने छड़ी थाम ली । (हाथ में लेना/ छड़ी को उठाना)
उत्तर: हाथ में लेना

(ii) स्कूल जाते समय सभी एक-दूसरे का हाथ थामकर चल रहे थे। (रुकना/पकड़कर)
उत्तर: पकड़कर

(iii) मुसीबत पड़ने पर घरवाले ही हाथ थामते हैं । (सहारा देना/धक्का देना)
उत्तर: सहारा देना

(iv) राकेश छत से गिरने वाला था, परंतु मोहन ने उसका हाथ थामकर उसे बचा लिया। (छोड़ना/पकड़ना)
उत्तर: पकड़ना


15. किसान – Worksheet Solutions

पाठ पर आधारित प्रश्न

प्रश्न 1: निम्नलिखित शब्दों से कविता की पंक्तियों को पूरा कीजिए।
(i) नहीं हुआ है अभी __________________, पूरब की लाली __________________ |
(ii) खिला-पिलाकर __________________ को ले, करने चला खेत पर काम ।
(iii) गरम-गरम लू चलती __________________ धरती जलती __________________ समान।
(iv) __________________ गरज रहे। गड़-गड़-गड़, __________________ चमक रही चम-चम।
उत्तर: (i) नहीं हुआ है अभी सवेरा, पूरब की लाली पहचान।
(ii) खिला-पिलाकर बैलों को ले, करने चला खेत पर काम।
(iii) गरम-गरम लू चलती सन-सन, धरती जलती तवे समान।
(iv) बादल गरज रहे। गड़-गड़-गड़, बिजली चमक रही चम-चम।

प्रश्न 2: दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
(i) चिड़ियों के जगने से पहले कौंन उठ जाता है ?

उत्तर: चिड़ियों के जगने से पहले किसान उठ जाता है।

(ii) गरम-गरम लू कैसे चलती है ?
उत्तर: गरम-गरम लू सन- सन चलती है।

(iii) बादल किस प्रकार गरज रहे हैं?
उत्तर: बादल गड़-गड़-गड़ गरज रहे हैं।

प्रश्न 3: सही कथन पर (✓) तथा गलत कथन पर (✗) का निशान लगाइए।
(i) किसान को कभी आराम नहीं मिलता।
उत्तर: किसान को कभी आराम नहीं मिलता। ✓

(ii) ठंड पड़ने पर हाथ-पाँव ठिठुरने लगते हैं।
उत्तर: ठंड पड़ने पर हाथ-पाँव ठिठुरने लगते हैं।  ✓

(iii) मूसलाधार बरसात में भी किसान नहीं रुकता।
उत्तर: मूसलाधार बरसात में भी किसान नहीं रुकता।  ✓

(iv) किसान सूर्य उदय के बाद उठता है ।
उत्तर: किसान सूर्य उदय के बाद उठता है ।   ✗ 

रचनात्मक प्रश्न

प्रश्न 4: जिस प्रकार किसान खेतों में अन्न उगाता है उसी प्रकार बताइए ।
(i) कपड़े कौन सिलता है ? ___________
(ii) मिट्टी के बर्तन कौन बनाता है? __________
(iii) पढ़ाता कौन है ? ___________
(iv) लोहे के बर्तन कौन बनाता है? ____________
(v) फर्नीचर कौन बनाता है? ___________

उत्तर: (i) कपड़े कौन सिलता है ?   दर्जी  
(ii) मिट्टी के बर्तन कौन बनाता है?   कुम्हार  
(iii) पढ़ाता कौन है ?   शिक्षक  
(iv) लोहे के बर्तन कौन बनाता है?   लोहार  
(v) फर्नीचर कौन बनाता है?   बढ़ई   

प्रश्न 5: सोचकर बताइए।
ठंड से बचने के लिए आप किन-किन वस्तुओं का उपयोग करते हो?    बरसात से बचने के लिए आप किन-किन वस्तुओं का उपयोग करते हो?
दो-दो वस्तुओं के नाम लिखिए ।
(i) _____________
(ii) ____________
(iii) ___________
(iv) ___________

उत्तर:  ठंड से बचने के लिए:
(i) स्वेटर
(ii) रजाई
बरसात से बचने के लिए:
(iii) छाता
(iv) रेनकोट


14. बीज – Worksheet Solutions

पाठ पर आधारित प्रश्न

प्रश्न 1: दिए गए शब्दों से रिक्त स्थान भरिए ।
(i) मुझे एक _____________ मिला।
(ii) मैंने उसे _____________ दिया और बहुत सारी _____________ |
(iii) क्या यह _____________ होगा ?
(iv) क्या यह _____________ ही रहेगा?
(v) मुझे कोई फर्क नहीं _____________ |
उत्तर: (i) बीज
(ii) पानी, धूप
(iii) लंबा-ऊँचा
(iv) छोटा
(v) पड़ता

प्रश्न 2: दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
(i) लड़के ने बीज को किसमें डाला?
उत्तर: लड़के ने बीज को गमले में डाला।

(ii) बीज बोने के लिए किन-किन चीजों की आवश्यकता पड़ती है?
उत्तर: बीज बोने के लिए गमला, पानी, धूप एवं मिट्टी की आवश्यकता पड़ती है।

(iii) पेड़ और पौधे में क्या फर्क होता है?
उत्तर: पेड़ बड़े होते हैं और पौधे छोटे होते हैं। पौधे में नरम तने होते हैं, जबकि पेड़ में कठोर लकड़ी के तने होते हैं।

रचनात्मक प्रश्न

प्रश्न 3: दिए गए शब्दों में से चार ऐसे शब्द छाँटकर लिखिए, जिनकी बेल होती है।
(i) _____________
(ii) _____________
(iii) _____________
(iv) _____________
उत्तर: (i) अंगूर 
(ii) मनीप्लांट 
(iii) करेला 
(iv) लौकी 


13. तालाब – Worksheet Solutions

पाठ पर आधारित प्रश्न

प्रश्न 1: दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाइए ।
(i) तालाब के किनारे किस पर मकड़ियों के जाले हैं?
(क) पेड़ 
(ख) घर
(ग) कार
(घ) जंगल
उत्तर: (क) पेड़

(ii) तालाब का नाम क्या है?
(क) बड़ा तालाब
(ख) छोटा तालाब ✓
(घ) पतला तालाब
(ग) मोटा तालाब
उत्तर: (ख) छोटा तालाब

(iii) तालाब में इन दिनों कौन आए हैं?
(क) कछुए
(ख) सारस ✓
(घ) तोते
(ग) छिपकलियाँ
उत्तर: (ख) सारस

प्रश्न 2: दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
(i) उड़ाकू किसे कहा गया है ?
उत्तर: उड़ाकू मच्छरों को कहा गया है।

(ii) तालाब किनारे कौन – कौन से पक्षी हैं?
उत्तर: तालाब किनारे चिड़िया, कौए, मैंना, तोते, किंगफिशर, फ़ाख़्ता आदि पक्षी हैं।

(iii) सारस किन दिनों में तालाब पर आते हैं?
उत्तर: सारस सर्दियों के दिनों में तालाब पर आते हैं।

शब्दों का खेल

प्रश्न 3: दिए गए शब्दों के ‘एक से अनेक’ शब्द लिखिए।

उत्तर: (i) मक्की – मक्कियाँ 
(ii) तोता – तोते 
(iii) मछली – मछलियाँ 
(iv) तितली – तितलियाँ 

प्रश्न 4: उड़ाकू शब्द से मिलते-जुलते चार शब्द दिए गए हैं, जिनके पीछे ‘कू’ लगाकर नया शब्द बनाइए ।
(i) पढ़ा _________________________
(ii) लड़ा ________________________
(iii) खड़ा _______________________
(iv) चटा ________________________
उत्तर: (i) पढ़ा – पढ़ाकू 
(ii) लड़ा – लड़ाकू 
(iii) खड़ा – खड़ाकू 
(iv) चटा – चटाकू  

देखिए और मिलाइए

प्रश्न 5: जीवों के नाम को उनके चित्र से रेखा खींचकर जोड़िए ।

उत्तर: 


12. तोसिया का सपना – Worksheet Solutions

पाठ पर आधारित प्रश्न

प्रश्न 1: दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाइए।
(i) तोसिया ने क्या देखा?
(क) सपना देखा ✓
(ख) शेर देखा
(ग) भालू देखा
(घ) हाथी देखा
उत्तर: (क) सपना देखा

(ii) तोसिया उठकर किस बारे में बात करती है?
(क) खेल – कूद के बारे में
(ख) स्कूल की सहेलियों के बारे में
(ग) सपनों के बारे में ✓
(घ) भोजन के बारे में

उत्तर: (ग) सपनों के बारे में

(iii) रसोई में क्या रखे थे?
(क) बहुत सारे पेड़-पौधे
(ख) बहुत सारे रंग-बिरंगे मसाले ✓
(ग) बहुत सारी बाल्टियाँ
(घ) बहुत सारे कपड़े

उत्तर: (ख) बहुत सारे रंग-बिरंगे मसाले

(iv) बगीचे में क्या खिले हुए थे?
(क) रंग-बिरंगे कपड़े
(ख) रंग-बिरंगे फूल ✓
(ग) रंग-बिरंगे पौधे
(घ) रंग-बिरंगे गुब्बारे

उत्तर: (ख) रंग-बिरंगे फूल
प्रश्न 2: दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए ।
(i) तोसिया को क्या सपना आया ?
उत्तर: तोसिया को सपना आया कि दुनिया के सारे रंग उड़ गए हैं। कहीं कोई रंग नहीं बचा। सब कुछ सफेद-सफेद हो गया है।

(ii) तोसिया क्यों घबरा गई ?
उत्तर: तोसिया सपने को याद करके एकदम घबरा गई।

(iii) तोसिया ने पतंग की दुकान पर कौन-कौन से रंग की पतंगें देखीं?
उत्तर: तोसिया ने पतंग की दुकान पर रंग-बिरंगी, काली, पीली, नीली, हरी, नारंगी रंग की पतंगें देखीं।

(iv) तोसिया को कौन-सी बात याद आई?
उत्तर: तोसिया को एक बात याद आई। वह रात को नानी के साथ सोई थी। इसलिए सपने में सब सफ़ेद सफ़ेद दिखा होगा।
प्रश्न 3: दिए गए कथनों में सही कथन पर (✓) तथा गलत कथन पर (✗) का निशान लगाइए।
(i) नानी की सहेलियों के बाल सफ़ेद हैं।
उत्तर: नानी की सहेलियों के बाल सफ़ेद हैं।   ✓ 

(ii) तोसिया को घर में बहुत सारे रंग दिख रहे थे।
उत्तर: तोसिया को घर में बहुत सारे रंग दिख रहे थे।   ✓ 

(iii) तोसिया सुबह उठकर ऑफिस जाती है।
उत्तर: तोसिया सुबह उठकर ऑफिस जाती है।  ✗  

(iv) हल्दी का रंग लाल होता है।
उत्तर: हल्दी का रंग लाल होता है।    ✗  

(v) तोसिया बहुत सपने देखती है।
उत्तर: तोसिया बहुत सपने देखती है।     ✓ 

प्रश्न 4: कहानी में घटी घटनाओं को सही क्रम में लिखिए।
(i) तोसिया ने नानी से उनके सफेद बालों के बारे में पूछा।
(ii) तोसिया घर आकर सो गई।
(iii) तोसिया उठकर बगीचे में गई, जहाँ रंग-बिरंगे फूल खिले हुए थे।
(iv) तोसिया रसोई में गई, जहाँ बहुत सारे रंग-बिरंगे मसाले रखे हुए थे।
(v) तोसिया ने सपना देखा सब कुछ सफेद हो गया।
(vi) तोसिया बाजार गई, जहाँ रंगीन पतंगे, चुन्नियाँ और गुब्बारे थे।

उत्तर: सही क्रम:
(6) तोसिया बाजार गई, जहाँ रंगीन पतंगे, चुन्नियाँ और गुब्बारे थे।
(5) तोसिया ने सपना देखा सब कुछ सफेद हो गया।
(3) तोसिया उठकर बगीचे में गई, जहाँ रंग-बिरंगे फूल खिले हुए थे।
(2) तोसिया घर आकर सो गई।
(1) तोसिया ने नानी से उनके सफेद बालों के बारे में पूछा।
(4) तोसिया रसोई में गई, जहाँ बहुत सारे रंग-बिरंगे मसाले रखे हुए थे।शब्दों का खेल

प्रश्न 5: दिए गए शब्दों से वाक्य बनाइए ।
(i) नीली ________________________________________________________
(ii) गुलाबी ________________________________________________________
(iii) हरी ________________________________________________________
(iv) पीला ________________________________________________________
उत्तर: (i) नीली – नीला आसमान बहुत सुंदर है।
(ii) गुलाबी – गुलाबी फूल बहुत खुशबूदार होते हैं।
(iii) हरी – हरी घास पर मैं खेलता हूँ।
(iv) पीला – पीला फूल बहुत चमकता है।

प्रश्न 6: रंगों में छिपे शब्द खोजिए और लिखिए।

उत्तर: (ii) आसमान
(iii) बैंगन
(iv) टमाटर
(v) सिंदूर
(vi) गाजर


11. बैंगनी जोजो – Worksheet Solutions

पाठ पर आधारित प्रश्न

प्रश्न 1: दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाइए ।
(i) जोजो कौन था ?
(क) कुत्ता ✓
(ख) बकरी
(ग) खरगोश
(घ) चूहा
उत्तर: (क) कुत्ता

(ii) जोजो कहाँ सो रहा था?
(क) पेड़ के नीचे ✓
(ख) घर के बाहर
(ग) बरामदे में
(घ) पेड़ के ऊपर
उत्तर: (क) पेड़ के नीचे

(iii) आकाश में धीरे-धीरे कौन चल रहा था ?
(क) पक्षी
(ख) चाँद
(ग) बादल ✓
(घ) सूरज
उत्तर: (ग) बादल

(iv) गुब्बारा किस रंग का था ?
(क) पीले रंग का
(ख) लाल रंग का ✓
(ग) हरे रंग का
(घ) सफेद रंग का
उत्तर: (ख) लाल रंग का
प्रश्न 2: दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
(i) जोजो किस रंग का कुत्ता था?
उत्तर: जोजो सफेद रंग का कुत्ता था।

(ii) जोजो ने कौए से क्या पूछा?
उत्तर: कौए कौए, क्या तुमने दिए मुझे बैंगनी धब्बे ?

(iii) जोजो को बैंगनी धब्बे किसने दिए ?
उत्तर: जोजो को बैंगनी धब्बे जामुन ने दिए।
प्रश्न 3: सोचकर बताइए ।
(i) जोजो पहले किसके पास गया ?
उत्तर: बादल

(ii) दूसरी बार जोजो किसके पास गया?
उत्तर: सूरज

(iii) तीसरी बार जोजो किसके पास गया?
उत्तर: कौए

(iv) चौथी बार जोजो किसके पास गया?
उत्तर: गुब्बारे

(v) अंत में जोजो किसके पास गया?
उत्तर: घास

रचनात्मक प्रश्न

प्रश्न 4: कहानी में आए शब्दों का वाक्य में प्रयोग कीजिए ।
(i) भौं-भौं – _____________________________
(ii) ऊँ, ऊँ, ऊँ! – _____________________________
(iii) टप टप टप ! – _____________________________
उत्तर: (i) भौं-भौं – कुत्ता भौं-भौं कर रहा था।
(ii) ऊँ, ऊँ, ऊँ! – घोड़ा ऊँ, ऊँ, ऊँ! आवाज कर रहा था।
(iii) टप टप टप! – बारिश की बूँदें टप टप टप! गिर रही थीं।


10. कौन – Worksheet Solutions

पाठ पर आधारित प्रश्न

प्रश्न 1: दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाइए ।
(i) जग की प्यास कौन बुझाता है ?
(क) नदियाँ ✓
(ख) घड़ा
(ग) नल
(घ) तालाब
उत्तर: (क) नदियाँ

(ii) मीठे झरने कौन बहाता है ?
(क) पर्वत ✓
(ख) जानवर
(ग) नदियाँ
(घ) तालाब

उत्तर: (क) पर्वत

(iii) दिन को सोने – सा कौन चमकाता है ?
(क) चाँद
(ख) सूरज ✓
(ग) तारे
(घ) वर्षा

उत्तर: (ख) सूरज

(iv) हरियाली कौन फैलाता है ?
(क) पेड़ ✓
(ख) तारे
(ग) हवा
(घ) चाँद

उत्तर: (क) पेड़

प्रश्न 2: कविता के आधार पर दिए गए रिक्त स्थानों को सही शब्द चुनकर भरिए ।
(i) अगर न होते ______________ बताओ, खिल-खिलकर ______________ कौन ?
(ii) अगर न होते ______________ नभ में ______________ रच पाता कौन ?
(iii) अगर न होती ______________ जग की प्यास बुझाता कौन ?
(iv) अगर न होते ______________ तो बोलो, ये सब ______________ उठाता कौन ?

उत्तर: (i) फूल, मुसकाता 
(ii) बादल, इंद्रधनुष 
(iii) निर्मल नदियाँ 
(iv) ‘हम, प्रश्न 

पढ़िए और मिलाइए

प्रश्न 3: दिए गए वाक्यों को समझकर उनके चित्र से मिलाइए।

उत्तर: 

शब्दों का खेल

प्रश्न 4: दिए गए शब्दों के उल्टे अर्थ लिखिए।
(i) रात ______________
(ii) निर्मल ______________
(iii) भला ______________
(iv) मीठा ______________

उत्तर:  (i) रात  दिन 
(ii) निर्मल मैला 
(iii) भला बुरा 
(iv) मीठा कड़वा 

प्रश्न 5: समान अर्थ वाले शब्द लिखिए ।
(i) नदी ______________
(ii) जग ______________
(iii) पर्वत ______________
(iv) चाँद ______________

उत्तर: (i) नदी  – तलाब 
(ii) जग – विश्व  
(iii) पर्वत – पहाड़  
(iv) चाँद – रवि 


09. दुनिया रंग-बिरंगी – Worksheet Solutions

पाठ पर आधारित प्रश्न

प्रश्न 1: दिए गए शब्दों से रिक्त स्थान भरिए ।
(i) नीला! जैसे खुला आकाश है, ___________ का नीला पानी है।
(ii) मोर के ___________ पंख हैं और पेड़ पर बैठे हैं।
(iii) पीला ! जैसे चमचमाता ___________ है, पका ___________ और ___________, है।
(iv) लाल! जैसे फलों में ___________ है, खुशबूदार फूल ___________ है।
(v) ___________ और लाल ___________ है और मेरी नाक पर ___________ है।

उत्तर: (i) नीला! जैसे खुला आकाश है,  समुद्र   का नीला पानी है।
(ii) मोर के   रंग-बिरंगे  पंख हैं और पेड़ पर बैठे हैं।
(iii) पीला! जैसे चमचमाता  सूरज है, पका  आम   और केला , है।
(iv) लाल! जैसे फलों में सेब  है, खुशबूदार फूल   गुलाब  है।
(v)   टमाटर   और लाल   मिर्च  है और मेरी नाक पर   गुलाबी  है।

प्रश्न 2: किसका क्या रंग है? लिखिए।
(i) मोर के पंख का रंग – ______________________________
(ii) आकाश का रंग – _____________________________
(iii) कौए का रंग – ___________________________
(iv) आलू का रंग – ____________________________
(v) चेरी का रंग – _____________________________
(vi) हाथी का रंग – _____________________________
(vii) अंगूर का रंग – ______________________________

उत्तर: (i) मोर के पंख का रंग –   नीला   
(ii) आकाश का रंग –   नीला 
(iii) कौए का रंग –   काला 
(iv) आलू का रंग –   भूरा  
(v) चेरी का रंग –   लाल  
(vi) हाथी का रंग –   सलेटी  
(vii) अंगूर का रंग –   हरा  


शब्दों का खेल

प्रश्न 5: शब्द के अंत में ‘ई’ की मात्रा जोड़कर नए शब्द बनाओ ।
(i) नील
उत्तर: नीली  

(ii) पंछ
उत्तर: पंछी  

(iii) पान
उत्तर: पानी 

(iv) हर
उत्तर:   हरी 


08. तीन दोस्त – Worksheet Solutions

पाठ पर आधारित प्रश्न

प्रश्न 1: दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाइए ।
(i) कहानी के अनुसार पुराने समय में कितने रंग होते थे ?
(क) चार
(ख) पाँच
(ग) तीन 
(घ) दो
उत्तर: (ग) तीन

(ii) लज़ीज़ वस्तु में कौन-सा रंग रहता था ?
(क) लाल 
(ख) हरा
(ग) नीला
(घ) पीला
उत्तर: (क) लाल

(iii) पीला रंग किसे चमकदार बनाता है?
(क) सूरज 
(ख) पेड़
(ग) पृथ्वी
(घ) टमाटर
उत्तर: (क) सूरज

(iv) लाल और पीला रंग साथ चले, तो कौन सा नया दोस्त मिला?
(क) हरा
(ख) नीला
(ग) नारंगी 
(घ) गुलाबी
उत्तर: (ग) नारंगी

प्रश्न 2: दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
(i) लाल, पीला और नीला आपस में कौन थे ?
उत्तर: लाल, पीला और नीला आपस में पक्के दोस्त थे।

(ii) तीनों दोस्तों ने क्या कहा ?
उत्तर: तीनों दोस्तों ने कहा, “हमें और दोस्त चाहिए | चलो नए दोस्त बनाएँ ।”

(iii) पीले और नीले ने हाथ मिलाया, तो कौन – सा दोस्त मिला?
उत्तर: पीले और नीले ने हाथ मिलाया तो एक नया दोस्त.. मिला, जो था हरा ।

(iv) तीनों दोस्तों ने दुनिया को क्या बना दिया?
उत्तर: तीनों दोस्तों ने दुनिया को दोस्ताना और रंगीन बना दिया।

देखिए और लिखिए

प्रश्न 3: दिए गए चित्रों को देखकर इनके रंगों के नाम लिखिए।

उत्तर: (i) पीला
(ii) हरा
(iii) पीला
(iv) लाल

प्रकृति के रंग

प्रश्न 1: दिए गए शब्दों को रिक्त स्थानों में भरकर कहानी को पूरा कीजिए ।
बहादुर ने अपने _______ के बाहर बहुत बड़ा ________ बना रखा था, जिसमें बहुत-से पेड़-पौधे ________ हुए थे। वह उनकी बहुत ________ करता था और समय-समय पर उनमें अच्छी ________ डालता था। एक दिन बहादुर तरबूज के ________ लेकर आया। वह बीज बोने के लिए ________ खोदने लगा। तभी उसमें से एक ________ निकली। उसने उसे दूर ________ दिया। फिर उन बीजों को मिट्टी में ________ दिया। बहादुर ने उसमें ________ दिया। उसके बगीचे में केले का भी पेड़ है, जिसमें एक केले का ________ लगा हुआ है। कुछ दिनों ________ तरबूज की ________ निकल आई, धीरे- ________ वह बड़ा होने लगा और उसमें ________ आने लगे। उसने दो तरबूज ________ बच्चों में बाँट दिए । उसका बगीचा ________ की खुशबू से दिनभर ________ रहता है। कुछ दिन बाद उसने सूरजमुखी के बीज बोने की ________ , लेकिन इस बार उसे मिट्टी खोदते समय उसे ________ दिखाई दिए। उसने वहाँ ________ दवा डाली। फिर उसने बीज डाल दिए । बहादुर उनकी दिन-रात ________ करता था। कुछ दिन बाद सूरजमुखी की पौध ?________ आई। बढ़ते समय के साथ उसमें पीले रंग के ________ भी दिखने लगे हैं और उन पर भँवरे और ________ मँडराते रहते थे। यह सब देखकर बहादुर बहुत ________ होता है। सब लोग बगीचे को देखकर कहते बहादुर की ________ रंग लाई।
उत्तर: बहादुर ने अपने घर के बाहर बहुत बड़ा बगीचा बना रखा था, जिसमें बहुत-से पेड़-पौधे लगे हुए थे। वह उनकी बहुत देखभाल करता था और समय-समय पर उनमें अच्छी खाद डालता था। एक दिन बहादुर तरबूज के बीज लेकर आया। वह बीज बोने के लिए मिट्टी खोदने लगा। तभी उसमें से एक इल्ली निकली। उसने उसे दूर कर दिया। फिर उन बीजों को मिट्टी में डाल दिया। बहादुर ने उसमें पानी दिया। उसके बगीचे में केले का भी पेड़ है, जिसमें एक केले का गुच्छा लगा हुआ है। कुछ दिनों बाद तरबूज की बेल निकल आई, धीरे-धीरे वह बड़ा होने लगा और उसमें तरबूज आने लगे। उसने दो तरबूज तोड़कर बच्चों में बाँट दिए। उसका बगीचा गुलाब की खुशबू से दिनभर महकता रहता है। कुछ दिन बाद उसने सूरजमुखी के बीज बोने की सोची, लेकिन इस बार उसे मिट्टी खोदते समय उसे केंचुए दिखाई दिए। उसने वहाँ कीटनाशक दवा डाली। फिर उसने बीज डाल दिए। बहादुर उनकी दिन-रात देखभाल करता था। कुछ दिन बाद सूरजमुखी का पौधा निकल आया। बढ़ते समय के साथ उसमें पीले रंग के फूल भी दिखने लगे हैं और उन पर भँवरे और तितली मँडराते रहते थे। यह सब देखकर बहादुर बहुत खुश होता है। सब लोग बगीचे को देखकर कहते बहादुर की मेहनत रंग लाई।

07. डिल्लू जी – Worksheet Solutions

पाठ पर आधारित प्रश्न

प्रश्न 1: दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाइए ।
(i) टिल्लू जी कहाँ गए ?
(क) नानी के घर
(ख) स्कूल 
(ग) मामा के घर
(घ) घूमने
उत्तर: (ख) स्कूल

(ii) टिल्लू जी क्या भूल गए ?
(क) बस्ता 
(ख) खिलौने
(ग) कपडे
(घ) जूते
उत्तर: (क) बस्ता

(iii) टिल्लू जी रस्ते भर थे ?
(क) शांत
(ख) डरे-डरे 
(ग) खोये हुए
(घ) नाचते रहे
उत्तर: (ख) डरे-डरे

(iv) टिल्लू जी किसके गले में बाँहें डालकर झूल गए ?
(क) माँ के 
(ख) पिता के
(ग) दादा के
(घ) चाचा के
उत्तर: माँ केशब्दों का खेल

प्रश्न 2: दिए गए शब्दों में उचित जगह ‘ऊ’ की मात्रा लगाकर शब्दों को दोबारा लिखिए ।
(i) स्कल ______________
(ii) फल ______________
(iii) भल ______________
(iv) झल ______________
उत्तर: (i) स्कूल
(ii) भूल
(iii) फूल
(iv) झूल

प्रश्न 3: ‘बस्ता’ शब्द में से ‘ब’ के स्थान पर स, पि, वा जोड़ने पर कौन-से शब्द बनते हैं ? लिखिए ।
(i) ______________ स्ता
(ii) ______________ स्ता
(iii) ______________ स्ता
उत्तर: (i) सस्ता
(ii) पिस्ता
(iii) वास्तारचनात्मक प्रश्न

प्रश्न 4: दिए गए कथनों का ‘हाँ’ या ‘नहीं’ में उत्तर दीजिए ।
(i) क्या आप स्कूल समय से पहले जाते हैं ?
उत्तर: हाँ

(ii) क्या आप स्कूल जाने से पहले माता – पिता को प्रणाम करते हैं ?
उत्तर: हाँ

(iii) क्या आप स्कूल अपना बस्ता हमेशा साथ लेकर जाते हैं ?
उत्तर: हाँ

(iv) क्या आप स्कूल की छुट्टी का नोटिस देखकर खुश होते हैं ?
उत्तर: हाँ

(v) क्या आप स्कूल जाते समय माँ को परेशान करते हैं ?
उत्तर: नहीं