06. चींटा – Worksheet Solutions

पाठ पर आधारित प्रश्न

प्रश्न 1: दिए गए शब्दों में से सही शब्द भरकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए ।(i) चींटा – चींटा ______________ ला, ______________ लाकर दही जमा।
(ii) बढ़िया-बढ़िया दही जमा, ______________ दही जमा ।
(iii) ______________ लाकर शक्कर बना।
(iv) शक्कर लाकर ______________ बना।
उत्तर: (i) दूध, दूध
(ii) खट्टा-मीठा
(iii) गन्ना
(iv) शरबत

प्रश्न 2: दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
(i) शक्कर लाकर चींटे को क्या बनाने के लिए कहा गया है ?
__________________________________________
उत्तर: शक्कर लाकर चींटे को शरबत बनाने के लिए कहा गया है।

(ii) चींटी किसके गुण गाएगी ?
__________________________________________
उत्तर: चींटी चींटे के गुण गाएगी।

(iii) चींटे को घर बनाने के लिए क्यों कहा गया है ?
__________________________________________
उत्तर: क्योंकि चींटी धूप से आएगी इसलिए घर बनाने के लिए कहा गया है।

(iv) चींटे को दही कैसा जमाने के लिए कहा गया है ?
__________________________________________
उत्तर: चींटे को दही खट्टा-मीठा जमाने के लिए कहा गया है।

(v) चींटे को बाजार से क्या लाने को कहा गया है ?
__________________________________________
उत्तर: चींटे को बाजार से शक्कर, चावल, रोटी और पानी लाने को कहा गया है।

प्रश्न 3: सोचिए और लिखिए।
(i) दही किससे बनाई जाती है? ______________
(ii) पनीर किससे बनाया जाता है ? ______________
(iii) शक्कर किससे बनाई जाती है ? ______________
(iv) रोटी किससे बनाई जाती है ? ______________
उत्तर: (i) दूध
(ii) दूध
(iii) गन्ना
(iv) आटा

शब्दों का खेल

प्रश्न 4: यदि आप झटपट में ‘झ’ के स्थान पर च, छ, ल, ख जोड़ें तो कौन-कौन से शब्द बनेंगे?
(i) च ______________
(ii) छ ______________
(iii) ल ______________
(iv) ख ______________
उत्तर: (i) चटपट
(ii) छटपट
(iii) लटपट
(iv) खटपट

प्रश्न 5: लिंग बदलकर लिखिए ।
(i) चींटा ______________
(ii) मम्मी ______________
(iii) राजा ______________
(iv) चाचा ______________
उत्तर: (i) चींटी
(ii) पापा
(iii) रानी
(iv) चाची

05. थाथू और मैं – Worksheet Solutions

प्रश्न 1: चन्द्रबिन्दु का प्रयोग करते हुए निम्नलिखित के नाम लिखिए!
उत्तर: 


प्रश्न 2: सच/झूठ प्रश्न

(क) लेखिका अपने दादाजी को ‘थाथा’ कहकर बुलाती है। 
उत्तर: सच

(ख) लेखिका कभी अपने दादाजी के साथ समुद्र तट पर नहीं जाती। 
उत्तर: झूठ

लेखिका अपने दादाजी के साथ समुद्र तट पर जाती है, जहाँ वे मस्ती करते हैं और समय बिताते हैं।

(ग) दादाजी के पास जादुई किताबें होती हैं। 
उत्तर: झूठ

दादाजी के पास कोई जादुई किताबें नहीं होतीं, लेकिन वे लेखिका को कहानियाँ और रोमांचक बातें सुनाते हैं।

(घ) लेखिका अपने दादाजी से प्रार्थना करती है कि वह एक दिन उनके जैसी बने। 
उत्तर: सच​​​​
प्रश्न 3: रिक्त स्थान भरें प्रश्न

(क) लेखिका अपने दादाजी के साथ रहती है और उन्हें ‘______’ कहती है। 
उत्तर: लेखिका अपने दादाजी के साथ रहती है और उन्हें थाथा कहती है। 

(ख) ‘______ क्यों न हम चाँद पर चलें?’ लेखिका ने पूछा। 
उत्तर: थाथू क्यों न हम चाँद पर चलें?’ लेखिका ने पूछा। 

(ग) जब दादाजी हंसते हैं तो एक गुलाबी-सी ______ दिखाई देती है। 
उत्तर:  जब दादाजी हंसते हैं तो एक गुलाबी-सी दीवार दिखाई देती है। 

(घ) ‘क्या मैं भी जादूगर बनूँगी?’ लेखिका ने ______ पूछा। 
उत्तर:  क्या मैं भी जादूगर बनूँगी?’ लेखिका ने फिर  पूछा। 

प्रश्न 4: बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)

1. लेखिका और उनके दादाजी क्या करने जाते हैं?
(क) पहाड़ों पर चढ़ने
(ख) समुद्र तट पर खेलने
(ग) चिड़ियाघर देखने
(घ) सिनेमा देखने
उत्तर: (ख) समुद्र तट पर खेलने

2. माला की माँ ने उसे क्या उपहार में दिया था?
(क) एक किताब
(ख) एक चाँदी की पायल
(ग) एक खिलौना
(घ) एक डिब्बी
उत्तर: (ख) एक चाँदी की पायल

3. माला के दादाजी की किस बात से माला को सबसे ज़्यादा प्यार था?

(क) उनके द्वारा सुनाई गई कहानियाँ
(ख) उनके द्वारा दिए गए खिलौने
(ग)  उनके द्वारा दिए गए तोहफे
(घ) उनके द्वारा खींचे गए चित्र

उत्तर: (क) उनके द्वारा सुनाई गई कहानियाँ

प्रश्न 5: शब्दों का मतलब जानें 

1. कहानी में जो शब्द ‘स्नेह’ आया है, उसका क्या मतलब है?

उत्तर: स्नेह का मतलब होता है प्रेम या ममता।

2. ‘आशीर्वाद’ का मतलब क्या होता है?

उत्तर: आशीर्वाद का मतलब होता है किसी का अच्छा चाहना या दुआ देना।

प्रश्न 6: प्रश्न-उत्तर

1. लेखिका क्यों चाहती है कि वह एक दिन अपने दादाजी के जैसी बने?
उत्तर: क्योंकि वह अपने दादाजी से बहुत प्यार करती है और उनके साथ बिताया समय बहुत अच्छा लगता है।

2. दादाजी और लेखिका के बीच के संबंध को कैसे वर्णित किया जा सकता है?
उत्तर: उनका रिश्ता बहुत प्यारा और खुशियों से भरा था। वे साथ खेलते, बात करते और लेखिका को कहानियाँ सुनते थे।

3. मानो आप माला हैं। अपने दादाजी से एक प्यारी बात कहिए।

उत्तर: यहां छात्र अपने विचार व्यक्त करेंगे!

जैसे- “दादाजी, आप मेरे सबसे अच्छे दोस्त हो!”

04. माँ – Worksheet Solutions

प्रश्न 1: नीचे दिए गए चित्रों को देखिए, और उनके नाम लिखें!

उत्तर:

प्रश्न 2: सच/झूठ प्रश्न

(क) कविता में माँ को मिसरी से तुलना की गई है।
उत्तर: सच

(ख) कविता के अनुसार, माँ सारे जग से भी प्यारी हैं।
उत्तर: सच

(ग) कविता कहती है कि माँ से प्रेरणा मिलती है, पर साहस नहीं।
उत्तर: झूठ

(घ) माँ के प्रकाश से कवि के मन में जोश नहीं आता। 
उत्तर: झूठ


प्रश्न 3: रिक्त स्थान भरें प्रश्न

(क) माँ तुम कितनी ______-भाली। 
उत्तर: भोली

(ख) दिल से सच्ची ______ जैसी। 
उत्तर: मिसरी

(ग) मेरे मन में जोश तुम्हीं से, तुमसे ही ______। 
उत्तर: प्रकाश

(घ) मुझमें साहस तुमसे आता, तुमसे ही ______। 
उत्तर: विश्वास


प्रश्न 4: बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)

(i) माँ को कविता में किससे तुलना की गई है?
(क) फूल
(ख) मिसरी
(ग) चाँद
(घ) सूरज
उत्तर: (ख) मिसरी

(ii) कविता के अनुसार, माँ से क्या प्राप्त होता है?
(क) केवल प्यार
(ख) केवल साहस
(ग) प्रकाश और विश्वास
(घ) केवल विश्वास
उत्तर: (ग) प्रकाश और विश्वास


प्रश्न 5: प्रश्न-उत्तर:

(i) कविता के अनुसार माँ की तुलना किससे की गई है और क्यों?
उत्तर: कविता में माँ की तुलना मिसरी से की गई है क्योंकि वह दिल से उतनी ही मीठी और सच्ची हैं, जिससे उनका प्यार और ममत्व सारे जग से न्यारा और अनूठा प्रतीत होता है।

(ii) कविता के अनुसार, माँ का प्रभाव कवि के जीवन में कैसे परिलक्षित होता है?
उत्तर: कविता के अनुसार, माँ का प्रभाव कवि के जीवन में जोश, प्रकाश, साहस, और विश्वास के रूप में परिलक्षित होता है, जिससे कवि अपने जीवन में आगे बढ़ता है और सभी चुनौतियों का सामना करने की शक्ति पाता है।

03. माला की चाँदी की पायल – Worksheet Solutions

Q1: इन ध्वनियों को सुनि‍ए और उन्‍हें शब्‍दों में लिखने का प्रयास कीजिए:उत्तर:


Q2: सच/झूठ प्रश्न

(क) माला ने कभी अपने छोटे भाई को डराया।
उत्तर: 
सच

(ख) माला को उसकी माँ ने एक बड़ी डिब्बी दी थी।
उत्तर:
 झूठ

माला को उसकी माँ ने एक छोटी-सी डिब्बी दी थी, जिसमें चाँदी की पायल थी।

(ग) माला की पायल की आवाज़ से सब उसे पहचान जाते थे।
उत्तर:
 सच

(घ) माला ने पायल पहनने के बाद भी सबको डराना जारी रखा।
उत्तर:
 झूठ

माला ने पायल पहनने के बाद महसूस किया कि वह अब किसी को डराने में सक्षम नहीं थी, इसलिये उसने पायल उतार दी।


Q3: रिक्त स्थान भरें प्रश्न

(क) माला ने जल्दी से डिब्बी खोली जिसमें उसे मिली – नीले कागज़ में लिपटी, प्यारी-सी ______ की पायल।
उत्तर:
 चाँदी

(ख) छिक-छिक-छम, माला की ______ से पहले बिल्ली कूद गई।
उत्तर: 
हुश्श!

(ग) अब माला जहाँ भी जाती, सब ______ जाते।
उत्तर:
 जान

(घ) माला की ______! से पहले डाकिया निकल गया।
उत्तर: 
भऊऊ


Q4: बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)

(i) माला ने अपनी चाँदी की पायल क्यों उतार दी?
(क)
 क्योंकि वह उसे पसंद नहीं आई
(ख) क्योंकि वह उसे भारी लगी
(ग) क्योंकि वह अब किसी को डरा नहीं पाती थी
(घ) क्योंकि उसे पायल की आवाज़ पसंद नहीं थी
उत्तर: (ग) क्योंकि वह अब किसी को डरा नहीं पाती थी

(ii) माला ने किसे डराने का प्रयास नहीं किया?
(क) बिल्ली
(ख) नानी
(ग) डाकिया
(घ) कोई नहीं, उसने सभी को डराने का प्रयास किया
उत्तर: (घ) कोई नहीं, उसने सभी को डराने का प्रयास किया


Q5: प्रश्न-उत्तर:

(i) माला को अपनी पायल किसके द्वारा दी गई थी?
उत्तर:
 माला को अपनी पायल अपनी माँ द्वारा दी गई थी।

(ii) माला को उसकी माँ ने क्या उपहार में दिया था?
उत्तर:
 माला की माँ ने उसे एक छोटी-सी डिब्बी में नीले कागज़ में लिपटी, प्यारी-सी चाँदी की पायल उपहार में दी थी।

(iii) माला की पायल पहनने के बाद क्या परिवर्तन आया?
उत्तर: माला की पायल पहनने के बाद, उसके घर में होने की आवाज़ से सभी को पता चल जाता था कि वह कहाँ है, जिससे वह अब किसी को डरा नहीं पाती थी और इस कारण उसने अपनी पायल उतार दी।

02. घर – Worksheet Solutions

प्रश्न 1: अपने परिवार के लोगों से बात करके पता कीजिए और लिखिए −
उत्तर:

प्रश्न 2: सच/झूठ प्रश्न

(क) घर कभी नहीं भूलता, चाहे कितना भी घूम लें।
उत्तर:
 सच

घर हमारे दिल में हमेशा रहता है, चाहे हम कहीं भी जाएँ।

(ख) माँ की गोदी की तरह नहीं लगता है घर। 
उत्तर:
 झूठ

घर माँ की गोदी की तरह सुरक्षित और आरामदायक होता है।

(ग) घर थकान नहीं मिटाता। 
उत्तर:
 झूठ

घर में पहुँचकर हमारी सारी थकान मिट जाती है।

(घ) घर नई ताज़गी देने का काम नहीं करता। 
उत्तर:
 झूठ

घर हमें हर बार नई ताज़गी और सुकून देता है।

(ङ) घर ममतावाला और सुंदर नहीं होता। 
उत्तर: 
झूठ

घर ममता से भरा और सुंदर होता है क्योंकि वहाँ परिवार होता है।


प्रश्न 3: रिक्त स्थान भरें प्रश्न

(क) घूम-घाम लें, खेल-खाल लें, नहीं _______ लेकिन घर। 
उत्तर:
 भूलता

(ख) नहीं आपको लगता पापा है माँ की _______-सा घर। 
उत्तर:
 गोदी

(ग) प्यारी-प्यारी _______ वाला सुंदर-सुंदर न्यारा घर। 
उत्तर:
 ममता

(घ) खिला-पिला आराम दिलाकर नई _______ देता घर। 
उत्तर: 
ताज़गी


प्रश्न 4: बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)

(i) घर क्यों अच्छा लगता है?
(क)
 क्योंकि वहाँ खिलौने हैं
(ख) क्योंकि वहाँ ममता और आराम है
(ग) क्योंकि वहाँ सिर्फ खाना मिलता है
(घ) क्योंकि वहाँ टीवी है
उत्तर: (ख) क्योंकि वहाँ ममता और आराम है

(ii) घर वापसी पर कैसे लगता है?
(क) थकान और अधिक बढ़ जाती है
(ख) बिल्कुल भी स्वागत नहीं करता
(ग) बिछ-बिछ जाता है और आराम दिलाता है
(घ) घर जाने की इच्छा नहीं होती
उत्तर: (ग) बिछ-बिछ जाता है और आराम दिलाता है


प्रश्न 5:  प्रश्न-उत्तर

(i) कविता के अनुसार, घर की किन विशेषताओं की वजह से वह अच्छा लगता है?
उत्तर:
 कविता में घर की ममता, आराम, ताज़गी, और माँ की गोदी जैसी विशेषताओं का वर्णन है, जो इसे खास और प्यारा बनाती हैं।

(ii) कवि ने घर की तुलना माँ की गोदी से क्यों की?
उत्तर: कवि ने घर की तुलना माँ की गोदी से इसलिए की क्योंकि दोनों ही हमें सुरक्षा, अपनापन और आराम देते हैं, जिससे हमें खुशी और सुकून मिलता है।

01. नीमा की दादी – Worksheet Solutions

प्रश्न 1: बहुविकल्पीय प्रश्न 

(i) नीमा क्या सुनाती है खाने के समय?
(क) 
गीत
(ख) 
कहानी
(ग) 
स्कूल के बारे में
(घ) 
दादी के घुटनों के दर्द के बारे में
उत्तर: (ग) स्कूल के बारे में

नीमा खाने के समय दादी को अपने स्कूल की बातें बताती है।

(ii) दादी के घुटनों में क्या रहता है?
(क) 
दर्द
(ख) सुख
(ग) खुशी
(घ) प्यास
उत्तर: (क) दर्द

उम्र के कारण दादी के घुटनों में दर्द रहता है, जो सामान्य बात है।

(iii) नीमा कितने बजे खेलने जाती है?
(क)
 तीन बजे
(ख) छह बजे
(ग) दस बजे
(घ) पांच बजे
उत्तर: (घ) पांच बजे

स्कूल और बाकी कामों के बाद नीमा शाम पाँच बजे खेलने जाती है।

(iv) नीमा स्कूल से कब लौटती है?
(क) दोपहर एक बजे
(ख) दोपहर दो बजे
(ग) दोपहर तीन बजे
(घ) दोपहर चार बजे
उत्तर: (ख) दोपहर दो बजे

नीमा का स्कूल दोपहर दो बजे छूटता है, इसी समय वह घर लौटती है।

(v) दादी क्या काट रही होती है ?
(क) 
कपड़े काट रही होती है।
(ख) धागे काट रही होती है।
(ग) सब्जी काट रही होती है।
(घ) घास काट रही होती है।
उत्तर: (ग) सब्जी काट रही होती है।

कहानी में बताया गया है कि दादी सब्जियाँ काट रही होती हैं।

प्रश्न 2: रिक्त स्थान भरें

(i) दादी भी उससे खूब __________ करती है।
उत्तर: बातें

नीमा और दादी आपस में बहुत बातें करती हैं।

(ii) नीमा दौड़कर दादी की __________ ले आई।
उत्तर: चप्पलें

नीमा दादी के लिए दौड़कर उनकी चप्पलें लाती है।

(iii) __________ को नीमा खेलने जाती है।
उत्तर: शाम

दिन के बाकी कामों के बाद नीमा शाम को खेलने जाती है।

(iv) खेलने में समय बहुत __________ कटता है।
उत्तर: जल्दी

खेलते समय समय का पता नहीं चलता, वह जल्दी कट जाता है।

प्रश्न 3: संक्षिप्त प्रश्न 

(i) नीमा खेलने जाने लगी तो दादी ने क्या कहा?
उत्तर: नीमा खेलने जाने लगी तो दादी ने कहा कि नीमा थोड़ी देर बैठ जा। मेरा समय नहीं कटता है।

(ii) दादी घर पर क्या-क्या काम करती थी?
उत्तर: दादी सुबह अकेली होती थी उस समय दादी कभी सब्ज़ी काटती थी और कभी वे अपने घुटनों पर तेल मल रही होती थी।

(iii) इस कहानी के लेखक का नाम क्या हैं?
उत्तर: कहानी के लेखक का नाम शशि सबलोक हैं।

(iv) आप अपनी स्कुल की बातें किसे बताते हैं?
उत्तर: मैं अपनी स्कुल की बातें मम्मी को बताती हूँ।

(v) खेलने में समय बहुत जल्दी कटता है। इस बारे में नीमा ने क्या कहा?
उत्तर: नीमा ने कहा मैं पाँच बजे खेलने जाती हूँ, पर दस मिनट में ही छ: बज जाते हैं।