16. मूली – Textbook Worksheet

पाठ पर आधारित प्रश्न

प्रश्न 1: दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाइए ।
(i) नानाजी ने बगीचे में क्या बोई ?
(क) गाजर
(ख) बैंगन
(ग) गोभी
(घ) मूली

(ii) मूली कैसी उग आई  ?
(क) छोटी और पतली
(ख)
 मोटी और लंबी
(ग) 
लंबी और पतली
(घ) मोटी और छोटी

(iii) नानाजी ने किसे आवाज लगाई ?
(क) नानी को
(ख) 
नातिन को
(ग) 
कौवे को
(घ) नौकर को

(iv) नानी ने किसे थामा था?
(क) नाना को
(ग) 
मूली को
(ख) 
नातिन को
(घ) 
कुत्ते को

प्रश्न 2: दिए गए शब्दों से रिक्त स्थान भरिए ।

(i) मूली से नानाजी बोले ‘उगो-उगो ________________| मजबूत बनो और ________________| हो।
(ii) 
नानी ने ________________ को थामा, नाना ने ________________ को थामा।
(iii) 
तब नातिन ने ________________ को बुलाया।
(iv) सभी ने मिलकर ________________ लगाया।

प्रश्न 3: दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए ।
(i) नातिन ने किसे थामा ?(ii) क्या, सबने मिलकर मूली को बाहर निकाल लिया?
(iii) मूली किस रंग की होती है ?शब्दों का खेल

प्रश्न 4: नातिन ने थामा नानी को, नानी ने थामा नाना को, नाना ने थामा मूली को, सबने मिलकर खींचा।
इस वाक्य में ‘ थामा’ शब्द का प्रयोग कई बार किया गया है, जिसका अर्थ है – ‘सहारा देना’ या ‘पकड़ना’ |
दिए गए वाक्यों में ‘ थामा’ शब्द का सही अर्थ चुनकर सही का निशान लगाइए।

(i) बुढ़ापे में माँ ने छड़ी थाम ली । (हाथ में लेना/ छड़ी को उठाना)
(ii) स्कूल जाते समय सभी एक-दूसरे का हाथ थामकर चल रहे थे। (रुकना/पकड़कर)
(iii) मुसीबत पड़ने पर घरवाले ही हाथ थामते हैं । (सहारा देना/धक्का देना)
(iv) राकेश छत से गिरने वाला था, परंतु मोहन ने उसका हाथ थामकर उसे बचा लिया। (छोड़ना/पकड़ना)

वर्कशीट के समाधान “मूली


15. किसान – Textbook Worksheet

पाठ पर आधारित प्रश्न

प्रश्न 1: निम्नलिखित शब्दों से कविता की पंक्तियों को पूरा कीजिए।
(i) नहीं हुआ है अभी __________________, पूरब की लाली __________________ |
(ii) खिला-पिलाकर __________________ को ले, करने चला खेत पर काम ।
(iii) गरम-गरम लू चलती __________________ धरती जलती __________________ समान।
(iv) __________________ गरज रहे। गड़-गड़-गड़, __________________ चमक रही चम-चम।

प्रश्न 2: दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
(i) 
चिड़ियों के जगने से पहले कौंन उठ जाता है ?
(ii) गरम-गरम लू कैसे चलती है ?

(iii) बादल किस प्रकार गरज रहे हैं?

प्रश्न 3: सही कथन पर (✓) तथा गलत कथन पर (✗) का निशान लगाइए।
(i) किसान को कभी आराम नहीं मिलता।

(ii) ठंड पड़ने पर हाथ-पाँव ठिठुरने लगते हैं।
(iii) मूसलाधार बरसात में भी किसान नहीं रुकता।
(iv) किसान सूर्य उदय के बाद उठता है ।

रचनात्मक प्रश्न

प्रश्न 4: जिस प्रकार किसान खेतों में अन्न उगाता है उसी प्रकार बताइए ।
(i) कपड़े कौन सिलता है ? ___________
(ii) मिट्टी के बर्तन कौन बनाता है? __________
(iii) पढ़ाता कौन है ? ___________
(iv) लोहे के बर्तन कौन बनाता है? ____________
(v) फर्नीचर कौन बनाता है? ___________

प्रश्न 5: सोचकर बताइए।
ठंड से बचने के लिए आप किन-किन वस्तुओं का उपयोग करते हो?    बरसात से बचने के लिए आप किन-किन वस्तुओं का उपयोग करते हो?
दो-दो वस्तुओं के नाम लिखिए ।
(i) _____________
(ii) ____________
(iii) ___________
(iv) ___________

वर्कशीट के समाधान “किसान


14. बीज – Textbook Worksheet

पाठ पर आधारित प्रश्न

प्रश्न 1: दिए गए शब्दों से रिक्त स्थान भरिए ।
(i) मुझे एक _____________ मिला।
(ii) मैंने उसे _____________ दिया और बहुत सारी _____________ |
(iii) क्या यह _____________ होगा ?
(iv) क्या यह _____________ ही रहेगा?
(v) मुझे कोई फर्क नहीं _____________ |

प्रश्न 2: दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
(i) लड़के ने बीज को किसमें डाला?
(ii) बीज बोने के लिए किन-किन चीजों की आवश्यकता पड़ती है?
(iii) पेड़ और पौधे में क्या फर्क होता है?रचनात्मक प्रश्न

प्रश्न 3: दिए गए शब्दों में से चार ऐसे शब्द छाँटकर लिखिए, जिनकी बेल होती है।
(i) _____________
(ii) _____________
(iii) _____________
(iv) _____________

वर्कशीट के समाधान “बीज


13. तालाब – Textbook Worksheet

पाठ पर आधारित प्रश्न

प्रश्न 1: दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाइए ।
(i) तालाब के किनारे किस पर मकड़ियों के जाले हैं?
(क) पेड़
(ख) घर
(ग) कार
(घ) जंगल

(ii) तालाब का नाम क्या है?
(क) बड़ा तालाब
(ख) छोटा तालाब
(घ) पतला तालाब
(ग) मोटा तालाब

(iii) तालाब में इन दिनों कौन आए हैं?
(क) कछुए
(ख) सारस
(घ) तोते
(ग) छिपकलियाँ

प्रश्न 2: दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
(i) उड़ाकू किसे कहा गया है ?
(ii) तालाब किनारे कौन – कौन से पक्षी हैं?

(iii) सारस किन दिनों में तालाब पर आते हैं?शब्दों का खेल

प्रश्न 3: दिए गए शब्दों के ‘एक से अनेक’ शब्द लिखिए।

प्रश्न 4: उड़ाकू शब्द से मिलते-जुलते चार शब्द दिए गए हैं, जिनके पीछे ‘कू’ लगाकर नया शब्द बनाइए ।
(i) पढ़ा _________________________
(ii) लड़ा ________________________
(iii) खड़ा _______________________
(iv) चटा ________________________
देखिए और मिलाइए

प्रश्न 5: जीवों के नाम को उनके चित्र से रेखा खींचकर जोड़िए ।

वर्कशीट के समाधान ” तालाब


12. तोसिया का सपना – Textbook Worksheet

पाठ पर आधारित प्रश्न

प्रश्न 1: दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाइए।
(i) तोसिया ने क्या देखा?
(क) सपना देखा
(ख) शेर देखा
(ग) भालू देखा
(घ) हाथी देखा

(ii) तोसिया उठकर किस बारे में बात करती है?
(क) खेल – कूद के बारे में
(ख)
 स्कूल की सहेलियों के बारे में
(ग) 
सपनों के बारे में
(घ) 
भोजन के बारे में

(iii) रसोई में क्या रखे थे?
(क) बहुत सारे पेड़-पौधे
(ख) 
बहुत सारे रंग-बिरंगे मसाले
(ग) 
बहुत सारी बाल्टियाँ
(घ) 
बहुत सारे कपड़े

(iv) बगीचे में क्या खिले हुए थे?
(क) रंग-बिरंगे कपड़े
(ख) 
रंग-बिरंगे फूल
(ग) 
रंग-बिरंगे पौधे
(घ) 
रंग-बिरंगे गुब्बारे
प्रश्न 2: दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए ।
(i) तोसिया को क्या सपना आया ?

(ii) तोसिया क्यों घबरा गई ?
(iii) तोसिया ने पतंग की दुकान पर कौन-कौन से रंग की पतंगें देखीं?
(iv) तोसिया को कौन-सी बात याद आई?
प्रश्न 3: दिए गए कथनों में सही कथन पर (✓) तथा गलत कथन पर (✗) का निशान लगाइए।
(i) नानी की सहेलियों के बाल सफ़ेद हैं।
(ii) तोसिया को घर में बहुत सारे रंग दिख रहे थे।
(iii) तोसिया सुबह उठकर ऑफिस जाती है।
(iv) हल्दी का रंग लाल होता है।
(v) तोसिया बहुत सपने देखती है।

प्रश्न 4: कहानी में घटी घटनाओं को सही क्रम में लिखिए।
(i) तोसिया ने नानी से उनके सफेद बालों के बारे में पूछा।
(ii) तोसिया घर आकर सो गई।
(iii) तोसिया उठकर बगीचे में गई, जहाँ रंग-बिरंगे फूल खिले हुए थे।
(iv) तोसिया रसोई में गई, जहाँ बहुत सारे रंग-बिरंगे मसाले रखे हुए थे।
(v) तोसिया ने सपना देखा सब कुछ सफेद हो गया।
(vi) तोसिया बाजार गई, जहाँ रंगीन पतंगे, चुन्नियाँ और गुब्बारे थे।

शब्दों का खेल

प्रश्न 5: दिए गए शब्दों से वाक्य बनाइए ।
(i) नीली ________________________________________________________
(ii) गुलाबी ________________________________________________________
(iii) हरी ________________________________________________________
(iv) पीला ________________________________________________________

प्रश्न 6: रंगों में छिपे शब्द खोजिए और लिखिए।

वर्कशीट के समाधान “तोसिया का सपना


11. बैंगनी जोजो – Textbook Worksheet

पाठ पर आधारित प्रश्न

प्रश्न 1: दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाइए ।
(i) जोजो कौन था ?
(क) कुत्ता
(ख) बकरी
(ग) खरगोश
(घ) चूहा

(ii) जोजो कहाँ सो रहा था?
(क) पेड़ के नीचे
(ख) घर के बाहर
(ग) बरामदे में
(घ) पेड़ के ऊपर

(iii) आकाश में धीरे-धीरे कौन चल रहा था ?
(क) पक्षी
(ख) चाँद
(ग) बादल
(घ) सूरज

(iv) गुब्बारा किस रंग का था ?
(क) पीले रंग का
(ख) लाल रंग का
(ग) हरे रंग का
(घ) सफेद रंग का
प्रश्न 2: दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
(i) जोजो किस रंग का कुत्ता था?
(ii) जोजो ने कौए से क्या पूछा?
(iii) जोजो को बैंगनी धब्बे किसने दिए ?

प्रश्न 3: सोचकर बताइए ।
(i) जोजो पहले किसके पास गया ?
(ii) दूसरी बार जोजो किसके पास गया?

(iii) तीसरी बार जोजो किसके पास गया?
(iv) चौथी बार जोजो किसके पास गया?
(v) अंत में जोजो किसके पास गया?

रचनात्मक प्रश्न

प्रश्न 4: कहानी में आए शब्दों का वाक्य में प्रयोग कीजिए ।
(i) भौं-भौं – _____________________________
(ii) ऊँ, ऊँ, ऊँ! – _____________________________
(iii) टप टप टप ! – _____________________________

वर्कशीट के समाधान ” बैंगनी जोजो


10. कौन – Textbook Worksheet

पाठ पर आधारित प्रश्न

प्रश्न 1: दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाइए ।
(i) जग की प्यास कौन बुझाता है ?
(क) नदियाँ
(ख) घड़ा
(ग) नल
(घ) तालाब

(ii) मीठे झरने कौन बहाता है ?
(क) पर्वत
(ख) जानवर
(ग) नदियाँ
(घ) तालाब

(iii) दिन को सोने – सा कौन चमकाता है ?
(क) चाँद
(ख) सूरज
(ग) तारे
(घ) वर्षा

(iv) हरियाली कौन फैलाता है ?
(क) पेड़
(ख) तारे
(ग) हवा
(घ) चाँद

प्रश्न 2: कविता के आधार पर दिए गए रिक्त स्थानों को सही शब्द चुनकर भरिए ।
(i) अगर न होते ______________ बताओ, खिल-खिलकर ______________ कौन ?
(ii) अगर न होते ______________ नभ में ______________ रच पाता कौन ?
(iii) अगर न होती ______________ जग की प्यास बुझाता कौन ?
(iv) अगर न होते ______________ तो बोलो, ये सब ______________ उठाता कौन ?पढ़िए और मिलाइए

प्रश्न 3: दिए गए वाक्यों को समझकर उनके चित्र से मिलाइए।
शब्दों का खेल

प्रश्न 4: दिए गए शब्दों के उल्टे अर्थ लिखिए।
(i) रात ______________
(ii) निर्मल ______________
(iii) भला ______________
(iv) मीठा ______________

प्रश्न 5: समान अर्थ वाले शब्द लिखिए ।
(i) नदी ______________
(ii) जग ______________
(iii) पर्वत ______________
(iv) चाँद ______________

वर्कशीट के समाधान “कौन


09. दुनिया रंग-बिरंगी – Textbook Worksheet

पाठ पर आधारित प्रश्न

प्रश्न 1: दिए गए शब्दों से रिक्त स्थान भरिए ।
(i) नीला! जैसे खुला आकाश है, ___________ का नीला पानी है।
(ii) मोर के ___________ पंख हैं और पेड़ पर बैठे हैं।
(iii) पीला ! जैसे चमचमाता ___________ है, पका ___________ और ___________, है।
(iv) लाल! जैसे फलों में ___________ है, खुशबूदार फूल ___________ है।
(v) ___________ और लाल ___________ है और मेरी नाक पर ___________ है।

प्रश्न 2: किसका क्या रंग है? लिखिए।
(i) मोर के पंख का रंग – ______________________________
(ii) आकाश का रंग – _____________________________
(iii) कौए का रंग – ___________________________
(iv) आलू का रंग – ____________________________
(v) चेरी का रंग – _____________________________
(vi) हाथी का रंग – _____________________________
(vii) अंगूर का रंग – ______________________________

शब्दों का खेल

प्रश्न 5: शब्द के अंत में ‘ई’ की मात्रा जोड़कर नए शब्द बनाओ ।
(i) नील(ii) पंछ
(iii) पान
(iv) हर

वर्कशीट के समाधान “दुनिया रंग-बिरंगी


08. तीन दोस्त – Textbook Worksheet

पाठ पर आधारित प्रश्न

प्रश्न 1: दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाइए ।
(i) कहानी के अनुसार पुराने समय में कितने रंग होते थे ?
(क) चार
(ख) पाँच
(ग) तीन 
(घ) दो

(ii) लज़ीज़ वस्तु में कौन-सा रंग रहता था ?

(क) लाल
(ख) हरा
(ग) नीला
(घ) पीला

(iii) पीला रंग किसे चमकदार बनाता है?

(क) सूरज
(ख) पेड़
(ग) पृथ्वी
(घ) टमाटर

(iv) लाल और पीला रंग साथ चले, तो कौन सा नया दोस्त मिला?

(क) हरा
(ख) नीला
(ग) नारंगी
(घ) गुलाबी

प्रश्न 2: दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
(i) लाल, पीला और नीला आपस में कौन थे ?
(ii) तीनों दोस्तों ने क्या कहा ?
(iii) पीले और नीले ने हाथ मिलाया, तो कौन – सा दोस्त मिला?
(iv) तीनों दोस्तों ने दुनिया को क्या बना दिया?
देखिए और लिखिए

प्रश्न 3: दिए गए चित्रों को देखकर इनके रंगों के नाम लिखिए।
प्रकृति के रंग

प्रश्न 1: दिए गए शब्दों को रिक्त स्थानों में भरकर कहानी को पूरा कीजिए ।
बहादुर ने अपने _______ के बाहर बहुत बड़ा ________ बना रखा था, जिसमें बहुत-से पेड़-पौधे ________ हुए थे। वह उनकी बहुत ________ करता था और समय-समय पर उनमें अच्छी ________ डालता था। एक दिन बहादुर तरबूज के ________ लेकर आया। वह बीज बोने के लिए ________ खोदने लगा। तभी उसमें से एक ________ निकली। उसने उसे दूर ________ दिया। फिर उन बीजों को मिट्टी में ________ दिया। बहादुर ने उसमें ________ दिया। उसके बगीचे में केले का भी पेड़ है, जिसमें एक केले का ________ लगा हुआ है। कुछ दिनों ________ तरबूज की ________ निकल आई, धीरे- ________ वह बड़ा होने लगा और उसमें ________ आने लगे। उसने दो तरबूज ________ बच्चों में बाँट दिए । उसका बगीचा ________ की खुशबू से दिनभर ________ रहता है। कुछ दिन बाद उसने सूरजमुखी के बीज बोने की ________ , लेकिन इस बार उसे मिट्टी खोदते समय उसे ________ दिखाई दिए। उसने वहाँ ________ दवा डाली। फिर उसने बीज डाल दिए । बहादुर उनकी दिन-रात ________ करता था। कुछ दिन बाद सूरजमुखी की पौध ?________ आई। बढ़ते समय के साथ उसमें पीले रंग के ________ भी दिखने लगे हैं और उन पर भँवरे और ________ मँडराते रहते थे। यह सब देखकर बहादुर बहुत ________ होता है। सब लोग बगीचे को देखकर कहते बहादुर की ________ रंग लाई।

वर्कशीट के समाधान तीन दोस्त

07. डिल्लू जी – Textbook Worksheet

पाठ पर आधारित प्रश्न

प्रश्न 1: दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाइए।
(i) टिल्लू जी कहाँ गए ?
(क) नानी के घर
(ख) स्कूल
(ग) मामा के घर
(घ) घूमने

(ii) टिल्लू जी क्या भूल गए ?
(क) बस्ता
(ख) खिलौने
(ग) कपडे
(घ) जूते

(iii) टिल्लू जी रस्ते भर थे ?
(क) शांत
(ख) डरे-डरे
(ग) खोये हुए
(घ) नाचते रहे

(iv) टिल्लू जी किसके गले में बाँहें डालकर झूल गए ?
(क) माँ के
(ख) पिता के
(ग) दादा के
(घ) चाचा के

शब्दों का खेल

प्रश्न 2:  दिए गए शब्दों में उचित जगह ‘ऊ’ की मात्रा लगाकर शब्दों को दोबारा लिखिए ।
(i) स्कल ______________
(ii) फल ______________
(iii) भल ______________
(iv) झल ______________

प्रश्न 3: ‘बस्ता’ शब्द में से ‘ब’ के स्थान पर स, पि, वा जोड़ने पर कौन-से शब्द बनते हैं ? लिखिए ।
(i) ______________ स्ता
(ii) ______________ स्ता
(iii) ______________ स्ता

रचनात्मक प्रश्न

प्रश्न 4: दिए गए कथनों का ‘हाँ’ या ‘नहीं’ में उत्तर दीजिए ।
(i) क्या आप स्कूल समय से पहले जाते हैं ?
(ii) क्या आप स्कूल जाने से पहले माता – पिता को प्रणाम करते हैं ?
(iii) क्या आप स्कूल अपना बस्ता हमेशा साथ लेकर जाते हैं ?
(iv) क्या आप स्कूल की छुट्टी का नोटिस देखकर खुश होते हैं ?
(v) क्या आप स्कूल जाते समय माँ को परेशान करते हैं ?

वर्कशीट के समाधान “टिल्लू जी