18. हम अनेक, किंतु एक – पाठ्यपुस्तक समाधान

बातचीत के लिए1. आप किस देश में रहते हैं? आपका प्रदेश कौन-सा है?
उत्तर: मैं भारत देश में रहता/रहती हूँ। मेरा प्रदेश  ______ है।

2. आपके घर में कौन-सी भाषा बोली जाती है?
उत्तर: मेरे घर में   ______ बोली जाती है।

3. आपके घर के आस-पास के लोग कौन-सी भाषा बोलते हैं?
उत्तर: मेरे घर के आस-पास के लोग  ______ बोलते हैं।

4. सभी प्रदेश अलग हैं, लेकिन सबका देश एक है। आपके मित्रों की टोली में कौन-कौन हैं?
उत्तर: मेरे मित्रों की टोली में ______ , ______  , ______,  ______ और  ______ हैं।

सोचिए और लिखिए1. ‘हम अनेक हैं किंतु एक हैं’, उदाहरण देकर इस बात को समझाइए।
उत्तर:
 हम अनेक हैं किंतु एक हैं’ का अर्थ है कि हम सभी भारतीय विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से आते है, लेकिन हम सब एक देश, भारत के नागरिक हैं। उदाहरण के लिए, मेरी कक्षा में मेरे दोस्त अलग-अलग प्रदेशों से हैं, लेकिन हम सब मिलकर एकसाथ खेलते हैं, पढ़ते हैं और त्योहार मनाते हैं। हम सब भारतीय हैं और एकता में विश्वास रखते हैं।

2. कविता में भारत के विविध रूप-रंग के बारे में बताया गया है। विविध रूप-रंग का क्या अर्थ है?
उत्तर: विविध रूप-रंग का अर्थ है भारत की विभिन्नताएँ, जैसे कि अलग-अलग भाषाएँ, पहनावे, खान-पान, त्योहार, और संस्कृतियाँ। भारत में लोग विभिन्न परंपराओं और धर्मों को मानते हैं और उनके जीवन में अनेक प्रकार के रीति-रिवाज होते हैं। यह विविधता ही भारत की विशेषता है।

3. ‘चल रहे मिला कदम’ इस पंक्ति में किनके कदम मिलाकर चलने की बात कही गई है?
उत्तर: चल रहे मिला कदम’ इस पंक्ति में सभी भारतीयों के कदम मिलाकर चलने की बात कही गई है। हम सभी भारतीय एक साथ मिलकर देश की प्रगति और विकास के लिए काम कर रहे हैं।

शब्दों का खेल

1. कविता से समान ध्वनि वाले शब्द छाँटकर लिखिए—

प्रदेश – देश, वेश
हम – कदम, दम
रंग – अंग, संग
बोलियाँ – टोलियाँ, टोलियाँ

2. समान ध्वनि वाले कुछ शब्द अपने मन से लिखिए—

बोली: तोली, गोली, डोली, झोली
एक: नेक, मेक, टेक, पेक
राग: भाग, नाग, झाग, आग

3.भूमि शब्द जोड़कर नए शब्द बनाइए—

समझिए और लिखिए

1. कविता की पंक्तियाँ पूरी कीजिए— 

2. सही अर्थ की जोड़ी बनाकर लिखिए— 

3. सही अर्थ वाले वाक्य पर सही (✓) का चिह्न लगाइए—

(क) ‘भारतीय वेश एक’ का अर्थ है— (ख) ‘बोलियाँ हजार हैं’ में हजार का अर्थ है—

पढ़िए और जानिये

1. मणिपुर की अथोइबी की खाने में क्या पसंद है?
उत्तर:
 मणिपुर की अथोइबी को खाने में एरोम्बा पसंद है।

2. महाराष्ट्र की पूर्वा कौन-सी भाषा बोलती है?
उत्तर:
 महाराष्ट्र की पूर्वा मराठी भाषा बोलती है।

3. तमिलनाडु के वेंकट को खाने में क्या पसंद है?
उत्तर: 
तमिलनाडु के वेंकट को खाने में इडली सांभर पसंद है।

4. गुजरात की हंसा को कौन-सा नृत्य पसंद है?
उत्तर:
 गुजरात की हंसा को गरबा-डांडिया नृत्य पसंद है।

पता कीजिये आप अपने प्रदेश के आस-पास के तीन-चार प्रदेशों की भाषा, खान-पान, वेश-भूषा, तीज-त्योहारों के बारे में पता कीजिए और साथियों के साठ चर्चा कीजिए।
उत्तर:

17. बोलने वाली माँद – पाठ्यपुस्तक समाधान

बातचीत के लिए1. आपको भूख लगती है तो आप क्या-क्या खाने की कामना करते हैं?
उत्तर: 
जब मुझे भूख लगती है, तो मैं चपाती और सब्जी, चावल और दाल, फल, बिस्किट, और चॉकलेट खाने की कामना करता/करती हूँ।

2. क्या आपने किसी पशु के पैर के चिह्न देखे हैं? किस-किस पशु के देखे हैं?
उत्तर:
 हाँ, मैंने कई पशुओं के पैर के चिह्न देखे हैं। मैंने कुत्ते, बिल्ली, गाय और बकरी के पैर के चिह्न देखे हैं।

3. सिंह माँद यानी गुफा में रहता है। माँद में कौन-कौन से जानवर रहते हैं?
उत्तर:
 सिंह के अलावा, भालू, तेंदुआ और भेड़िया भी माँद यानी गुफा में रहते हैं।

4. कठिन समय में बुद्धि अधिक काम आती है या शक्ति?
उत्तर: 
कठिन समय में बुद्धि अधिक काम आती है क्योंकि बुद्धि से हम सही रास्ता ढूंढ सकते हैं और समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।

सोचिए और लिखिए1. दधिपुच्छ ने कैसे जाना कि माँद में खरनखर बैठा है?
उत्तर: 
दधिपुच्छ ने माँद के बाहर सिंह के पैरों के जाने के निशान देखे, लेकिन वापस लौटने के निशान नहीं देखे। इससे उसे पता चला कि खरनखर माँद के अंदर बैठा है।

2. इस कहानी में सिंह का नाम खरनखर है और सियार का नाम दधिपुच्छ, आप इनके क्या नाम रखेंगे?
उत्तर: सिंह का नाम मैं ‘शेरू’ रखूंगा और सियार का नाम ‘चतुर’ रखूंगा।

3. यदि आप सिंह के स्थान पर होते तो क्या करते?
उत्तर: यदि मैं सिंह के स्थान पर होता, तो मैं सियार की बातों पर विश्वास नहीं करता और पहले खुद से अच्छी तरह सोचता कि माँद बोल नहीं सकती। मैं अपने आसपास के वातावरण को ध्यान से देखता और समझने की कोशिश करता।

4. जब सियार ने पुकारा, “ऐ मेरी माँद, ऐ मेरी माँद”, तब सिंह ने उत्तर दिया। सिंह ने उत्तर में क्या कहा होगा?
उत्तर: जब सियार ने पुकारा, ‘ऐ मेरी माँद, ऐ मेरी माँद”, तब सिंह ने उत्तर दिया होगा, “हां, मैं यहाँ हूँ! आ जाओ, सब सुरक्षित है।

शब्दों का खेल1. कहानी में, ‘माँद’ शब्द कितनी बरि आया है?
उत्तर: 
कहानी में ‘माँद’ शब्द 17 बार आया है।

2. कहानी में आए चंद्रबिंदु वाले शब्द छाँटकर लिखिए –
उत्तर: 

  • अँधेरा
  • माँद 
  • लूँगा 
  • आऊँगा 
  • पुकारूँगा
  • जाऊँगा 
  • मुहँ 
  • गूँज

3. समान अर्थ वाले शब्दों की जोड़ी बनाकर लिखिए –

उत्तर: 

4. नीचे लिखे शब्दों की सहायता से वाक्य पूरा कीजिए –

उत्तर:


उदाहरण – माँद! क्या तू भूल गई?

  • तितली ! क्या तू भूल गई?
  • नदी ! क्या तू भूल गई?
  • हवा ! क्या तू भूल गई?
  • गुफा ! क्या तू भूल गई?


उदाहरण – जाल! क्या तू भूल गया?

  • पेड़ ! क्या तू भूल गया?
  • बादल ! क्या तू भूल गया?
  • पहाड़ ! क्या तू भूल गया?
  • झरना ! क्या तू भूल गया?

5. सही शब्द चुनकर रिक्त स्थान भरिए –

उदाहरण – अँधेरा हो रहा था, उजाला हो रहा था।
उत्तर: (क) सिंह इस समय भी माँद के भीतर है या बाहर निकाल गया।
(ख) आज बोलती क्यों नहीं? चुप क्यों है/
(ग)  मैं बूढ़ा हो गया हूँ। पहले तो मैं जवान था।
(घ) यह माँद झूठ-मूठ ही जवाब देती है या फिर सच-मुच बोलती है।

6. सही अर्थ की जोड़ी बनाइए –
उत्तर:
 

7. अपने मन से वाक्य बनाइए –
उदाहरण – 
यदि चुप रहा तो  →  हाथ आया शिकार भी चला जाएगा।
उत्तर: 
(क) यदि बोला तो → डरकर शिकार भाग जाएगा।
(ख) यदि अधिक वर्षा हुई तो → खेतों में पानी भर जाएगा।
(ग) यदि कड़ी धूप हुई तो → पौधे मुरझा जाएँगे।
(घ) यदि अँधेरा हुआ तो → हम रास्ता नहीं देख पाएँगे।


कला की कलाकारीयाँ

1. यहाँ सिंह व सियार का मुखौटा दिया गया है। आप दोनों में से अपनी रुचि के अनुसार मुखौटा बनाइए— 

16. चंद्रयान (संवाद) – पाठ्यपुस्तक समाधान

बातचीत के लिए
1. आप आकाश में सूरज, चाँद, तारे एवं बहुत कुछ और भी देखते हैं। चाँद से जुड़ा अपना कोई अनुभव, कोई रोचक बात या कोई कविता सुनाइए।
उत्तर:  
चाँद से जुड़ी एक रोचक बात यह है कि वह कभी दिखता है और कभी बादलों के पीछे छिप जाता है, जैसे वह छुपन-छुपाई खेल रहा हो। एक बार रात को मैंने दोस्तों के साथ मिलकर चाँद देखा, वह बहुत चमकीला और सुंदर था। मुझे यह कविता बहुत पसंद है:
“चाँद के गाँव में,
तारों की छाँव में,
हम चंद्रयान से जाएँगे।”

2. आपने कक्षा दो  की अपनी पाठ्यपुस्तक सारंगी 2 में चाँद के बारे में पढ़ा है न! कुछ याद करके सुनाइए कि क्या पढ़ा था?
उत्तर: मैंने अपनी पाठ्यपुस्तक सारंगी -2 में चाँद पर आधारित दो पाठ पढ़े थे। पहला था ‘चंदा मामा’ तथा दूसरा था ‘गिरे ताल में चंदा मामा’ गिरे ताल में चंदा मामा एक बहुत मजेदार कविता है। वह मुझे याद है। वह मुझे बहुत अच्छी लगती है।


3. आपको कुछ ऐसे त्योहारों के बारे में अवश्य पता होगा जिनका चाँद के दिखने से बहुत गहरा संबंध है। याद करके बताइए कि वे कौन-से त्योहार हैं?
उत्तर: 
हाँ, मुझे कुछ ऐसे त्योहारों के बारे में पता है जिनका चाँद से गहरा संबंध है। उनमें से प्रमुख हैं-

  • ईदचाँद दिखने पर ही रमजान का महीना खत्म होता है और ईद मनाई जाती है।
  • करवा चौथ: इस दिन महिलाएँ चाँद को देखकर व्रत खोलती हैं।
  • दीपावली: इस दिन भी अमावस्या की रात होती है, जब चाँद नहीं दिखाई देता है।

4. आपने चंद्रयान के बारे में जो कुछ सुना, पढ़ा या देखा है, बताइए।
उत्तर: 
मैंने चंद्रयान के बारे में बहुत कुछ सुना, पढ़ा और देखा है। यह भारत की एक अद्भुत अंतरिक्ष यान है जो हमें चांद के बारे में जानने में मदद कर रहा है।

  • चंद्रयान-1: यह भारत का पहला चंद्र मिशन था जिसे 2008 में लॉन्च किया गया था। इसने चांद की सतह पर पानी की बर्फ की खोज की, जो एक बहुत बड़ी खोज थी!
  • चंद्रयान-2: यह मिशन 2019 में लॉन्च किया गया था, लेकिन दुर्भाग्य से चांद की सतह पर उतरने में विफल रहा।
  • चंद्रयान-3: यह मिशन 2023 सें लॉन्च किया गया था और चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरा। यह चांद के पानी और खनिजों का अध्ययन करेगा।

सोचिए और लिखिए1. यह पाठ अध्यापिका और विद्यार्थियों के बीच एक संवाद है। यह संवाद किस विषय पर है?
उत्तर: 
यह संवाद चंद्रयान और उसके मिशन के बारे में है। चंद्रयान के विभिन्न पहलुओं, उसकी महत्वपूर्ण खोजों और उसके मिशन के उद्देश्यों के बारे में जानकारी मिलती है।

2. दिए गए प्रश्नों के उचित विकल्प का चयन कर सही (✓) का चिह्न लगाइए-
(i) चाँद पर जाने के लिए किस वाहन का प्रयोग किया जाता है?
(क) रॉकेट   (✔)
(ब) बस
(ग) हवाई जहाज

(ii) अभी हाल ही में चाँद पर सफलतापूर्वक उतरने वाले यान का क्या नाम है?
(क)
 चंद्रयान- 1
(ख) चंद्रयान- 2
(ग) चंद्रयान- 3  (✔)

(iii) वैज्ञानिक चाँद पर क्यों जाना चाहते हैं?
(क)
 वैज्ञानिक समूची धरती घूम चुके हैं । 
(ख) वैज्ञानिक चाँद के बारे में जानना चाहते हैं।  (✔)
(ग) वैज्ञानिक चाँद पर कविता लिखना चाहते हैं।

(iv) चंद्रयान- 2 के विषय में कौन-सी बात सही है?
(क)
 चंद्रयान-2 चाँद की सतह पर नहीं उतार पाया।  (✔)
(ख) चंद्रयान-2 चाँद के चारों ओर चक्कर नहीं लगा पाया।
(ग) चंद्रयान- 2 चाँद पर जाने के लिए नहीं बनाया गया था।

3. कल्पना कीजिए कि आपको चाँद पर भेजा जा रहा है, आप –
(क) 
अपने साथ किसे ले जाना चाहेंगे और क्यों?
उत्तर: अपने साथ मैं अपने दोस्त को ले जाना चाहूंगा क्योंकि हम एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं और मुश्किल समय में एक दूसरे का साथ दे सकते हैं। मैं एक अनुभवी वैज्ञानिक को भी साथ ले जाना चाहूँगा क्योंकि वे मुझे चाँद और उसकी विशेषताओं के बारे में सिखा सकते हैं।

(ख) चाँद पर जाने से पहले किस तरह की व्यवस्था करेंगे?
उत्तर: चाँद पर जाने से पहले हमें खास वस्तुओं को पैक करना होगा जैसे कि अंतरिक्ष सूट, ऑक्सीजन, चिकित्सा उपकरण, खाना, पानी, और वैज्ञानिक उपकरण जो हमें चाँद के वातावरण को समझने में मदद करेगा।

4. ‘यान’ जोड़कर शब्द बनाइए –
1. चंद्र ____________
2. वायु _____________
3. जल _____________
उत्तर:
1.
 चंद्र + यान = चंद्रयान
2. वायु + यान = वायुयान
3. जल + यान = जलयान

5. आपका अवलोकन और चाँद का आकार –
(i)  रात्रि को लगभग 10 मिनट के लिए अपने घर के किसी बड़े सदस्य के साथ, पंद्रह दिनों तक आकाश में चाँद को देखिए। अपनी दैनिकी में चाँद के आकार को लेकर अपना अवलोकन लिखिए। अपने अवलोकन के आधार पर चाँद के बढ़ते-घटते आकार का चित्र बनाइए।
उत्तर: 

(ii) आपने अपने घर के बड़ों या फिर सहपाठियों से ‘अमावस्या’ और ‘पूर्णिमा’ के बारे में सुना होगा। ईद के त्योहार को भी चाँद दिखने पर मनाया जाता है। पता लगाइए कि इन दिनों में चाँद का आकार कैसा होता है?
उत्तर: अमावस्या के दिन चाँद बिल्कुल दिखाई नहीं देता क्योंकि यह दिन चाँद का सबसे छोटा आकार होता है। इसे ‘नया चाँद’ भी कहते हैं। वहीं, पूर्णिमा के दिन चाँद पूरा गोल और बड़ा दिखाई देता है। इस दिन को ‘पूरा चाँद’ भी कहते हैं। ईद का त्योहार चाँद के दिखने पर मनाया जाता है, और जब चाँद दिखाई देता है, तब वह पतला और हल्का सा कटा हुआ होता है।

6. यदि चंद्रयान- 3 से जुड़े वैज्ञानिक आपके विद्यालय में आएँ तो आप उनसे कौन-से प्रश्न पूछना चाहेंगे? कोई तीन प्रश्न लिखिए –
उत्तर: यदि चंद्रयान-3 से जुड़े वैज्ञानिक हमारे विद्यालय में आएँ, तो मैं उनसे ये तीन प्रश्न पूछना चाहूँगा:

  1. चंद्रयान-3 को चाँद पर भेजना कितना कठिन था?
  2. चाँद पर क्या-क्या चीज़ें मिलीं, जो धरती से अलग हैं?
  3. क्या हम भविष्य में चाँद पर जाकर रह सकते हैं?

7. चाँद! तुम्हारे कितने नाम? 
चाँद को बहुत से बच्चे चंदा मामा कहकर बुलाते हैं। कुछ लोग चंद्रमा भी कहते हैं। चाँद के कुछ और नामों का पता लगाइए और दिए गए स्थान में लिखिए—


उत्तर: 

भाषा की बात

1. “अब चंद्रयान-3 चाँद पर घूम-घूमकर पता लगा रहा है…”  
ऊपर लिखे वाक्य में ‘घूम-घूमकर’ शब्द पर ध्यान दें। हम अपनी बातचीत में कभी-कभी एक शब्द को दो बार कहते हैं। इस तरह के कुछ और शब्द बनाइए और दिए गए स्थान में लिखिए —

उत्तर:


2. नीचे दिए गए वाक्यों के लिए सही शब्द छाँटकर लिखिए –

उत्तर: 

समझिये और लिखिए 

 1. सही शब्द लिखकर वाक्य पूरा कीजिए –

उत्तर:
कुछ बनाइए

पुराने समाचार पत्रों से चंद्रयान मिशन से जुड़े समाचार और चित्र काटकर पुस्तिका में चिपकाएँ। इस तरह से एक चित्र पुस्तिका तैयार करें।
उत्तर: 
छात्र स्वयं करें।

15. भारत – पाठ्यपुस्तक समाधान

बातचीत के लिए1. अपने देश के विषय में आप क्या जानते हैं? बताइए।

उत्तर: मेरा देश भारत है। यह बहुत बड़ा और सुंदर देश है। यहाँ विभिन्न धर्म, भाषा और संस्कृति के लोग रहते हैं। भारत में अनेक पर्वत, नदियाँ, और समुद्र तट हैं। हमारे देश की राजधानी नई दिल्ली है।

2. अपने देश की प्रसिद्ध नदियों और पर्वतों के नाम बताइए।

उत्तर: भारत की प्रमुख नदियाँ गंगा, यमुना, नर्मदा, गोदावरी और ब्रह्मपुत्र हैं। प्रमुख पर्वतों में हिमालय, अरावली, विंध्याचल और सतपुड़ा शामिल हैं।

3. राम और कृष्ण के विषय में आप क्या जानते हैं? बताइए।

उत्तर: भगवान राम का जन्म अयोध्या में हुआ था और उन्होंने रावण का वध करके धर्म की स्थापना की थी। भगवान कृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था और उन्होंने महाभारत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

सोचिए और लिखिए1. भारत हमें क्यों प्यारा है?

उत्तर: भारत हमें प्यारा है क्योंकि यह हमारी जन्मभूमि है। यहाँ की विविधता, संस्कृतियाँ, परंपराएँ और त्योहार हमें एक विशेष पहचान देते हैं। भारत की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहर और देशभक्ति की भावना हमें गर्व का अनुभव कराती है।

2. हिमालय को सुंदर मुकुट क्यों कहा गया है?

उत्तर: हिमालय को सुंदर मुकुट इसलिए कहा गया है क्योंकि यह पर्वत भारत के उत्तर में स्थित है और इसकी बर्फ से ढकी चोटियाँ बहुत ही सुंदर और आकर्षक दिखती हैं। यह पर्वत हमारे देश की रक्षा भी करता है।

3. आप अपने देश का यश कैसे बढ़ाएँगे?

उत्तर: मैं अपने देश का यश बढ़ाने के लिए अच्छा नागरिक बनूंगा, नियमों का पालन करूंगा, अपने काम में मेहनत करूंगा और दूसरों की मदद करूगा। मैं अपने देश की सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं का सम्मान करूंगा और उन्हें आगे बढ़ाऊंगा|

4. हमारे देश के समाने हमारे गाँव और नगर भी न्यारे-न्यारे हैं। आप अपने गाँव या नगर के विषय में सोचकर लिखिए।

उत्तर: गाँव- मेरा गाँव बहुत सुंदर है। यहाँ हरे-भरे खेत, बाग-बगीचे और साफ-सुथरी गलियाँ हैं। गाँव के लोग बहुत मेहनती और मिलनसार हैं। हमारे गाँव में एक पुराना मंदिर और तालाब भी है, जहाँ लोग पूजा करने और घूमने जाते हैं। हमें अपने गाँव पर बहुत गर्व है।

नगर – मेरा नगर बहुत सुंदर और आकर्षक है। यहाँ बड़े-बड़े पार्क,  ऊँची-ऊँची इमारतें हैं। हमारे नगर में कई महत्वपूर्ण स्थल और बाजार हैं, जहाँ लोग खरीदारी करने और घूमने आते हैं।

कविता से1. कविता के आधार पर पंक्तियाँ पूरी कीजिए –

उत्तर: 

शब्दों का खेल

1. कविता में आए समान ध्वनि वाले शब्दों की जोड़ी बनाइए-


उत्तर:

2. दिए गए समान ध्वनि वाले शब्दों की सहायता से कविता पूरी कीजिए –

उत्तर: 

खेल-खेल में खोजे1. कविता में आए शब्दों पर घेरा लगाकर लिखिए –

उत्तर:

समझिए और लिखिए

1. कुछ शब्दों के एक से अधिक अर्थ भी होते हैं। नीचे दिए गए शब्दों के दो सही अर्थ ढूँढ़कर लिखिए –

उत्तर:

2. इन वाक्यों के अर्थ वाली पंक्तियाँ कविता से ढ़ँढ़कर लिखिए –
(क)  भारत सब देशों से भिन्न है।
उत्तर: भारत तू है हमको प्यारा, तू है सब देशों से न्यारा।

(ख) गंगा यमुना से सारा संसार पवित्र है।
उत्तर: गंगा यमुना की हैं धारा, जिनसे है पवित्र जग सारा।

(ग) हम सदैव तेरी प्रशंसा करें।
उत्तर: हम सदैव तेरा गुण गाएँ

(घ) हम देश का नाम ऊँचा करें।
उत्तर: सब विधि तेरा सुयश बढ़ाएँ।

3. कविता में भारत के प्रसिद्ध व्यक्तियों के बारे में बताया गया है –
“तेरे सभी पुत्र हैं नामी।” भारत के प्रसिद्ध पुत्र और पुत्रियों के नाम लिखिए –

उत्तर:  

4. कविता में ‘रत्न’ शब्द आया है। रत्न यानी मूल्यवान पत्थरों के छोटे से टुकड़े। आइए, कुछ रत्नों के नाम जानें —

कला की कलाकारियाँ

1. रंग-बिरंगे कागज़ और कैंची की सहायता से अपने लिए एक मुकुट बनाइए—

2. भारत का राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) बनाकर उसमें रंग भरिए –

उत्तर: 

14.  किसान की होशियारी – पाठ्यपुस्तक समाधान

बातचीत के लिए

1. आपको अपनी कौन-कौन सी वस्तुएँ प्रिय हैं?
उत्तर: 
मुझे अपनी बहुत सारी वस्तुएँ प्रिय हैं, जैसे कि मेरी किताबें, खिलौने, मेरा साइकिल, और मेरे पालतू जानवर। मुझे अपनी पेंटिंग का सामान और मेरी माँ द्वारा दिया हुआ प्यारा टेडी बियर भी बहुत प्रिय है।

2. यदि आप भालू के स्थान पर होते तो किसान से क्या कहते?
उत्तर:
 यदि मैं भालू के स्थान पर होता, तो मैं किसान से कहता, “किसान भाई, तुमने मुझे धोखा दिया। लेकिन अब मैं समझ गया हूँ कि मेहनत ही सबसे अच्छी है। अगली बार मैं फसल की मेहनत में तुम्हारा साथ दूंगा।”

3. आप किसान की चतुराई के बारे में क्या सोचते हैं?
उत्तर: 
मुझे लगता है कि किसान बहुत ही चतुर और होशियार था। उसने अपनी सूझ-बूझ से भालू को बिना किसी लड़ाई के शांतिपूर्ण तरीके से हरा दिया। उसने यह भी सिखाया कि मेहनत और चतुराई से किसी भी मुश्किल का हल निकाला जा सकता है।

सोचिए और लिखिए

1. किसान ने भालू से बचने के लिए उससे क्या कहा?
उत्तर: 
किसान ने भालू से बचने के लिए उससे कहा, “उपज होने दो, जो कहोगे वही खिलाऊँगा।”

2. भालू ने दूसरी बार नीचे की उपज क्यों माँगी?
उत्तर: 
भालू ने दूसरी बार नीचे की उपज इसलिए माँगी क्योंकि पहली बार उसे केवल ऊपरी हिस्से में पत्ते और डंठल मिले थे, जबकि किसान ने नीचे की उपज से आलू प्राप्त किया था। भालू को लगा कि इस बार नीचे की उपज में उसे अधिक फायदा होगा।


3. अंत में किसान ने बुद्धिमत्ता कैसे दिखाई?
उत्तर:
 भालू ने किसान से कहा, “भूमि के सबसे ऊपर और भूमि के नीचे की उपज मेरी।” किसान ने बुद्धिमत्ता दिखाते हुए गन्ना की फसल लगा दी। जब उपज हुई तो भालू को मिले पत्ते और जड़ें।


4. आप किसान के स्थान पर होते तो क्या करते?
उत्तर:
 यदि मैं किसान के स्थान पर होता, तो में भी भालू से शांति से बात करके उसे समझाने की कोशिश करता कि मेहनत से ही फसल उगती है। मैं भालू को अपनी मेहनत में साझेदार बनाकर उसे समझाता कि दोनों मिलकर फसल को उगाएँ और आपस में बांटें।

भाषा की बात

1. उचित विराम चिह्न दिए गए खानों में लिखिए –

उत्तर: 
2. दिए गए मुहावरों के अर्थ लिखकर उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए –
उत्तर:

कहानी से आगे

1. यदि भालू आगे भी हार न मानता तो किसान क्या करता? कल्पना करके बताइए।
उत्तर: 
यदि भालू आगे भी हार न मानता तो किसान उसे समझाने की कोशिश करता। किसान भालू को खेत में काम करने का महत्व बताता और उसे साझेदारी में काम करने के लिए मनाता। अगर भालू फिर भी नहीं मानता, तो किसान किसी अन्य तरीके से उसे सबक सिखाने की योजना बनाता ताकि भालू समझ जाए कि मेहनत और चतुराई ही सबसे महत्वपूर्ण हैं।

2. आपके अनुसार उपज पर अधिकार किसान का होना चाहिए था या भालू का?
उत्तर:
 मेरे अनुसार उपज पर अधिकार किसान का होना चाहिए था क्योंकि किसान ने मेहनत से फसल उगाई थी। किसान ने पूरी मेहनत और सूझबूझ से खेत में काम किया था, जबकि भालू ने बिना मेहनत के ही फसल का हिस्सा माँगा था। इसलिए, मेहनत का फल किसान को मिलना चाहिए था।

वर्ग पहेली

1. चित्रों को पहचानिए और उनके नाम वर्ग पहेली में से ढूँढ़कर नीचे लिखिए –
उत्तर:

आनंद के लिए 

1. किसको क्या खाना अच्छा लगता है, पहचानिए –
उत्तर:


2. आपके घर में जीतने भी साग आते हैं, उन्हें वर्गीकृत कीजिए
उत्तर:


3. कल्पना कीजिए कि कहानी वाला भालू आपके स्कूल में आया है। आप भाल से क्या बातचीत करेंगे?

उत्तर: 

मेरी चित्रकारी

भालू का एक सुंदर चित्र बनाकर उसमें मनचाहे रन भरिए।
उत्तर: छात्र स्वयं करें।

झटपट कहिए

उत्तर: छात्र स्वयं करें।

13.  पेड़ों की अम्मा थिम्मक्का – पाठ्यपुस्तक समाधान

बातचीत के लिए

1. पेड़ हमारे किस-किस काम आते हैं?
उत्तर:
 पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं, हमें ठंडक एवं छाया प्रदान करते हैं, और हमारे लिए फल, फूल, सब्जियाँ प्रदान करते हैं।


2. क्या आपने कभी किसी पौधे की देखभाल की है? कैसे?
उत्तर: 
हाँ, मैंने कई बार पौधे की देखभाल की है। मैंने उन्हें पानी दिया, खाद एवं मिट्टी दी, सूरज की रोशनी में रखा, और उनकी छाया बनाए रखी।

3. यदि आपको समाज के लिए उपयोगी काम करने का अवसर मिले तो आप कौन-सा काम करेंगे?
उत्तर: 
अगर मुझे समाज के लिए उपयोगी काम करने का मौका मिले तो मैं वृक्षारोपण योजनाओं में सहयोग करना चाहूंगा/चाहूँगी|

सोचिए और लिखिए

1. थिमक्का अपने किस काम के कारण प्रसिद्ध हुई?
उत्तर: 
थिमक्का वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के कामों के लिए प्रसिद्ध हुई।

2. थिमक्का को और किस-किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर:
 थिमक्का को ‘वृक्षमाता’, ‘सालूमरदा थिमक्का’, और ‘अम्मा’ नाम से भी जाना जाता है।

3. अम्मा ने बरगद के पौधे लगाने क्यों शुरू किए थे?
उत्तर: 
अम्मा ने पर्यावरण को बनाए रखने के लिए ही बरगद के पेड़ लगाने शुरू किए। बरगद का पेड़ सर्वाधिक विशाल तथा ऑक्सीजन देने वाला होता है जिससे मानव जीवन को सहायता मिलती है।

4. इतने सारे पेड़ लगाने के लिए अम्मा को किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा होगा?
उत्तर: 
अम्मा को सही जगह पेड़ लगाने के लिए उचित भूमि का चयन करना, पानी की समस्याओं का सामना करना, और पेड़ों की देखभाल करने के लिए समय और कठिन परिश्रम दोनों की जरूतत पड़ी होगी।

पाठ के आगे

1. यदि आपको थिमक्का अम्मा का परिचय देना हो तो आप कैसे देंगे?
उत्तर: 


2. यदि आपको अम्मा के काम में उनकी सहायता करने का अवसर मिले तो आप कैसे करेंगे?
उत्तर:

भाषा की बात

1. ‘थिमक्का’ में ‘क्का’ आया है। ऐसे व्यंजनों को द्वित्व व्यंजन कहते हैं। ऐसे और शब्द सोचक्र दिए गए स्थान पर लिखिए-
उत्तर:


2. पेड़ को वृक्ष भी कहा जाता है। क्या आप बता सकते हैं कि अलग-अलग भाषाओं में पेड़ को क्या-क्या कहा जाता है-
उत्तर:


3. कई बार, हम एक वर्ण और एक अक्षर को मिलाकर एक नया ‘संयुक्त अक्षर’ बनाते हैं, जैसे-
उपरोक्त उदाहरणों के आधार पर नीचे दिए गए चित्रों को देखकर शब्द पूरे कीजिए-
उत्तर:

कुछ नया करें

1. आपने थिमक्का के बारे में पढ़ा और उनके काम से प्रेरित हुए। थिमक्का को एक पत्र लिखकर उन्हें अपने मन की बात बताइए –

उत्तर:


2. चित्र देखकर उन वस्तुओं पर गोला बनाएँ जो हमें पेड़ों से मिलती हैं
उत्तर:

12. अपना अपना काम – पाठ्यपुस्तक समाधान

बातचीत के लिए

1. आप क्या-क्या काम करते हैं?
उत्तर:
 मैं सुबह उठकर मुँह धोता हूँ, फिर नाश्ता करता हूँ। स्कूल जाता हूँ और पढ़ाई करता हूँ। घर आकर होमवर्क करता हूँ। शाम को पौधों को पानी देता हूँ और दोस्तों के साथ खेलता हूँ। रात में खाना खाकर सो जाता हूँ।

2. आपको कौन-कौन से काम बहुत अच्छे लगते हैं??
उत्तर: 
मुझे स्कूल जाना और नई-नई चीजें सीखना बहुत अच्छा लगता है। दोस्तों के साथ खेलना और कहानी की किताबें पढ़ना भी मुझे बहुत पसंद है। मुझे पौधों में पानी देना भी अच्छा लगता है।

3. इस कहानी में आपको किसका काम अच्छा लगा और क्यों?
उत्तर: 
इस कहानी में मुझे पेड़ का काम सबसे अच्छा लगा। पेड़ के सभी हिस्से अलग-अलग काम करते हैं। पेड़ का काम मुझे अच्छा इसलिए लगा क्योंकि पेड़ स्वयं के लिए फल नहीं उगाता। पेड़ अपना फल, पत्ती, शाखा औरों को देकर खुश होता है। परोपकार की भावना पेड़ में है एवं वह दूसरों की सेवा कर सबको प्रेरणा भी देता है।

सोचिए और लिखिए

1. सिमरन क्यों थक गई थी?
उत्तर:
 सिमरन बहुत सारा लिखने-पढ़ने के काम से थक गई थी |

2. सिमरन मधुमक्खी क्यों बनाना चाहती थी?
उत्तर: 
सिमरन मधुमक्खी बनना चाहती थी क्योंकि उसे लगा कि मधुमक्खियाँ बस उड़ती रहती हैं और उनका काम आसान है।

3. पेड़ क्या-क्या काम करते हैं?
उत्तर: 
पेड़ की जड़ें पानी खींचती हैं, पत्तियाँ भोजन बनाती हैं, और वे हमें फल और छाया देते हैं। पेड़ का हर हिस्सा मेहनत करता है।

4. सिमरन को चिड़िया का काम सरल क्यों लगा?
उत्तर: 
सिमरन को चिड़िया का काम कठिन इसलिए लगा क्योंकि चिड़िया को दिनभर उड़कर दाना ढूँढना पड़ता है और घोंसला बनाने में भी बहुत मेहनत करनी पड़ती है।

5. आपके अनुसार सिमरन अंत में पुस्तकें उठाकर काम क्यों करने लगी?
उत्तर: 
सिमरन ने अंत में समझा कि हर काम में मेहनत होती है, चाहे वह मधुमक्खी, पेड़ या चिड़िया का काम हो। इसलिए उसने सोचा कि उसे भी मेहनत से पढ़ाई करनी चाहिए और मन लगाकर काम करने लगी।

कहानी से

1. आप पूरे दिन में क्या-क्या काम करते हैं, सूची बनाइए –
उत्तर:

2. आपके घर में कौन-कौन से काम किसके द्वारा किए जाते हैं? रिक्त स्थानों में लिखिए —
उत्तर:

3. सिमरन और मधुमक्खी की बात को आगे बढ़ाइए-

उत्तर:

4. दिए गए वाक्यों को कहानी से पूरी कीजिए –
उत्तर:
 

5. मधुमक्खी एक फूल से दूसरे फूल जाकर शहद बनाती है। क्या आप बता सकते हैं कि शहद हमारे किस-किस काम आता है –
उत्तर:

भाषा की बात 

1. कहानी में कुछ संज्ञाओं (नाम वाले शब्दों) का प्रयोग किया गया है। उन्हें ढूँढ़कर रिक्ति स्थानों में लिखिए
उत्तर:

कल्पना कीजिए

1. यदि आप अपनी इच्छा से एक दिन के लिए कुछ भी बन सकते तो आप क्या बनते? कल्पना कीजिए और लिखिए –
उत्तर:
 
2. सिमरन को पेड़ ने बताया कि वे हमें फल देने के लिए बहुत सारे काम करते हैं। आप एक फलदार पेड़ का सुंदर चित्र बनाइए और उसमें रंग भरिए –
उत्तर:

11. एक जादुई पिटारा – पाठ्यपुस्तक समाधान

सोचिए और लिखिए

1. कविता के अनुसार पिटारा जब खोला गया तो उसमें से क्या-क्या निकला?
उत्तर:
 जब पिटारा खोला गया तो उसमें से निकला गप्पू गोला, फिर उससे बना कठपुतली, ऊँट, सुपारी, आटा, घोड़ा, गुब्बारा, इंजन, भैंसे इत्यादि।

2. कविता में गिनती के कौन-कौन से अंक आए हैं? ढूँढ़कर लिखिए।
उत्तर:
 कविता में गिनती के शून्य ( 0 ), नौ सौ (900), नौ (9), एक (1), बारह (12), दो (2), बारह सौ (1200)।

3. नौ मन आटा किसमें निकला?
उत्तर: 
नौ मन आटा सुपारी को काटने से निकला।

4. किसान खेतों को जोतने के लिए किसका सहारा लेते हैं?
उत्तर: 
किसान खेतों को जोतने के लिए बैलों का सहारा लेते हैं, किन्तु कविता के अनुसार किसान ने भैंसों का सहारा लिया।

खोजिए और लिखिए

1. नीचे लिखे शब्दों से तुक मिलने वाले शब्द कविता से ढूँढ़कर लिखिए-
उत्तर: 


2. जब एक हो तो ‘गोला’ कहलाता है और अनेक हों तो ‘गोले’। नीचे दिए गए शब्दों को भी एक से अधिक मानकर उनके लिए शब्द लिखिए
उत्तर:


3. नीचे दिए चित्रों को पहचानते हुए खेलों के नामों के साथ उनका मिलान कीजिए
उत्तर:

4. कविता के आधार पर पंक्तियों का उचित मिलान कीजिए –
उत्तर:


5. नीचे लिखे अक्षरों के क्रम को व्यवस्थित करके सही शब्द लिखिए –
उत्तर: 


6. दिए गए चित्रों में रंग भरिए। यदि आपको इनमें से किसी की सवारी करने का अवसर मिले तो आप किसकी सवारी करना चाहेंगे? उसके बारे में चार-पाँच पंक्तियों में अपने विचार लिखिए –
उत्तर: रंग स्वयं भरें
मैं इन दोनों चित्रों में से घोड़े की सवारी करना चाहूँगा। घोड़े पर बैठकर तेज दौड़ने का अनुभव बहुत मजेदार होता है। घोड़ा एक तेज़ और मज़बूत जानवर है, जो हमें दूर तक ले जा सकता है। उसकी सवारी करते समय हवा के झोंके का अनुभव बहुत अच्छा लगता है। मुझे घोड़ों की चाल और उनका सुंदर रूप बहुत पसंद है, इसलिए मैं उसकी सवारी करना चाहूँगा।

7. नीचे जादुई पिटारे का एक चित्र दिया गया है। उसमें अपनी पसंद के रंग भरिए। आप भी अपना एक जादुई पिटारा बनाइए और बताइए कि आप उसमें क्या-क्या रखना चाहेंगे

मैं अपने जादुई पिटारे में ये वस्तुएँ रखूँगा-

 उत्तर: मैं अपने जादुई पिटारे में ये वस्तुएँ रखूँगा-

  1. एक खुशबू वाली रबड़।
  2. एक पेंसिल।
  3. दो छोटी सुंदर गुड़िया।
  4. दस पेजों की एक डायरी।
  5. पाँच सुंदर-सुंदर कंचे।
  6. हाजमोला खट्टी-मीठी।
  7. कप-प्लेट वाले खिलौने।
  8. एक छोटी सुराही खिलौने वाली
  9. एक चारपाई छोटी-सी।
  10. इमली वाली गोली।

मेरी कलाकारी

1. नीचे दिए गए चित्रों में तीलियों वाले पुतले दिखाए गए  हैं।  आप भी अपनी पसंद के फल, फूल, साग, पशु- पक्षियों व् जानवरों के पूतले तैयार कीजिय।  कठपुतलियों का एक पिटारा तैयार करने में अपने शिक्षक को सहयोग कीजिये।

उत्तर: यह एक क्रियात्मक प्रश्न है और छात्रों को इसे स्वयं ही करना चाहिए। 

10. रस्साकशी – पाठ्यपुस्तक समाधान

बातचीत के लिए

1: आप कौन-कौन से खेल खेलते हैं?
उत्तर: मैं कई खेल खेलता हूँ जैसे क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, रस्साकशी, और बैडमिंटन।

2: आपका सबसे प्रिय खेल कौन-सा है?
उत्तर: मेरा सबसे प्रिय खेल क्रिकेट है।

3: ऐसे खेलों के नाम बताइए जिनमें दो टीमें आमने-सामने होती हैं?
उत्तर: क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, और रस्साकशी ऐसे खेल हैं जिनमें दो टीमें आमने-सामने होती हैं।

4: आपने रस्सी का प्रयोग करते हुए कौन-कौन से खेल खेले हैं?
उत्तर: मैंने रस्साकशी और रस्सी कूद जैसे खेल खेले हैं।

5: वे कौन से खेल हैं जिन्हें खेलने के लिए हमें अधिक साथियों की आवश्यकता पड़ती है?
उत्तर: क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, और रस्साकशी जैसे खेलों को खेलने के लिए अधिक साथियों की आवश्यकता पड़ती है।

सोचिए और लिखिए

1: कविता में “ज़ोर लगाओ, हेंई सा! हेंई सा! भाई, हेंई सा!” क्यों कहा गया है?
उत्तर: कविता में “ज़ोर लगाओ, हेंई सा! हेंई सा! भाई, हेंई सा!” इसलिए कहा गया है क्योंकि यह रस्साकशी के खेल में खिलाड़ियों को प्रेरित करने और उनका उत्साह बढ़ाने के लिए कहा गया है। यह आवाज़ जोश और ताकत से रस्से को खींचने के लिए हिम्मत देने का प्रतीक है।

2: कविता में शरीर से जुड़े किन-किन अंगों का वर्णन हुआ है? ढूंढकर लिखिए।
उत्तर: कविता में शरीर के जिन अंगों का वर्णन हुआ है, वे हैं – सीना, कमर, पैर, और पीठ। इन अंगों का ज़ोर लगाने और रस्साकशी खेलते समय सही ढंग से उपयोग करने की बात की गई है।

3: रस्साकशी के खेल में जीतने के लिए क्या-क्या करना पड़ता है?
उत्तर: रस्साकशी के खेल में जीतने के लिए हमें सीना तानकर, कमर जकड़कर, पैर गाड़कर, और पूरे जोश और ताकत से रस्से को खींचना पड़ता है। साथ ही, हमें यह ध्यान रखना होता है कि साथी खिलाड़ी बिचलें नहीं और रस्सा फिसले नहीं।

4: चित्र में दिखाया गया खेल रस्साकशी कैसे खेला जाता है, लिखिए—

उत्तर: रस्साकशी में दो टीमें होती हैं जो रस्से के दोनों सिरों को पकड़ती हैं। दोनों टीमें अपने-अपने तरफ ज़ोर लगाकर रस्से को खींचने का प्रयास करती हैं। जो टीम दूसरी टीम को अपनी ओर खींचने में सफल होती है, वही जीतती है।

5. आपने बहुत से खेल खेले होंगे। आइए, चित्र देखकर खेल पहचानिए—

उत्तर: 1. कबड्डी
2. स्टापू (हॉपस्कॉच)
3. पोशम्पा भाई पोशम्पा
4. गिल्ली-डंड

भाषा की बात

1. कविता में अकड़-पकड़ जैसे तुक मिलने वाले शब्दों का प्रयोग किया गया है। आप भी तुक मिलने वाले शब्द सोचकर लिखिए –

उत्तर:


2. आइए खेलें ‘मात्रा हटाओ, दूसरा शब्द बनाओ, जादू दिखाओ’ का खेल
उदाहरण – इसी प्रकार नीचे दिए गए शब्दों की मात्रा हटाइए और उसके सामने नया शब्द लिखते हुए अपना जादू दिखाइए –

उत्तर:

कविता से आगे

1. नीचे कुछ खेलों के नाम दिए गए हैं। इनमें से कुछ खेल घर से बाहर मैदान में खेले जाते हैं और कुछ घर के भीतर खेले जाते हैं। घर से बाहर तथा घर के भीतर खेले जाने वाले खेलों को छाँटते हुए उन्हें अलग-अलग लिखिए— 

उत्तर:


2. आपका सबसे प्रिय खेल कौन-सा है? उसके बारे में चार पंक्तियाँ लिखिए –
उत्तर: मेरा सबसे प्रिय खेल कबड्डी है। यह एक रोमांचक और ऊर्जावान खेल है। दो टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेलती हैं, और प्रत्येक टीम में सात खिलाड़ी होते हैं। कबड्डी में, एक खिलाड़ी (जिसे “रेडर” कहा जाता है) विरोधी टीम के क्षेत्र में जाता है और उन्हें छूने की कोशिश करता है। यदि रेडर सफल होता है, तो विरोधी टीम का एक खिलाड़ी बाहर हो जाता है। यह खेल बहुत मज़ेदार और चुनौतीपूर्ण है, और यह मुझे फुर्तीला और मजबूत बनाता है।

 3. आओ बताएँ
उत्तर: 

बनाइए

खेल खेलते समय प्राय: छोटी-छोटी चोट लग जाती है। जब आपको चोट लगती है, तब आप क्या-क्या करते हैं? अपने लिए एक छोटा-सा डिब्बा बनाइए और बताइए कि आप उसमें रूई और पट्टी के अतिरिक्त क्या-क्या रखेंगे?

उत्तर:  जब खेलते समय मुझे छोटी-छोटी चोट लगती है, तो मैं सबसे पहले चोट वाली जगह पर दवाई लगाता हूँ। अगर खून आता है, तो रूई और पट्टी से उसे साफ करता हूँ। अगर सूजन होती है, तो बर्फ भी लगा सकता हूँ।
मेरे डिब्बे में मैं ये चीजें रखूंगा:

  1. रूई
  2. पट्टी
  3. बैंडेज
  4. एंटीसेप्टिक क्रीम (जैसे कि बर्नोल)
  5. छोटी कैंची
  6. बर्फ रखने के लिए छोटा पैक

ये सभी चीजें चोट लगने पर काम आती हैं और जल्दी आराम देने में मदद करती हैं।

कुछ नया करें !

1. नीचे कुछ खेलों के चित्र दिए गए हैं। आप इनमें से अपने मनभावन खेल को पहचानिए और उस खेल में रुचि होने का कारण भी लिखिए –

उत्तर:  मुझे चुपन चुपाई खेलना बहुत अच्छा लगता है क्योंकि इसमें छिपना और दूसरों को ढूंढना मजेदार होता है। यह खेल दोस्तों के साथ खेलकर और भी रोचक बन जाता है।

प्रश्न 2. चित्रों में अपनी रुचि के अनुसार रंग भरिए। चित्रों में दर्शाए गए किसी एक खेल के बारे में अपने विचार लिखिए-
उत्तर:  मुझे क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है क्योंकि इसमें टीमवर्क होता है। जब मैं बल्लेबाजी करता हूँ या गेंदबाजी करता हूँ, तो बहुत उत्साह होता है। यह खेल दोस्तों के साथ खेलकर और भी अच्छा लगता है।

ट्रैफिक जाम

सुग्गे ने सुग्गे से पूछा,
क्या होता है ट्रैफिक जाम?
जैसे पूरा झुंड हमारा,
खाने लगे एक ही आम।
मनोज कुमार झा
(इकतारा ट्रस्ट से साभार)

09. प्रकृति पर्व – फूलदेई – पाठ्यपुस्तक समाधान

बातचीत के लिए

1. त्‍योहार क्यों मनाए जाते हैं?
उत्तर: त्यौहार हमें खुश करते हैं। ये हमें हमारे धर्म और पुराने समय की बातें याद दिलाते हैं। हम त्यौहारों में अपने परिवार और दोस्तों के साथ खुशियाँ बाँटते हैं। इसलिए हम त्यौहार मनाते हैं।

2. आपका प्रिय त्‍योहार कौन-सा है?
उत्तर: मेरा प्रिय त्‍योहार दीवाली है, क्योंकि इस दिन हम अपने घर को दीयों और रंगोलियों से सजाते हैं और मिठाइयाँ बाँटते हैं।

3. आप अपना प्रिय त्‍योहार कैसे मनाते हैं?
उत्तर: मैं दीवाली पर अपने घर को साफ करके सजाता हूँ, रंगोली बनाता हूँ, दीयों और लाइटों से घर को रोशन करता हूँ, और परिवार के साथ मिठाइयाँ खाता हूँ और पटाखे चलाता हूँ।

4. वसंत ऋतु के आगमन पर भारत में मनाए जाने वाले त्‍योहार कौन-कौन से हैं?
उत्तर: वसंत ऋतु के आगमन पर होली, मकर संक्रांति और बसंत पंचमी जैसे त्योहार भारत में मनाए जाते हैं।

5. उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में माँ को इजा कहकर पुकारते हैं। आप अपनी माँ को क्या कहकर पुकारते हैं?
उत्तर: मैं अपनी माँ को ‘माँ’ कहकर पुकारता हूँ।

सोचिए और लिखिए

1. फूलारी किसे कहते हैं?
उत्तर: फूलारी बच्चों का एक समूह होता है, जो फूलदेई के दिन घर-घर जाकर फूल डालते हैं और गाना गाते हैं।

2. फूलारी को मिले चावल और गुड़ से क्या-क्या बनाया जाता है?
उत्तर: फूलारी को मिले चावल और गुड़ से हलवा, छोई, साई, और पापड़ी जैसे स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं।

3. फूलदेई को ‘बाल पर्व’ क्यों कहा जाता है?
उत्तर: फूलदेई को ‘बाल पर्व’ इसलिए कहते हैं क्योंकि यह त्योहार बच्चे मनाते हैं और उन्हें यह बहुत अच्छा लगता है।

4. फूलदेई पर्व बच्चों को प्रकृति से कैसे जोड़ता है?
उत्तर: फूलदेई में बच्चे फूल चुनते हैं और लोगों के घरों में डालते हैं। इससे वे पेड़-पौधों से जुड़ते हैं और उन्हें प्यार करना सीखते हैं।

भाषा की बात

ऊपर दिए गए चित्र में शिक्षक पूजा से प्रश्न पूछ रहे हैं। पूजा उत्तर देते हुए अपने और अपने मित्रों के बारे में बता रही है। इन दोनों उदाहरणों में पूर्ण विराम (|) अल्प विराम (,) और प्रश्नवाचक चिह्न (?) का प्रयोग किया गया है।
नीचे दिए गए वाक्यों में इन विराम चिह्नों का उपयोग कर वाक्य ठीक कीजिए-
गरिमा को फल खाना बहुत पसंद है वह अपने मित्र गौरव दीपक ममता और नवजोत को भी फल खाने की सलाह देती है क्या आपको भी फल खाना पसंद है

उत्तर: गरिमा को फल खाना बहुत पसंद है। वह अपने मित्र गौरवदीपकममता और नवजोत को भी फल खाने की सलाह देती है क्या आपको भी फल खाना पसंद है?

पता कीजिए

1. फूलदेई वसंत ऋतु (मार्च-अप्रैल) में मनाया जाने वाला त्योहार है। ऐसे ही शरद ऋतु (सितंबर-अक्टूबर) और हेमंत ऋतु (नवंबर-दिसंबर) में मनाए जाने वाले त्योहारों की जानकारी खोजिए और लिखिए—
उत्तर:

हमारे अवकाश 2. आपके विद्यालय में मिलने वाले अवकाशों की जानकारी प्राप्त कीजिए और ऋतुओं के आधार पर नीचे दी गई तालिका में लिखिए

उत्तर:

आइए, अपना घर सजाएँ

3. फूलदेई के दिन घरों को स्वच्छ करके मुख्य द्वार की देहली को गोबर-मिट्टी से लीपकर तैयार किया जाता है। आप अपने घर को त्योहारों के लिए सजाने हेतु किन-किन वस्तुओं का प्रयोग करते हैं?

उत्तर:

मेरी कलाकारी

फूल, आम और अशोक के पत्तों से या अन्य किसी भी वस्तु के उपयोग से सुंदर तोरण बनाइए।

उत्तर: कल्‍पना कीजिए 

मधुरानी एक दिन उद्यान में गई। वह बहुत प्रसन्न थी। वहाँ उसे मिली सूरजमुखी बहन और सूरज मामा। सोचकर लिखिए, वे तीनों आपस में क्या बातचीत कर रहे होंगे?

उत्तर:

आइए जाने

बुराँस के फूल लाल रंग के होते हैं जो गर्मी के मौसम में आते हैं। ये देखने में बहुत सुंदर लगते हैं। इनका उपयोग दवाई बनाने के लिए किया जाता है। यह हिमालयी राज्यों में बड़ी संख्या में पाया जाने वाला वृक्ष है।

फ्योंली के फूल वसंत के आगमन की सूचना देते हैं। पीले रंग के होने के कारण इनका नाम फ्योंली रखा गया है। ये पहाड़ों की सुंदरता के प्रतीक हैं। ये भी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं।

उत्तर: छात्रों की जानकारी के लिए दिया गया है।