12. Worksheet Solutions: शतरंज में मात

i) बहुविकल्पीय प्रश्न

(प्रत्येक प्रश्न के लिए सही विकल्प चुनिए।)

1. कहानी में दरबारी तेनालीरामन से क्यों जलते थे?
a) वह अमीर थे
b) राजा उनकी तारीफ़ करता था
c) वे शतरंज जीतते थे
d) वे नाचते थे
सही उत्तर: 
b) राजा उनकी तारीफ़ करता था
राजा तेनाली की बुद्धि की बहुत प्रशंसा करते थे।

i) बहुविकल्पीय प्रश्न

2. राजा ने तेनालीरामन को क्यों बुलाया?
a) कविता सुनने
b) नृत्य देखने
c) शतरंज खेलने
d) दंड देने
सही उत्तर: 
c) शतरंज खेलने
दरबारियों ने कहा था कि तेनाली शतरंज के माहिर खिलाड़ी हैं।

3. शतरंज खेलते समय तेनाली क्या करते थे?
a) गलत चालें
b) सही चालें
c) बहुत तेज चालें
d) कोई चाल नहीं
सही उत्तर: 
a) गलत चालें
उन्हें शतरंज का ज्ञान नहीं था।

4. राजा ने तेनाली को कौन-सा दंड देने का आदेश दिया?
a) जेल
b) देश निकाला
c) सिर मुंडवाना
d) जुर्माना
सही उत्तर: 
c) सिर मुंडवाना
राजा को लगा कि तेनाली जानबूझकर हारे हैं।

5. तेनाली को अंत में क्या मिला?
a) कुछ नहीं
b) दंड
c) पाँच हजार अशर्फियाँ
d) नया घर
सही उत्तर: 
c) पाँच हजार अशर्फियाँ
अपनी चतुराई से उन्होंने दंड भी हटवा दिया और अशर्फियाँ भी पा लीं।

ii) रिक्त स्थान भरें

(नीचे दिए रिक्त स्थानों में सही शब्द लिखिए।)

1. तेनालीरामन राजा के दरबार में _______ और परामर्शदाता थे।
उत्तर:
 विदूषक
संक्षिप्त व्याख्या: वे मनोरंजन भी करते थे और सलाह भी देते थे।

2. दरबारी तेनाली को नीचा दिखाने के लिए _______ बोलते हैं।
उत्तर: 
झूठ
संक्षिप्त व्याख्या: उन्होंने राजा को गलत बातें बताईं।

ii) रिक्त स्थान भरें

3. राजा ने ग़ुस्से में शतरंज की _______ उलट दी।
उत्तर:
 बिसात
संक्षिप्त व्याख्या: तेनाली की चालों से वे नाराज़ हो गए।

4. नाई तेनालीरामन का _______ करने आया था।
उत्तर:
 मुंडन
संक्षिप्त व्याख्या: राजा ने सिर मुंडवाने का आदेश दिया था।

5. तेनालीरामन ने अपने बालों पर पाँच हजार _______ उधार लेने की बात कही।
उत्तर: 
अशर्फियाँ
संक्षिप्त व्याख्या: यह उनकी चतुराई भरी पहली चाल थी।

iii) अति-लघु उत्तर प्रश्न

(प्रत्येक उत्तर एक पंक्ति में लिखिए।)

1. दरबारियों ने तेनाली के बारे में राजा से क्या कहा?
उत्तर: 
कि तेनाली शतरंज के बहुत बड़े खिलाड़ी हैं।

2. तेनाली शतरंज खेलते समय कैसा महसूस कर रहे थे?
उत्तर:
 वे घबरा और परेशान थे।

3. राजा को तेनाली की चालें कैसी लगीं?
उत्तर: 
उन्हें लगा कि तेनाली जानबूझकर हार रहे हैं।

4. राजा ने तेनाली का दंड क्यों वापस ले लिया?
उत्तर: 
क्योंकि तेनाली ने उन्हें माता-पिता जैसा बताया।

iv) लघु उत्तर प्रश्न

(2–3 पंक्तियों में उत्तर लिखिए।)

1. दरबारियों ने तेनाली के खिलाफ चाल क्यों चली?
उत्तर: 
दरबारी तेनाली से जलते थे क्योंकि राजा उनकी बहुत तारीफ़ करते थे। इसलिए वे उन्हें सबके सामने शर्मिंदा करना चाहते थे।

2. तेनाली शतरंज का खेल क्यों नहीं खेलना चाहते थे?
उत्तर: 
क्योंकि उन्हें शतरंज का कोई ज्ञान नहीं था। उन्हें डर था कि वे गलत चालें चलेंगे और राजा नाराज़ हो जाएँगे।

iv) लघु उत्तर प्रश्न

3. तेनाली की पहली चतुराई भरी चाल क्या थी?
उत्तर: 
उन्होंने कहा कि उनके बालों पर पाँच हजार अशर्फियाँ उधार ली हैं, इसलिए वे बिना कर्ज चुकाए बाल नहीं कटवा सकते।

4. तेनाली की दूसरी चाल से राजा क्यों डर गए?
उत्तर:
 तेनाली ने कहा कि मुंडन माता-पिता के जाने पर ही होता है, और वे राजा को माता-पिता मानते हैं। इससे राजा को अपशगुन का डर लगा।

5. कहानी से हमें क्या सीख मिलती है?
उत्तर:
 कि कठिन स्थिति में भी बुद्धि, चतुराई और शांत स्वभाव से समस्या का हल निकाला जा सकता है।

v) मिलान कीजिए

(Column A को Column B के सही विकल्प से मिलाइए।)

v) मिलान कीजिएउत्तर: मिलान: 
1 – c 
2 – b 
3 – a 
4 – d 
5 – e
संक्षिप्त व्याख्या:
(1–c) परीक्षा सच की परख करने के लिए थी।
(2–b) झूठ बोलने वालों को नकली हीरे मिले।
(3–a) युवा दरबारी ही सच बोलने वाला था।
(4–d) बाजार में हीरों की जाँच हुई।
(5–e) असली हीरा ईमानदार को मिला।

Scroll to Top