बातचीत के लिए1. आप किस देश में रहते हैं? आपका प्रदेश कौन-सा है? उत्तर: मैं भारत देश में रहता/रहती हूँ। मेरा प्रदेश ______ है।
2. आपके घर में कौन-सी भाषा बोली जाती है? उत्तर: मेरे घर में ______ बोली जाती है।
3. आपके घर के आस-पास के लोग कौन-सी भाषा बोलते हैं? उत्तर: मेरे घर के आस-पास के लोग ______ बोलते हैं।
4. सभी प्रदेश अलग हैं, लेकिन सबका देश एक है। आपके मित्रों की टोली में कौन-कौन हैं? उत्तर: मेरे मित्रों की टोली में ______ , ______ , ______, ______ और ______ हैं।
सोचिए और लिखिए1. ‘हम अनेक हैं किंतु एक हैं’, उदाहरण देकर इस बात को समझाइए। उत्तर: हम अनेक हैं किंतु एक हैं’ का अर्थ है कि हम सभी भारतीय विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से आते है, लेकिन हम सब एक देश, भारत के नागरिक हैं। उदाहरण के लिए, मेरी कक्षा में मेरे दोस्त अलग-अलग प्रदेशों से हैं, लेकिन हम सब मिलकर एकसाथ खेलते हैं, पढ़ते हैं और त्योहार मनाते हैं। हम सब भारतीय हैं और एकता में विश्वास रखते हैं।
2. कविता में भारत के विविध रूप-रंग के बारे में बताया गया है। विविध रूप-रंग का क्या अर्थ है? उत्तर: विविध रूप-रंग का अर्थ है भारत की विभिन्नताएँ, जैसे कि अलग-अलग भाषाएँ, पहनावे, खान-पान, त्योहार, और संस्कृतियाँ। भारत में लोग विभिन्न परंपराओं और धर्मों को मानते हैं और उनके जीवन में अनेक प्रकार के रीति-रिवाज होते हैं। यह विविधता ही भारत की विशेषता है।
3. ‘चल रहे मिला कदम’ इस पंक्ति में किनके कदम मिलाकर चलने की बात कही गई है? उत्तर: चल रहे मिला कदम’ इस पंक्ति में सभी भारतीयों के कदम मिलाकर चलने की बात कही गई है। हम सभी भारतीय एक साथ मिलकर देश की प्रगति और विकास के लिए काम कर रहे हैं।
शब्दों का खेल
1. कविता से समान ध्वनि वाले शब्द छाँटकर लिखिए—
प्रदेश – देश, वेश हम – कदम, दम रंग – अंग, संग बोलियाँ – टोलियाँ, टोलियाँ
(क) ‘भारतीय वेश एक’ का अर्थ है— (ख) ‘बोलियाँ हजार हैं’ में हजार का अर्थ है—
पढ़िए और जानिये
1. मणिपुर की अथोइबी की खाने में क्या पसंद है? उत्तर: मणिपुर की अथोइबी को खाने में एरोम्बा पसंद है।
2. महाराष्ट्र की पूर्वा कौन-सी भाषा बोलती है? उत्तर: महाराष्ट्र की पूर्वा मराठी भाषा बोलती है।
3. तमिलनाडु के वेंकट को खाने में क्या पसंद है? उत्तर: तमिलनाडु के वेंकट को खाने में इडली सांभर पसंद है।
4. गुजरात की हंसा को कौन-सा नृत्य पसंद है? उत्तर: गुजरात की हंसा को गरबा-डांडिया नृत्य पसंद है।
पता कीजिये आप अपने प्रदेश के आस-पास के तीन-चार प्रदेशों की भाषा, खान-पान, वेश-भूषा, तीज-त्योहारों के बारे में पता कीजिए और साथियों के साठ चर्चा कीजिए। उत्तर:
बातचीत के लिए1. आपको भूख लगती है तो आप क्या-क्या खाने की कामना करते हैं? उत्तर: जब मुझे भूख लगती है, तो मैं चपाती और सब्जी, चावल और दाल, फल, बिस्किट, और चॉकलेट खाने की कामना करता/करती हूँ।
2. क्या आपने किसी पशु के पैर के चिह्न देखे हैं? किस-किस पशु के देखे हैं? उत्तर: हाँ, मैंने कई पशुओं के पैर के चिह्न देखे हैं। मैंने कुत्ते, बिल्ली, गाय और बकरी के पैर के चिह्न देखे हैं।
3. सिंह माँद यानी गुफा में रहता है। माँद में कौन-कौन से जानवर रहते हैं? उत्तर: सिंह के अलावा, भालू, तेंदुआ और भेड़िया भी माँद यानी गुफा में रहते हैं।
4. कठिन समय में बुद्धि अधिक काम आती है या शक्ति? उत्तर: कठिन समय में बुद्धि अधिक काम आती है क्योंकि बुद्धि से हम सही रास्ता ढूंढ सकते हैं और समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।
सोचिए और लिखिए1. दधिपुच्छ ने कैसे जाना कि माँद में खरनखर बैठा है? उत्तर: दधिपुच्छ ने माँद के बाहर सिंह के पैरों के जाने के निशान देखे, लेकिन वापस लौटने के निशान नहीं देखे। इससे उसे पता चला कि खरनखर माँद के अंदर बैठा है।
2. इस कहानी में सिंह का नाम खरनखर है और सियार का नाम दधिपुच्छ, आप इनके क्या नाम रखेंगे? उत्तर: सिंह का नाम मैं ‘शेरू’ रखूंगा और सियार का नाम ‘चतुर’ रखूंगा।
3. यदि आप सिंह के स्थान पर होते तो क्या करते? उत्तर: यदि मैं सिंह के स्थान पर होता, तो मैं सियार की बातों पर विश्वास नहीं करता और पहले खुद से अच्छी तरह सोचता कि माँद बोल नहीं सकती। मैं अपने आसपास के वातावरण को ध्यान से देखता और समझने की कोशिश करता।
4. जब सियार ने पुकारा, “ऐ मेरी माँद, ऐ मेरी माँद”, तब सिंह ने उत्तर दिया। सिंह ने उत्तर में क्या कहा होगा? उत्तर: जब सियार ने पुकारा, ‘ऐ मेरी माँद, ऐ मेरी माँद”, तब सिंह ने उत्तर दिया होगा, “हां, मैं यहाँ हूँ! आ जाओ, सब सुरक्षित है।
शब्दों का खेल1. कहानी में, ‘माँद’ शब्द कितनी बरि आया है? उत्तर: कहानी में ‘माँद’ शब्द 17 बार आया है।
2. कहानी में आए चंद्रबिंदु वाले शब्द छाँटकर लिखिए – उत्तर:
अँधेरा
माँद
लूँगा
आऊँगा
पुकारूँगा
जाऊँगा
मुहँ
गूँज
3. समान अर्थ वाले शब्दों की जोड़ी बनाकर लिखिए –
उत्तर:
4. नीचे लिखे शब्दों की सहायता से वाक्य पूरा कीजिए –
उत्तर:
उदाहरण – माँद! क्या तू भूल गई?
तितली ! क्या तू भूल गई?
नदी ! क्या तू भूल गई?
हवा ! क्या तू भूल गई?
गुफा ! क्या तू भूल गई?
उदाहरण – जाल! क्या तू भूल गया?
पेड़ ! क्या तू भूल गया?
बादल ! क्या तू भूल गया?
पहाड़ ! क्या तू भूल गया?
झरना ! क्या तू भूल गया?
5. सही शब्द चुनकर रिक्त स्थान भरिए –
उदाहरण – अँधेरा हो रहा था, उजाला हो रहा था। उत्तर: (क) सिंह इस समय भी माँद के भीतर है या बाहर निकाल गया। (ख) आज बोलती क्यों नहीं? चुप क्यों है/ (ग) मैं बूढ़ा हो गया हूँ। पहले तो मैं जवान था। (घ) यह माँद झूठ-मूठ ही जवाब देती है या फिर सच-मुच बोलती है।
6. सही अर्थ की जोड़ी बनाइए – उत्तर:
7. अपने मन से वाक्य बनाइए – उदाहरण – यदि चुप रहा तो → हाथ आया शिकार भी चला जाएगा। उत्तर: (क) यदि बोला तो → डरकर शिकार भाग जाएगा। (ख) यदि अधिक वर्षा हुई तो → खेतों में पानी भर जाएगा। (ग) यदि कड़ी धूप हुई तो → पौधे मुरझा जाएँगे। (घ) यदि अँधेरा हुआ तो → हम रास्ता नहीं देख पाएँगे।
कला की कलाकारीयाँ
1. यहाँ सिंह व सियार का मुखौटा दिया गया है। आप दोनों में से अपनी रुचि के अनुसार मुखौटा बनाइए—