12. तोसिया का सपना – Textbook Worksheet

पाठ पर आधारित प्रश्न

प्रश्न 1: दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाइए।
(i) तोसिया ने क्या देखा?
(क) सपना देखा
(ख) शेर देखा
(ग) भालू देखा
(घ) हाथी देखा

(ii) तोसिया उठकर किस बारे में बात करती है?
(क) खेल – कूद के बारे में
(ख)
 स्कूल की सहेलियों के बारे में
(ग) 
सपनों के बारे में
(घ) 
भोजन के बारे में

(iii) रसोई में क्या रखे थे?
(क) बहुत सारे पेड़-पौधे
(ख) 
बहुत सारे रंग-बिरंगे मसाले
(ग) 
बहुत सारी बाल्टियाँ
(घ) 
बहुत सारे कपड़े

(iv) बगीचे में क्या खिले हुए थे?
(क) रंग-बिरंगे कपड़े
(ख) 
रंग-बिरंगे फूल
(ग) 
रंग-बिरंगे पौधे
(घ) 
रंग-बिरंगे गुब्बारे
प्रश्न 2: दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए ।
(i) तोसिया को क्या सपना आया ?

(ii) तोसिया क्यों घबरा गई ?
(iii) तोसिया ने पतंग की दुकान पर कौन-कौन से रंग की पतंगें देखीं?
(iv) तोसिया को कौन-सी बात याद आई?
प्रश्न 3: दिए गए कथनों में सही कथन पर (✓) तथा गलत कथन पर (✗) का निशान लगाइए।
(i) नानी की सहेलियों के बाल सफ़ेद हैं।
(ii) तोसिया को घर में बहुत सारे रंग दिख रहे थे।
(iii) तोसिया सुबह उठकर ऑफिस जाती है।
(iv) हल्दी का रंग लाल होता है।
(v) तोसिया बहुत सपने देखती है।

प्रश्न 4: कहानी में घटी घटनाओं को सही क्रम में लिखिए।
(i) तोसिया ने नानी से उनके सफेद बालों के बारे में पूछा।
(ii) तोसिया घर आकर सो गई।
(iii) तोसिया उठकर बगीचे में गई, जहाँ रंग-बिरंगे फूल खिले हुए थे।
(iv) तोसिया रसोई में गई, जहाँ बहुत सारे रंग-बिरंगे मसाले रखे हुए थे।
(v) तोसिया ने सपना देखा सब कुछ सफेद हो गया।
(vi) तोसिया बाजार गई, जहाँ रंगीन पतंगे, चुन्नियाँ और गुब्बारे थे।

शब्दों का खेल

प्रश्न 5: दिए गए शब्दों से वाक्य बनाइए ।
(i) नीली ________________________________________________________
(ii) गुलाबी ________________________________________________________
(iii) हरी ________________________________________________________
(iv) पीला ________________________________________________________

प्रश्न 6: रंगों में छिपे शब्द खोजिए और लिखिए।

वर्कशीट के समाधान “तोसिया का सपना


11. बैंगनी जोजो – Textbook Worksheet

पाठ पर आधारित प्रश्न

प्रश्न 1: दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाइए ।
(i) जोजो कौन था ?
(क) कुत्ता
(ख) बकरी
(ग) खरगोश
(घ) चूहा

(ii) जोजो कहाँ सो रहा था?
(क) पेड़ के नीचे
(ख) घर के बाहर
(ग) बरामदे में
(घ) पेड़ के ऊपर

(iii) आकाश में धीरे-धीरे कौन चल रहा था ?
(क) पक्षी
(ख) चाँद
(ग) बादल
(घ) सूरज

(iv) गुब्बारा किस रंग का था ?
(क) पीले रंग का
(ख) लाल रंग का
(ग) हरे रंग का
(घ) सफेद रंग का
प्रश्न 2: दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
(i) जोजो किस रंग का कुत्ता था?
(ii) जोजो ने कौए से क्या पूछा?
(iii) जोजो को बैंगनी धब्बे किसने दिए ?

प्रश्न 3: सोचकर बताइए ।
(i) जोजो पहले किसके पास गया ?
(ii) दूसरी बार जोजो किसके पास गया?

(iii) तीसरी बार जोजो किसके पास गया?
(iv) चौथी बार जोजो किसके पास गया?
(v) अंत में जोजो किसके पास गया?

रचनात्मक प्रश्न

प्रश्न 4: कहानी में आए शब्दों का वाक्य में प्रयोग कीजिए ।
(i) भौं-भौं – _____________________________
(ii) ऊँ, ऊँ, ऊँ! – _____________________________
(iii) टप टप टप ! – _____________________________

वर्कशीट के समाधान ” बैंगनी जोजो


10. कौन – Textbook Worksheet

पाठ पर आधारित प्रश्न

प्रश्न 1: दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाइए ।
(i) जग की प्यास कौन बुझाता है ?
(क) नदियाँ
(ख) घड़ा
(ग) नल
(घ) तालाब

(ii) मीठे झरने कौन बहाता है ?
(क) पर्वत
(ख) जानवर
(ग) नदियाँ
(घ) तालाब

(iii) दिन को सोने – सा कौन चमकाता है ?
(क) चाँद
(ख) सूरज
(ग) तारे
(घ) वर्षा

(iv) हरियाली कौन फैलाता है ?
(क) पेड़
(ख) तारे
(ग) हवा
(घ) चाँद

प्रश्न 2: कविता के आधार पर दिए गए रिक्त स्थानों को सही शब्द चुनकर भरिए ।
(i) अगर न होते ______________ बताओ, खिल-खिलकर ______________ कौन ?
(ii) अगर न होते ______________ नभ में ______________ रच पाता कौन ?
(iii) अगर न होती ______________ जग की प्यास बुझाता कौन ?
(iv) अगर न होते ______________ तो बोलो, ये सब ______________ उठाता कौन ?पढ़िए और मिलाइए

प्रश्न 3: दिए गए वाक्यों को समझकर उनके चित्र से मिलाइए।
शब्दों का खेल

प्रश्न 4: दिए गए शब्दों के उल्टे अर्थ लिखिए।
(i) रात ______________
(ii) निर्मल ______________
(iii) भला ______________
(iv) मीठा ______________

प्रश्न 5: समान अर्थ वाले शब्द लिखिए ।
(i) नदी ______________
(ii) जग ______________
(iii) पर्वत ______________
(iv) चाँद ______________

वर्कशीट के समाधान “कौन


09. दुनिया रंग-बिरंगी – Textbook Worksheet

पाठ पर आधारित प्रश्न

प्रश्न 1: दिए गए शब्दों से रिक्त स्थान भरिए ।
(i) नीला! जैसे खुला आकाश है, ___________ का नीला पानी है।
(ii) मोर के ___________ पंख हैं और पेड़ पर बैठे हैं।
(iii) पीला ! जैसे चमचमाता ___________ है, पका ___________ और ___________, है।
(iv) लाल! जैसे फलों में ___________ है, खुशबूदार फूल ___________ है।
(v) ___________ और लाल ___________ है और मेरी नाक पर ___________ है।

प्रश्न 2: किसका क्या रंग है? लिखिए।
(i) मोर के पंख का रंग – ______________________________
(ii) आकाश का रंग – _____________________________
(iii) कौए का रंग – ___________________________
(iv) आलू का रंग – ____________________________
(v) चेरी का रंग – _____________________________
(vi) हाथी का रंग – _____________________________
(vii) अंगूर का रंग – ______________________________

शब्दों का खेल

प्रश्न 5: शब्द के अंत में ‘ई’ की मात्रा जोड़कर नए शब्द बनाओ ।
(i) नील(ii) पंछ
(iii) पान
(iv) हर

वर्कशीट के समाधान “दुनिया रंग-बिरंगी


08. तीन दोस्त – Textbook Worksheet

पाठ पर आधारित प्रश्न

प्रश्न 1: दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाइए ।
(i) कहानी के अनुसार पुराने समय में कितने रंग होते थे ?
(क) चार
(ख) पाँच
(ग) तीन 
(घ) दो

(ii) लज़ीज़ वस्तु में कौन-सा रंग रहता था ?

(क) लाल
(ख) हरा
(ग) नीला
(घ) पीला

(iii) पीला रंग किसे चमकदार बनाता है?

(क) सूरज
(ख) पेड़
(ग) पृथ्वी
(घ) टमाटर

(iv) लाल और पीला रंग साथ चले, तो कौन सा नया दोस्त मिला?

(क) हरा
(ख) नीला
(ग) नारंगी
(घ) गुलाबी

प्रश्न 2: दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
(i) लाल, पीला और नीला आपस में कौन थे ?
(ii) तीनों दोस्तों ने क्या कहा ?
(iii) पीले और नीले ने हाथ मिलाया, तो कौन – सा दोस्त मिला?
(iv) तीनों दोस्तों ने दुनिया को क्या बना दिया?
देखिए और लिखिए

प्रश्न 3: दिए गए चित्रों को देखकर इनके रंगों के नाम लिखिए।
प्रकृति के रंग

प्रश्न 1: दिए गए शब्दों को रिक्त स्थानों में भरकर कहानी को पूरा कीजिए ।
बहादुर ने अपने _______ के बाहर बहुत बड़ा ________ बना रखा था, जिसमें बहुत-से पेड़-पौधे ________ हुए थे। वह उनकी बहुत ________ करता था और समय-समय पर उनमें अच्छी ________ डालता था। एक दिन बहादुर तरबूज के ________ लेकर आया। वह बीज बोने के लिए ________ खोदने लगा। तभी उसमें से एक ________ निकली। उसने उसे दूर ________ दिया। फिर उन बीजों को मिट्टी में ________ दिया। बहादुर ने उसमें ________ दिया। उसके बगीचे में केले का भी पेड़ है, जिसमें एक केले का ________ लगा हुआ है। कुछ दिनों ________ तरबूज की ________ निकल आई, धीरे- ________ वह बड़ा होने लगा और उसमें ________ आने लगे। उसने दो तरबूज ________ बच्चों में बाँट दिए । उसका बगीचा ________ की खुशबू से दिनभर ________ रहता है। कुछ दिन बाद उसने सूरजमुखी के बीज बोने की ________ , लेकिन इस बार उसे मिट्टी खोदते समय उसे ________ दिखाई दिए। उसने वहाँ ________ दवा डाली। फिर उसने बीज डाल दिए । बहादुर उनकी दिन-रात ________ करता था। कुछ दिन बाद सूरजमुखी की पौध ?________ आई। बढ़ते समय के साथ उसमें पीले रंग के ________ भी दिखने लगे हैं और उन पर भँवरे और ________ मँडराते रहते थे। यह सब देखकर बहादुर बहुत ________ होता है। सब लोग बगीचे को देखकर कहते बहादुर की ________ रंग लाई।

वर्कशीट के समाधान तीन दोस्त

07. डिल्लू जी – Textbook Worksheet

पाठ पर आधारित प्रश्न

प्रश्न 1: दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाइए।
(i) टिल्लू जी कहाँ गए ?
(क) नानी के घर
(ख) स्कूल
(ग) मामा के घर
(घ) घूमने

(ii) टिल्लू जी क्या भूल गए ?
(क) बस्ता
(ख) खिलौने
(ग) कपडे
(घ) जूते

(iii) टिल्लू जी रस्ते भर थे ?
(क) शांत
(ख) डरे-डरे
(ग) खोये हुए
(घ) नाचते रहे

(iv) टिल्लू जी किसके गले में बाँहें डालकर झूल गए ?
(क) माँ के
(ख) पिता के
(ग) दादा के
(घ) चाचा के

शब्दों का खेल

प्रश्न 2:  दिए गए शब्दों में उचित जगह ‘ऊ’ की मात्रा लगाकर शब्दों को दोबारा लिखिए ।
(i) स्कल ______________
(ii) फल ______________
(iii) भल ______________
(iv) झल ______________

प्रश्न 3: ‘बस्ता’ शब्द में से ‘ब’ के स्थान पर स, पि, वा जोड़ने पर कौन-से शब्द बनते हैं ? लिखिए ।
(i) ______________ स्ता
(ii) ______________ स्ता
(iii) ______________ स्ता

रचनात्मक प्रश्न

प्रश्न 4: दिए गए कथनों का ‘हाँ’ या ‘नहीं’ में उत्तर दीजिए ।
(i) क्या आप स्कूल समय से पहले जाते हैं ?
(ii) क्या आप स्कूल जाने से पहले माता – पिता को प्रणाम करते हैं ?
(iii) क्या आप स्कूल अपना बस्ता हमेशा साथ लेकर जाते हैं ?
(iv) क्या आप स्कूल की छुट्टी का नोटिस देखकर खुश होते हैं ?
(v) क्या आप स्कूल जाते समय माँ को परेशान करते हैं ?

वर्कशीट के समाधान “टिल्लू जी

06. चींटा – Textbook Worksheet

पाठ पर आधारित प्रश्न

प्रश्न 1: दिए गए शब्दों में से सही शब्द भरकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए ।

(i) चींटा – चींटा ______________ ला, ______________ लाकर दही जमा।
(ii) बढ़िया-बढ़िया दही जमा, ______________ दही जमा ।
(iii) ______________ लाकर शक्कर बना ।
(iv) शक्कर लाकर ______________ बना ।

प्रश्न 2: दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए ।
(i) शक्कर लाकर चींटे को क्या बनाने के लिए कहा गया है ?
__________________________________________

(ii) चींटी किसके गुण गाएगी ?
__________________________________________

(iii) चींटे को घर बनाने के लिए क्यों कहा गया है ?
__________________________________________

(iv) चींटे को दही कैसा जमाने के लिए कहा गया है ?
__________________________________________

(v) चींटे को बाजार से क्या लाने को कहा गया है ?
__________________________________________

प्रश्न 3: सोचिए और लिखिए ।
(i) दही किससे बनाई जाती है ? ______________
(ii) पनीर किससे बनाया जाता है ? ______________
(iii) शक्कर किससे बनाई जाती है ? ______________
(iv) रोटी किससे बनाई जाती है ? ______________शब्दों का खेल

प्रश्न 4: यदि आप झटपट में ‘झ’ के स्थान पर च, छ, ल, ख जोड़ें तो कौन-कौन से शब्द बनेंगे ?
(i) च ______________
(ii) छ ______________
(iii) ल ______________
(iv) ख ______________

प्रश्न 5: लिंग बदलकर लिखिए ।
(i) चींटा ______________
(ii) मम्मी ______________
(iii) राजा ______________
(iv) चाचा ______________

वर्कशीट के समाधान “चींटा

05. थाथू और मैं – Textbook Worksheet

प्रश्न 1: चन्द्रबिन्दु का प्रयोग करते हुए निम्नलिखित के नाम लिखिए!


प्रश्न 2: सच/झूठ प्रश्न

(क) लेखिका अपने दादाजी को ‘थाथा’ कहकर बुलाती है। 

(ख) लेखिका कभी अपने दादाजी के साथ समुद्र तट पर नहीं जाती। 

(ग) दादाजी के पास जादुई किताबें होती हैं। 

(घ) लेखिका अपने दादाजी से प्रार्थना करती है कि वह एक दिन उनके जैसी बने। 


प्रश्न 3: रिक्त स्थान भरें प्रश्न

(क) लेखिका अपने दादाजी के साथ रहती है और उन्हें ‘______’ कहती है। 

(ख) ‘______ क्यों न हम चाँद पर चलें?’ लेखिका ने पूछा। 

(ग) जब दादाजी हंसते हैं तो एक गुलाबी-सी ______ दिखाई देती है। 

(घ) ‘क्या मैं भी जादूगर बनूँगी?’ लेखिका ने ______ पूछा। 

प्रश्न 4: बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)

1. लेखिका और उनके दादाजी क्या करने जाते हैं?
(क) पहाड़ों पर चढ़ने
(ख) समुद्र तट पर खेलने
(ग) चिड़ियाघर देखने
(घ) सिनेमा देखने

2. लेखिका ने अपने दादाजी से क्या पूछा?
(क) क्या वे चाँद पर जा सकते हैं?
(ख) क्या वे उसे कार चलाना सिखाएँगे?
(ग) क्या वे उसे तैरना सिखाएँगे?
(घ) क्या वे उसे पढ़ाई में मदद करेंगे?

3. माला के दादाजी की किस बात से माला को सबसे ज़्यादा प्यार था?

(क) उनके द्वारा सुनाई गई कहानियाँ
(ख) उनके द्वारा दिए गए खिलौने
(ग)  उनके द्वारा दिए गए तोहफे
(घ) उनके द्वारा खींचे गए चित्र

प्रश्न 5: शब्दों का मतलब जानें 

1. कहानी में जो शब्द ‘स्नेह’ आया है, उसका क्या मतलब है?

2. ‘आशीर्वाद’ का मतलब क्या होता है?

प्रश्न 6: प्रश्न-उत्तर

1. लेखिका क्यों चाहती है कि वह एक दिन अपने दादाजी के जैसी बने?

2. दादाजी और लेखिका के बीच के संबंध को कैसे वर्णित किया जा सकता है?

3. मानो आप माला हैं। अपने दादाजी से एक प्यारी बात कहिए।

वर्कशीट के समाधान “थाथू और मैं

04. माँ – Textbook Worksheet

प्रश्न 1: नीचे दिए गए चित्रों को देखिए, और उनके नाम लिखें!

प्रश्न 2: सच/झूठ प्रश्न

(क) कविता में माँ को मिसरी से तुलना की गई है।

(ख) कविता के अनुसार, माँ सारे जग से भी प्यारी हैं।

(ग) कविता कहती है कि माँ से प्रेरणा मिलती है, पर साहस नहीं।

(घ) माँ के प्रकाश से कवि के मन में जोश नहीं आता। 


प्रश्न 3: रिक्त स्थान भरें प्रश्न

(क) माँ तुम कितनी ______-भाली। 

(ख) दिल से सच्ची ______ जैसी। 

(ग) मेरे मन में जोश तुम्हीं से, तुमसे ही ______। 

(घ) मुझमें साहस तुमसे आता, तुमसे ही ______। 


प्रश्न 4: बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)

(i) माँ को कविता में किससे तुलना की गई है?
(क) फूल
(ख) मिसरी
(ग) चाँद
(घ) सूरज

(ii) कविता के अनुसार, माँ से क्या प्राप्त होता है?
(क) केवल प्यार
(ख) केवल साहस
(ग) प्रकाश और विश्वास
(घ) केवल विश्वास


प्रश्न 5: प्रश्न-उत्तर:

(i) कविता के अनुसार माँ की तुलना किससे की गई है और क्यों?

(ii) कविता के अनुसार, माँ का प्रभाव कवि के जीवन में कैसे परिलक्षित होता है?

वर्कशीट के समाधान “माँ

03. माला की चाँदी की पायल – Textbook Worksheet

प्रश्न 1: इन ध्वनियों को सुनि‍ए और उन्‍हें शब्‍दों में लिखने का प्रयास कीजिए:

प्रश्न 2: सच/झूठ प्रश्न(क) माला ने कभी अपने छोटे भाई को डराया।
(ख) माला को उसकी माँ ने एक बड़ी डिब्बी दी थी।
(ग) माला की पायल की आवाज़ से सब उसे पहचान जाते थे।
(घ) माला ने पायल पहनने के बाद भी सबको डराना जारी रखा।
प्रश्न 3: रिक्त स्थान भरें प्रश्न(क) माला ने जल्दी से डिब्बी खोली जिसमें उसे मिली – नीले कागज़ में लिपटी, प्यारी-सी ______ की पायल।
(ख) छिक-छिक-छम, माला की ______ से पहले बिल्ली कूद गई।
(ग) अब माला जहाँ भी जाती, सब ______ जाते।
(घ) माला की ______! से पहले डाकिया निकल गया।
प्रश्न 4: बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)(i) माला ने अपनी चाँदी की पायल क्यों उतार दी?
(क)
 क्योंकि वह उसे पसंद नहीं आई
(ख) क्योंकि वह उसे भारी लगी
(ग) क्योंकि वह अब किसी को डरा नहीं पाती थी
(घ) क्योंकि उसे पायल की आवाज़ पसंद नहीं थी

(ii) माला ने किसे डराने का प्रयास नहीं किया?
(क) बिल्ली
(ख) नानी
(ग) डाकिया
(घ) कोई नहीं, उसने सभी को डराने का प्रयास किया
प्रश्न 5: प्रश्न-उत्तर:(i) माला को अपनी पायल किसके द्वारा दी गई थी?

(ii) माला को उसकी माँ ने क्या उपहार में दिया था?

(iii) माला की पायल पहनने के बाद क्या परिवर्तन आया?

वर्कशीट के समाधान “माला की चाँदी की पायल “